अनन्या बिड़ला का परिचय – Ananya Birla introduction
आज हम आपको यहां पर अनन्या बिड़ला के बारे में बताने जा रहे हैं, Ananya Birla biography in hindi – अनन्या बिड़ला भारतीय गायक, गीतकार और उद्यमी है। इसके अलावा वह माइक्रोफिन की संस्थापक है। अनन्या बिड़ला भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी है, वह Hindalco, grasim और आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल की डायरेक्टर है। अनन्या बिड़ला उम्र वर्तमान 2025 में 31 वर्ष है। चलिए हम आपको अनन्या बिड़ला के जीवन से परिचित कराते हैं-
Table of Contents

पूरा नाम – अनन्या बिड़ला |
जन्म – 17 जुलाई 1994 |
जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र |
उम्र – 31 वर्ष, 2025 में |
व्यवसाय – भारतीय गायक, गीतकार और उद्यमी |
धर्म – हिंदू |
राष्ट्रीयता – भारतीय |
प्रसिद्धि का कारण – माइक्रोफिन की संस्थापक, Hindalco, grasim और आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल की डायरेक्टर |
वैवाहिक स्थिति –अविवाहित |
नेट वर्थ – लगभग ₹1.77 लाख करोड़ (लगभग $13 बिलियन) |
Ananya birla husband, Ananya birla marriage, Ananya birla biography, Ananya birla age, ananya birla songs, ananya birla net worth, ananya birla boyfriend, ananya birla father, ananya birla net worth in rupees, ananya birla wikipedia, ananya birla height, ananya birla history, अनन्या बिरला सांग्स , अनन्या बिरला नेट वर्थ , अनन्या बिरला कौन है , अनन्या बिरला की फिल्में , अनन्या बिरला के गाने , अनन्या बिरला हस्बैंड, अनन्या बिरला उम्र , अनन्या बिरला माइक्रोफाइनेंस, अनन्या बिड़ला जीवन परिचय Ananya Birla biography in hindi (गायक तथा उद्यमी)
अनन्या बिड़ला का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Ananya birla birth and early life
अनन्या बिड़ला का जन्म 17 जुलाई 1994 को मुंबई महाराष्ट्र भारत में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 31 वर्ष है। अनन्या का पालन पोषण मुंबई में हुआ, उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी। 11 साल की उम्र में उन्होंने संतूर बजाना सीख लिया था। अनन्या का शुरुआती जीवन काफी अच्छे से अच्छे से बीता, उन्हें बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही क्योंकि उनका जन्म एक भारत के अरबपति परिवार में हुआ था।

अनन्या बिड़ला की शिक्षा – Ananya birla education
अनन्या बिड़ला की शुरुआती शिक्षा अमेरिकन स्कूल का बॉम्बे से हुई। उसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्हें समझ आ गया था कि उन्हें संगीत और समाज सेवा का काफी शौक है इसलिए उन्होंने अपने परिवार के बिजनेस में काम करने के वजह अपनी शो को ही अपना कैरियर बना लिया
अनन्या बिड़ला का परिवार – Ananya birla family
अनन्या बिड़ला का जन्म भारत के अरबपति परिवार में हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई बहन रहते हैं। अनन्या के पिता का नाम कुमार मंगलम बिड़ला, वह आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं तथा उनकी मां का नाम नीरजा बिड़ला, समर्पित मानसिक स्वास्थ्य अधिवक्ता और एम पावर की संस्थापक है। अनन्या बिड़ला के भाई का नाम आर्यमन बिरला, वह भारतीय क्रिकेटर तथा उद्योगपति है तथा उनकी बहन का नाम अद्वैत बिड़ला है।
अनन्या बिड़ला वर्तमान समय में अविवाहित हैं, उनकी रोमांटिक जिंदगी काफी निजी है, और बॉयफ्रेंड के बारे में कोई व्यापक सार्वजनिक जानकारी नहीं है। वह फिलहाल अभी अपना बिजनेस बखूबी संभाल रही है।
- पिता का नाम- कुमार मंगलम बिड़ला
- मां का नाम– नीरजा बिड़ला
- भाई का नाम- आर्यमन बिरला
- बहन का नाम- अद्वैत बिड़ला

अनन्या बिड़ला का करियर – Ananya birla career
अनन्या बिड़ला भारतीय गायक, गीतकार और उद्यमी है। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत साल 2016 में यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया के दौरान अपना पहला सॉन्ग लिविग द लाइफ जारी किया। उनका दूसरा एल्बम सॉन्ग meant to be रिलीज हुआ, साल 2017 दिसंबर में, भारत में प्लेटिनम प्रमाणित होने वाला किसी भारतीय कलाकार का पहला अंग्रेजी भाषा सिंगल बन गया। साल 2018 में होल्ड ओं जारी किया, साल 2019 को पहला गीत वेटर जारी किया जो 2 दिन के भीतर यूट्यूब पर 4 मिलियन बार देखा गया। सीन किंग्सटन जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ मिलकर ग्लोबल सिटिजन और sunburn जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी।
संगीत के अलावा अनन्या एक सफल उद्यमी भी हैं। उन्होंने महज़ 17 साल की उम्र में “Svatantra Microfinance” की स्थापना की, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें छोटे-छोटे बिज़नेस के लिए लोन देने का काम करती है। यह कंपनी ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इसके अलावा अनन्या ने “Mpower” नाम की एक संस्था भी शुरू की है जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करती है। यह संस्था लोगों को मानसिक तनाव, डिप्रेशन और अन्य मानसिक बीमारियों को समझने और उनसे बाहर निकलने में मदद करती है। मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषय पर खुलकर बात करने के लिए उन्हें काफी सराहा गया है। अनन्या को उनके संगीत और सामाजिक कार्यों के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें Forbes की “30 अंडर 30” एशिया लिस्ट में भी शामिल किया गया। इसके अलावा उन्होंने कई इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल्स में भी परफॉर्म किया है।
अनन्या बिड़ला न केवल एक सफल गायिका और उद्यमी हैं, बल्कि उन्होंने बहुत कम उम्र में कई स्टार्टअप्स शुरू किए हैं। उन्हीं में से एक है CuroCarte (क्यूरोकार्ट) – एक प्रीमियम हस्तशिल्प ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, जिसे अनन्या ने 2015 में शुरू किया था। CuroCarte एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म था, जो दुनियाभर के 10 से ज्यादा देशों से खास कारीगरों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित (हैंडक्राफ्टेड) प्रोडक्ट्स को कलेक्ट करता था और उन्हें सीधे ग्राहकों तक पहुंचाता था। इसका उद्देश्य ग्लोबल मार्केट में इंडियन और इंटरनेशनल आर्ट को प्रमोट करना था।
अनन्या बिड़ला ने साल 2025 में LOVETC नामक एक प्रीमियम कलर कॉस्मेटिक्स ब्रांड लॉन्च किया है। यह ब्रांड Birla Cosmetics Pvt. Ltd. (BCPL) के तहत आता है, जो अनन्या की नई उद्यमिक पहल है। LOVETC भारत में निर्मित मेकअप ब्रांड कंपनी है, जो कम दामों में अच्छे ब्रांड के मेकअप प्रदान करती है। ब्रांड की पहली रेंज में लॉन्ग-वियर लिपस्टिक, प्रिसिजन आईलाइनर और वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा जैसे उत्पाद शामिल हैं, जो भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं।
अनन्या बिड़ला शारीरिक बनावट- Ananya birla age and height
- उम्र – 31 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.6 इंच के लगभग
- वजन – 55 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
अनन्या बिड़ला सोशल मीडिया अकाउंट- Ananya birla social media accounts
अनन्या बिड़ला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अधिकतर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेटेड वीडियो और फोटो शेयर करती है। अनन्या बिड़ला के इंस्टाग्राम पर 1,189 पोस्ट है और 908k फॉलोअर हैं। अगर आप अनन्या बिड़ला को सर्च करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं –
Ananya birla instagram – “Click here “
अनन्या बिड़ला की नेट वर्थ – Ananya birla net worth
2025 में, अनन्या बिड़ला की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹1.77 लाख करोड़ (लगभग $13 बिलियन) है। अनन्या बिड़ला की आय का मुख्य स्रोत उनके परिवार के उद्योगिक व्यवसायों से है, जिनमें भारतीय उद्योगपति और व्यापारी कुमार मंगलम बिरला की संपत्ति शामिल है। आनना बिरला एक संगीतकार और संगीत संवाददाता भी हैं, जिनके कार्यों से भी वे आय प्राप्त करती हैं। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।
अनन्या बिड़ला के बारे में रोचक जानकारिया- Ananya birla facts
- अनन्या ने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपना पहला स्टार्टअप Svatantra Microfinance शुरू किया, जो ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माइक्रो-लोन देता है।
- अनन्या बिड़ला के तीन गानों को Platinum Certification मिला है – जो एक भारतीय महिला गायिका के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
- उन्होंने अमेरिका, यूरोप और एशिया में कई इंटरनेशनल इवेंट्स में लाइव परफॉर्म किया है। वह एक ग्लोबल आर्टिस्ट बन चुकी हैं।
- अनन्या ने हाल ही में LOVETC नाम से एक कलर कॉस्मेटिक्स ब्रांड लॉन्च किया है, जिसमें जान्हवी कपूर ब्रांड एंबेसडर हैं।
- उन्होंने CuroCarte नाम का एक ई-कॉमर्स स्टार्टअप भी शुरू किया था जो हस्तशिल्प प्रोडक्ट्स बेचता था। हालांकि बाद में इसे बंद कर दिया गया।
- अनन्या ने Mpower नाम की संस्था शुरू की, जो मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और लोगों को सपोर्ट देने का काम करती है। यह काम उनके दिल के बहुत करीब है।
- वह अपने पिता कुमार मंगलम बिड़ला के बिज़नेस साम्राज्य से अलग, खुद की Birla Cosmetics Pvt. Ltd. की फाउंडर हैं।
- अनन्या को जानवरों से बहुत प्यार है। उनके पास एक पालतू डॉग भी है, जिसे वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
- अनन्या कविताएं लिखती हैं और उनकी कुछ पंक्तियाँ उन्होंने इंटरव्यू में भी शेयर की हैं। भविष्य में वह किताब लिखने का भी विचार रखती हैं।
- उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (University of Oxford) से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में पढ़ाई की है।
FAQ Section
इन्हें भी देखें
आर्यमन बिरला जीवन परिचय (क्रिकेटर और उद्यमी)- “Click here“
सूर्यकुमार यादव जीवन परिचय (भारतीय क्रिकेटर) – ” Click here “
शुबमन गिल जीवन परिचय (भारतीय क्रिकेटर) – ” Click here “