नेहा धूपिया जीवन परिचय Neha Dhupia biography in hindi (अभिनेत्री)

नेहा धूपिया का परिचय – Neha Dhupia introduction

आज हम आपको यहां पर नेहा धूपिया के बारे में बताने जा रहे हैं. Neha Dhupia biography in hindi – नेहा धूपिया भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। साल 2002 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म कयामत से की थी। नेहा धूपिया ने क्या कूल है हम, चुप चुप के, सिंह इस किंग जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। वर्तमान 2025 में वह सिंगल पापा वेब सीरीज में नजर आ रही है। नेहा धूपिया की उम्र वर्तमान 2025 में 45 वर्ष है। चलिए हम आपको नेहा धूपिया के जीवन से परिचित कराते हैं –

नेहा धूपिया जीवन परिचय Neha Dhupia biography in hindi (अभिनेत्री)
नेहा धूपिया जीवन परिचय Neha Dhupia biography in hindi (अभिनेत्री)
पूरा नाम – नेहा धूपिया
जन्म – 27 अगस्त 1980
जन्म स्थान – कोचीन, केरल
उम्र – 45 वर्ष, 2025 में
व्यवसाय – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल
धर्म – सिख
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और साल 2002 में मिस फेमिना का खिताब जीता
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
नेट वर्थ – लगभग 30 से 35 करोड रुपए
neha dhupia biography, neha dhupia husband, neha dhupia age, neha dhupia children, neha dhupia first husband, neha dhupia movies, neha dhupia miss india, neha dhupia first husband, neha dhupia koun hai, नेहा धूपिया की उम्रनेहा धूपिया जीवन परिचय Neha Dhupia biography in hindi (अभिनेत्री)

नेहा धूपिया का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Neha Dhupia birth and early life

नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोचिन, केरल हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 45 वर्ष है। नेहा का पालन पोषण केरल में हुआ, उन्हें बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही। वह बचपन में एथलीट बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना। नेहा धूपिया का शुरुआती जीवन काफी अच्छे से बीता, उनके पिताजी इंडियन नेवी में ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

नेहा धूपिया की शिक्षा – Neha Dhupia education

नेहा धूपिया की शुरुआती शिक्षा नेवल पब्लिक स्कूल कोच्चि से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने आर्मी पब्लिक स्कूल नई दिल्ली से अपने हायर एजुकेशन की पढ़ाई पूरी की। उन्हें अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई जीसस एंड मेरी कॉलेज नई दिल्ली से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना।

नेहा धूपिया का परिवार – Neha Dhupia family

नेहा धूपिया का जन्म एक शिक्षित परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई रहते हैं। नेहा धूपिया के पिता का नाम प्रदीप सिंह धूपिया वह भारतीय नौसेना के पूर्व कार्यरत अधिकारी थे तथा उनकी मां का नाम मनपिंदर उर्फ बबली धूपिया, वह एक ग्रहणी है। नेहा धूपिया के भाई का नाम हरदीप धूपिया वह जेट एयरवेज में कार्यरत है।

नेहा वर्तमान समय में विवाहित हैं, उनका विवाह साल 2018 में अंगद बेदी के साथ हुआ। वह भारतीय अभिनेता है, नेहा के दो बच्चे हैं बेटी का नाम मैहर धूपिया बेदी जिसका जन्म 18 नवंबर 2018 को हुआ और बेटे के नाम की जानकारी नहीं है उनका जन्मदिन 3 अक्टूबर 2021 को हुआ। फिलहाल नेहा अपने परिवार के साथ काफी खुश है, और अपने पति और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

Neha Dhupia family photo
Neha Dhupia family photo
Neha Dhupia parents photo
Neha Dhupia parents photo

नेहा धूपिया का करियर – Neha Dhupia career

नेहा धूपिया एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी हैं, जिन्होंने 2002 में फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद मनोरंजन उद्योग में कदम रखा। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 की फिल्म “कयामत: सिटी अंडर थ्रेट” से की, जिसमें उनके अभिनय को अच्छी प्रशंसा मिली। इसके बाद नेहा ने “शीशा”, “चुप चुप के”, “सिंग इज किंग”, “रामा रामा क्या है ड्रामा”, “दे दना दन” जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी स्पष्टवादी छवि, मज़बूत स्क्रीन प्रेज़ेंस और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

फिल्मों के अलावा नेहा धूपिया टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बेहद सक्रिय रहीं। वह MTV Roadies की गैंग लीडर के रूप में कई सीज़न तक दिखाई दीं। उन्होंने अपना लोकप्रिय पॉडकास्ट “नो फ़िल्टर नेहा” भी शुरू किया, जिसमें वे विभिन्न सेलिब्रिटी मेहमानों के साथ खुलकर बातचीत करती हैं। यह पॉडकास्ट उन्हें डिजिटल दुनिया में एक प्रभावशाली होस्ट के रूप में स्थापित करता है।

वर्तमान में (2025) नेहा धूपिया फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज़ और रियलिटी शोज़ में भी सक्रिय हैं। वह हाल ही में कई ब्रांड एंडोर्समेंट कर रही हैं और साथ ही अपने पॉडकास्ट के नए सीज़न पर काम कर रही हैं। इसके अलावा नेहा सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और महिलाओं से जुड़े अभियानों को प्रमोट करती रहती हैं।

नेहा धूपिया जीवन परिचय Neha Dhupia biography in hindi (अभिनेत्री)
नेहा धूपिया जीवन परिचय Neha Dhupia biography in hindi (अभिनेत्री)

नेहा धूपिया शारीरिक बनावट- Neha Dhupia age and height

  • उम्र – 45 वर्ष, 2025 में
  • हाइट – 5.6 इंच के लगभग
  • वजन – 60 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

नेहा धूपिया सोशल मीडिया अकाउंट- Neha Dhupia social media accounts

नेहा धूपिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4746 पोस्ट तथा 7 मिलियन फॉलोअर हैं, वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर देती रहती हैं। अगर आप नेहा धूपिया को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।

नेहा धूपिया की नेट वर्थ – Neha Dhupia net worth

नेहा धूपिया की कुल संपत्ति लगभग 30 से 35 करोड रुपए हो सकती है, उनकी कमाई का साधन एक्टिंग करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट है। इसके अलावा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी पैसे कमा लेती है। नेहा और उनके पति के पास मुंबई में शानदार घर और ऑडी Q7 जैसी प्रीमियम गाड़ियों का संग्रह है। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।

नेहा धूपिया के बारे में रोचक जानकारियां- Neha Dhupia facts

  • नेहा धूपिया भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं।
  • नेहा धूपिया ने मिस इंडिया 2002 का खिताब जीतने के बाद मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • फिल्मों में आने से पहले वह किंगफिशर कैलेंडर मॉडल के रूप में काफी प्रसिद्ध थीं।
  • नेहा एक बेहतरीन बहुभाषी एक्ट्रेस हैं और हिंदी के अलावा पंजाबी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
  • उनका पॉडकास्ट “नो फ़िल्टर नेहा” भारत के सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी पॉडकास्ट में से एक माना जाता है।
  • नेहा धूपिया फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर योग व वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं।
  • उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों का इंटरव्यू लिया है और वह अपने बेबाक सवालों के लिए जानी जाती हैं।
  • नेहा इंडियन नेवी ऑफिसर के परिवार से आती हैं, इसलिए उनका बचपन अलग-अलग शहरों में बीता है।
  • एक्ट्रेस होने के साथ-साथ नेहा कई NGOs के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेती हैं।
  • नेहा धूपिया ने कहा था कि अगर वे एक्ट्रेस नहीं बनतीं, तो वे आर्टिस्ट या स्पोर्ट्स फील्ड में करियर बनातीं।
  • वह अपने फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं और कई बार बेस्ट-ड्रेस्ड सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

FAQ Section

Q. नेहा धूपिया कौन है?

Ans. नेहा धूपिया भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। साल 2002 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म कयामत से की थी। नेहा धूपिया ने क्या कूल है हम, चुप चुप के, सिंह इस किंग जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। वर्तमान 2025 में वह सिंगल पापा वेब सीरीज में नजर आ रही है। नेहा धूपिया की उम्र वर्तमान 2025 में 45 वर्ष है।

Q. नेहा धूपिया की उम्र कितनी है?

Ans. नेहा धूपिया की उम्र वर्तमान 2025 में 45 वर्ष है।

Q. नेहा धूपिया के पति कौन थे?

Ans. नेहा वर्तमान समय में विवाहित हैं, उनका विवाह साल 2018 में अंगद बेदी के साथ हुआ। वह भारतीय अभिनेता है, नेहा के दो बच्चे हैं बेटी का नाम मैहर धूपिया बेदी जिसका जन्म 18 नवंबर 2018 को हुआ और बेटे के नाम की जानकारी नहीं है उनका जन्मदिन 3 अक्टूबर 2021 को हुआ। फिलहाल नेहा अपने परिवार के साथ काफी खुश है, और अपने पति और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

इन्हें भी देखें

मानुषी छिल्लर जीवन परिचय – “Click here

वरुण धवन जीवन परिचय – ” Click here “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top