करण वाही जीवन परिचय Karan wahi biography in hindi (अभिनेता)

करण वाही का परिचय – Karan wahi introduction

आज हम आपको यहां पर करण वाही के बारे में बताने जा रहे हैं. Karan wahi biography in hindi – करण वाही भारतीय टेलीविजन अभिनेता मॉडल और होस्ट है, जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में स्टार वन के शो रीमिक्स से की थी। करण वाही ने दिल मिल गए, दावत-ए-इश्क, झलक दिखला जा, कुछ तो लोग कहेंगे जैसे प्रसिद्ध सीरियल और रियलिटी शो में काम किया है। करण वाही की उम्र वर्तमान 2026 में 39 वर्ष है। चलिए हम आपको करण वाही के जीवन से जुड़ी जानकारी बताते हैं।

करण वाही जीवन परिचय Karan wahi biography in hindi (अभिनेता)
करण वाही जीवन परिचय Karan wahi biography in hindi (अभिनेता)
पूरा नाम – करण वाही
जन्म – 9 जून 1986
जन्म स्थान – मोहाली, पंजाब
उम्र – 39 वर्ष 2026 में
व्यवसाय – टेलीविजन अभिनेता, मॉडल और होस्ट
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण – दिल मिल गए सीरियल में डॉक्टर सिद्धांत मोदी का किरदार निभाया था
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
नेट वर्थ – लगभग 20 से 25 करोड रुपए
karan wahi wife, karan wahi age, karan wahi girlfriend, karan wahi wikipedia, karan wahi movies and tv shows, karan wahi and jennifer winget age, karan wahi dating, karan wahi birthdate date, karan wahi ki wife, karan wahi biography, करण वाही जीवन परिचय Karan wahi biography in hindi (अभिनेता)

करण वाही जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Karan wahi birth and early life

करण वाही का जन्म 9 जून 1986 को मोहाली, पंजाब में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 39 वर्ष है। करण जन्म तो मोहाली पंजाब में हुआ, लेकिन उनका पालन पोषण दिल्ली में हुआ। उनका गृह नगर दिल्ली है, करण का शुरुआती जीवन काफी अच्छे से बीता, वह बचपन में एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। साल 2003 में वह under 19 भारतीय टीम का हिस्सा थे, उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन के साथ भी क्रिकेट खेला है। लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट करियर को छोड़कर एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

करण वाही शिक्षा – Karan wahi education

करण वाही की शुरुआती शिक्षा सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल दिल्ली से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने IILM इंस्टिट्यूट दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा।

करण वाही परिवार – Karan wahi family

करण वाही का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बहन रहती है। करण वाही के पिता का नाम अरुण वही तथा उनकी मां का नाम की जानकारी हमें नहीं है वह एक वाइस प्रिंसिपल है। करण वाही की बहन का नाम ईशंका वाही है, वह एक इवेंट मैनेजर और सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट है। इसके अलावा वह श्रद्धा कपूर की करीबी दोस्त भी हैं। करण वाही वर्तमान समय में अविवाहित हैं, पहले उनका नाम करिश्मा कोटक मॉडल के साथ जोड़ा जाता था।

कुछ दिनों के बाद यह रिश्ता टूट गया फिर उनका नाम जिनिता सेठ के साथ जोड़ा गया, वह प्लेबॉय इंडिया में कार्यरत है। लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल सका। कुछ दिनों पहले उनका नाम उदिति सिंह के साथ जोड़ा जाता है, वह काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी है तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उदिति सिंह चंडीगढ़ की रहने वाली है और वर्तमान में लंदन में रहती हैं। हालांकि कुछ मीडिया के मुताबिक उनका ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन वह अक्सर अपनी जिंदगी निजी रखना पसंद करते हैं।

वर्तमान 2026 में जेनिफर के साथ उनकी शादी की खबरें मीडिया में बनी हुई है लेकिन जेनिफर और करण ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त माना है।

Karan wahi parents photo
Karan wahi parents photo
Karan wahi gf
Karan wahi gf

करण वाही करियर – Karan wahi career

करण वाही भारतीय टेलीविजन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक्टिंग से पहले करण का सपना क्रिकेटर बनने का था। उन्होंने दिल्ली की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए भी खेला, लेकिन चोट के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा। यही मोड़ उनके जीवन में नए करियर की शुरुआत बना।

करण वाही ने साल 2004 में टीवी शो “रीमिक्स” से एक्टिंग में कदम रखा, जिसमें उनका किरदार युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने “दिल मिल गए” में डॉ. सिद्धार्थ मोदी का रोल निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। यह शो उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और वह टॉप टीवी एक्टर्स में गिने जाने लगे।

टीवी के साथ-साथ करण वाही ने होस्टिंग में भी अपनी अलग पहचान बनाई। “इंडियाज गॉट टैलेंट”, “नच बलिए”, “इंडियन आइडल जूनियर” जैसे बड़े रियलिटी शोज़ को उन्होंने बेहतरीन अंदाज़ में होस्ट किया। उनकी कॉन्फिडेंस, ह्यूमर और स्मार्ट पर्सनैलिटी दर्शकों को खूब पसंद आई। करण ने वेब सीरीज़ और फिल्मों में भी काम किया। वे “हेट स्टोरी 4” जैसी फिल्मों में नजर आए, वहीं “Never Kiss Your Best Friend” जैसी वेब सीरीज़ में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

करण वाही जीवन परिचय Karan wahi biography in hindi (अभिनेता)
उन्होंने “दिल मिल गए” में डॉ. सिद्धार्थ मोदी का रोल निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

करण वाही शारीरिक बनावट- Karan wahi age

  • उम्र – 39 वर्ष, 2026 में
  • हाइट – 5.8 इंच के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

करण वाही सोशल मीडिया अकाउंट- Karan wahi social media account

करण वाही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 325 पोस्ट तथा 3.3 मिलियन फॉलोअर है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, इसके अलावा भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीर और वीकेंड्स की तस्वीर भी शेयर करते हैं। अगर आप करण भाई को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।

करण वाही नेट वर्थ – Karan wahi net worth

करण भाई की कुल संपत्ति लगभग 20 से 25 करोड रुपए हो सकती है, उनकी कमाई का साधन उनके एक्टिंग करियर, होस्टिंग और सोशल मीडिया अकाउंट है। इसके अलावा वह विज्ञापनों के माध्यम से भी अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं। करण वाही ऑर्डिनल और शेवरलेट जैसे ब्रांड के एंडोर्समेंट भी है। उनके पास लग्जरी गाड़ियां और कई लग्जरी आइटम शामिल है। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।

करण वाही के बारे में रोचक जानकारियां- Karan wahi facts

  • करण वाही शुरुआत में एक्टर नहीं बल्कि प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहते थे और दिल्ली की अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं।
  • क्रिकेट के दौरान लगी गंभीर चोट की वजह से उन्हें खेल छोड़ना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख किया।
  • उनका पहला टीवी शो “रीमिक्स” (2004) था, जिसमें वे बहुत कम उम्र में नजर आए थे।
  • “दिल मिल गए” में डॉ. सिद्धार्थ मोदी का किरदार उनकी लाइफ का सबसे बड़ा ब्रेक साबित हुआ।
  • करण वाही को सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि होस्टिंग के लिए भी जाना जाता है।
  • उन्होंने नच बलिए, इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडियन आइडल जूनियर जैसे बड़े रियलिटी शोज़ होस्ट किए हैं।
  • करण की गिनती टीवी इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश और फिट एक्टर्स में होती है।
  • वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
  • करण वाही ने फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें हेट स्टोरी 4 प्रमुख है।
  • वेब सीरीज़ “Never Kiss Your Best Friend” से उन्हें नई जनरेशन के दर्शकों का भी खूब प्यार मिला।

FAQ Section

Q. करण वाही की उम्र कितनी है?

Ans. करण वाही की उम्र वर्तमान 2026 में 39 वर्ष है।

Q. करण वाही कौन है?

Ans. करण वाही भारतीय टेलीविजन अभिनेता मॉडल और होस्ट है, जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी सीरियल में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में स्टार वन के शो रीमिक्स से की थी। करण वाही ने दिल मिल गए, दावत-ए-इश्क, झलक दिखला जा, कुछ तो लोग कहेंगे जैसे प्रसिद्ध सीरियल और रियलिटी शो में काम किया है।

इन्हें भी देखें

प्रकाश राज जीवन परिचय (भारतीय अभिनेता) – ” Click here “

अरबाज खान जीवन परिचय (भारतीय अभिनेता) – ” Click here “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top