रोहित शर्मा जीवन परिचय Rohit sharma biography in hindi (क्रिकेटर)

रोहित शर्मा का परिचय – Rohit sharma introduction

आज हम आपको यहां पर रोहित शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं, Rohit sharma biography in hindi – रोहित शर्मा एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते और इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, उन्हें हिटमैन के नाम से जाना जाता है। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, साल 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस टीम ने 16 करोड़ 30 लाख रुपए में खरीदा। रोहित शर्मा की उम्र वर्तमान 2025 में 37 वर्ष है। चलिए हम आपको रोहित शर्मा के जीवन से परिचित कराते हैं –

रोहित शर्मा जीवन परिचय Rohit sharma biography in hindi (क्रिकेटर)
रोहित शर्मा जीवन परिचय Rohit sharma biography in hindi (क्रिकेटर)
पूरा नाम – रोहित शर्मा
जन्म – 30 अप्रैल 1987
जन्म स्थान – नागपुर, महाराष्ट्र
उम्र – 37 वर्ष, 2025 में
व्यवसाय – क्रिकेटर
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण – दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, उन्हें हिटमैन के नाम से जाना जाता
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
rohit sharma birthday, rohit sharma date of birth, rohit sharma stats, rohit sharma age, rohit sharma ipl 2025 runs, rohit sharma total six, rohit sharma biography movie, rohit sharma biography movie release date, rohit sharma biography cast, रोहित शर्मा बायोग्राफी, रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी, रोहित शर्मा फोटो, रोहित शर्मा आईपीएल 2025 रन, रोहित शर्मा कुल संपत्ति, रोहित शर्मा रिकॉर्ड लिस्ट, रोहित शर्मा बायोग्राफी, रोहित शर्मा जीवन परिचय Rohit sharma biography in hindi (क्रिकेटर)

रोहित शर्मा का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Rohit sharma birth and early life

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 37 वर्ष है। रोहित का पालन पोषण बोरीवली में हुआ, उन्हें बचपन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रोहित का बचपन बोरीवली में दादा-दादी और चाचा के साथ बिता, क्योंकि उनके पिताजी की इनकम कम थी। रोहित का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था, और बचपन के कुछ समय बाद ही वह अपने दादा-दादी के साथ रहते थे।

Rohit sharma childhood photo
रोहित शर्मा बचपन की तस्वीर– Rohit sharma childhood photo

रोहित शर्मा की शिक्षा – Rohit sharma education

रोहित शर्मा की शुरुआती शिक्षा मुंबई के आवर लेडी ऑफ बालकनी हाई स्कूल से शुरू हुई। उसके बाद उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल से पूरी। रोहित ने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में अपना एडमिशन किया क्योंकि वह क्रिकेट सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध स्कूल है। रोहित शर्मा ने रिजवी कॉलेज आफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स मेडिसिन लिया, लेकिन क्रिकेट करियर को प्राथमिकता देने का फैसला किया, और खेल पर ध्यान केंद्रित करते हुए कॉलेज छोड़ने का फैसला कर लिया।

रोहित शर्मा का परिवार – Rohit sharma family

रोहित शर्मा का जन्म एक साधारण हिन्दू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता पिता और पत्नी रहते है। रोहित शर्मा के पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा, एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में जॉब करते थे तथा उनकी माँ का नाम पूर्णिमा शर्मा है। रोहित शर्मा के छोटे भाई का नाम विशाल शर्मा, वह होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। रोहित शर्मा वर्तमान समय में विवाहित है, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने अपनी बचपन की दोस्त और स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से शादी की है। दोनों की जोड़ी क्रिकेट जगत में बेहद लोकप्रिय है।

दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में भव्य तरीके से शादी की। शादी के बाद दोनों की जिंदगी में एक नई खुशी आई जब 30 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी समायरा शर्मा का जन्म हुआ। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम अहान शर्मा है, जिसका जन्म 15 नवंबर 2024 को हुआ था। वह अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं उनकी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं।

  • पिता का नाम- गुरुनाथ शर्मा
  • माँ का नाम- पूर्णिमा शर्मा
  • छोटे भाई का नाम– विशाल शर्मा
  • बेटी का नाम समायरा शर्मा
Rohit sharma parents
रोहित शर्मा के माता-पिता
Rohit sharma wife photo
Rohit sharma wife photo

रोहित शर्मा का करियर – Rohit sharma career

रोहित शर्मा, जिन्हें “हिटमैन” के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी और जल्द ही अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 23 जून 2007 को किया था। यह मैच आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेला गया था। अपने शुरुआती करियर में रोहित को नियमित मौके नहीं मिलते थे, लेकिन जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने अपनी क्लास और टैलेंट का प्रदर्शन किया। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में, रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली थी, जिससे भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने में मदद मिली।

टेस्ट क्रिकेट में रोहित ने 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया। अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने शानदार 177 रनों की पारी खेली और टेस्ट करियर की धमाकेदार शुरुआत की।रोहित शर्मा का आईपीएल डेब्यू 2008 में हुआ था। पहले सीज़न में वे डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) टीम का हिस्सा थे। रोहित ने आईपीएल में भी जल्दी ही अपनी छाप छोड़ी और कई मैचों में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2011 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें खरीदा और यहीं से रोहित का असली आईपीएल करियर चमका।

2013 में उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में 6000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, साल 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस टीम ने 16 करोड़ 30 लाख रुपए में खरीदा।

करियर की प्रमुख उपलब्धियां

  • रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
  • उनका सर्वोच्च वनडे स्कोर 264 रन है, जो एक दिवसीय क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
  • टी20 इंटरनेशनल में भी उन्होंने चार शतक लगाए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।
  • 2019 विश्व कप में, रोहित ने एक ही टूर्नामेंट में पांच शतक लगाए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।
  • 2021 में उन्हें भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया और 2022 में भारतीय वनडे और टी20 टीम का नियमित कप्तान भी नियुक्त किया गया।

रोहित शर्मा शारीरिक बनावट- Rohit sharma age and height

  • उम्र – 37 वर्ष, 2025 में
  • हाइट – 5.8 इंच के लगभग
  • वजन – 70 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

रोहित शर्मा सोशल मीडिया अकाउंट- Rohit sharma social media accounts

रोहित शर्मा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1,328 पोस्ट तथा 43.3 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना चाहते तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।

रोहित शर्मा की नेट वर्थ – Rohit sharma net worth

रोहित शर्मा की कुल संम्पत्ति लगभग वर्ष 2025 तक लगभग ₹214 करोड़ आंकी गई है। रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 सीज़न के लिए ₹16.3 करोड़ का भुगतान किया गया। उनकी कमाई का साधन क्रिकेट करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल करियर है। किसी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से काम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।

रोहित शर्मा के बारे में रोचक जानकारिया- Rohit sharma facts

  • रोहित का पूरा नाम रोहित गुरुनाथ शर्मा है।
  • रोहित ने क्रिकेट करियर की शुरुआत बतौर ऑफ स्पिनर गेंदबाज के तौर पर की थी, बाद में कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा पहचानी और उन्हें ओपनर बनाया।
  • रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (264 रन) का रिकॉर्ड है, जो 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया था।
  • रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा (4) शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) आईपीएल ट्रॉफी जिताई है, जो उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान बनाता है।
  • वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
  • रोहित को उनके परिवार और दोस्त प्यार से “रोहित“, “शाना” और “हिटमैन” बुलाते हैं।
  • रोहित का बचपन आर्थिक कठिनाइयों में बीता था। वह अपने चाचा के घर में रहते थे क्योंकि उनके माता-पिता की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी।
  • क्रिकेट के अलावा रोहित को फुटबॉल देखना बहुत पसंद है। उनके पसंदीदा फुटबॉलर जिनेदिन ज़िदान हैं।
  • रोहित शर्मा एक बड़े एनिमल लवर हैं। वे कई पशु कल्याण संगठनों से जुड़े हुए हैं और पशुओं की रक्षा के लिए काम करते हैं।

FAQ Section

Q. रोहित शर्मा कौन है?

Ans. रोहित शर्मा एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते और इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, उन्हें हिटमैन के नाम से जाना जाता है। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं, साल 2025 में उन्हें मुंबई इंडियंस टीम ने 16 करोड़ 30 लाख रुपए में खरीदा।

Q. रोहित शर्मा की पत्नी कौन थी?

रोहित शर्मा वर्तमान समय में विवाहित है, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने अपनी बचपन की दोस्त और स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से शादी की है। दोनों की जोड़ी क्रिकेट जगत में बेहद लोकप्रिय है। दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में भव्य तरीके से शादी की। शादी के बाद दोनों की जिंदगी में एक नई खुशी आई, जब 30 दिसंबर 2018 को उनकी बेटी समायरा शर्मा का जन्म हुआ। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम अहान शर्मा है, जिसका जन्म 15 नवंबर 2024 को हुआ था।

Q. Rohit के पास कितनी संपत्ति है?

Ans. रोहित शर्मा की कुल संम्पत्ति लगभग वर्ष 2025 तक लगभग ₹214 करोड़ आंकी गई है। रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 सीज़न के लिए ₹16.3 करोड़ का भुगतान किया गया। उनकी कमाई का साधन क्रिकेट करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल करियर है। किसी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से काम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।

Q. रोहित शर्मा की उम्र कितनी है?

Ans. रोहित शर्मा की उम्र वर्तमान 2025 में 37 वर्ष है।

इन्हें भी देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top