आयुष बडोनी का परिचय- Ayush Badoni introduction
आज हम आपको यहां पर आयुष बडोनी के बारे में बताने जा रहे हैं. Ayush Badoni biography in hindi – आयुष बडोनी भारतीय क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली टीम के लिए खेलते थे। उन्होंने साल 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से T20 का डेब्यू किया था। आयुष एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। वर्तमान 2026 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिल गई है, उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। आयुष बडोनी की उम्र वर्तमान 2026 में 26 वर्ष है। चलिए हम आपको उनके जीवन से परिचित कराते हैं।
Table of Contents

| पूरा नाम – आयुष बडोनी |
| जन्म – 3 दिसंबर 1999 |
| जन्म स्थान – क्विली गांव देवप्रयाग उत्तराखंड |
| उम्र – 27 वर्ष 2026 में |
| व्यवसाय – भारतीय क्रिकेटर |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण – भारतीय क्रिकेटर जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और इंडिया प्रीमियर लीग आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हैं |
| वैवाहिक स्थिति – अविवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग 4 से 5 करोड रुपए |
Ayush Badoni stats, Ayush Badoni age, Ayush Badoni news, Ayush Badoni vijay hazare trophy, Ayush Badoni height, Ayush Badoni cricbuzz, Ayush Badoni ipl 2026, Ayush Badoni biography, आयुष बडोनी जीवन परिचय Ayush Badoni biography in hindi (क्रिकेटर)
आयुष बडोनी जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Ayush Badoni birth and early life
आयुष बडोनी का जन्म 3 दिसंबर 1999 को उत्तराखंड के देवप्रयाग क्विली में हुआ था। आयुष का शुरुआती जीवन दिल्ली में बीता, उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है। उनके पिताजी ने उन्हें बचपन में घर की छत पर ही उन्हें क्रिकेट खेलना सिखाए और सोनेट क्रिकेट अकादमी से ट्रेनिंग शुरू की। आयुष ने 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
आयुष बडोनी शिक्षा – Ayush Badoni education
आयुष बडोनी की शुरुआती शिक्षा मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड नई दिल्ली से पूरी हुई। फिर उन्होंने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज नई दिल्ली से ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की। प्रति बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव होने के कारण पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली और सोनेट क्रिकेट अकादमी से अभ्यास किया, उनके पिताजी ही उनके पहले कोच रहे। वह स्कूल के दिनों में भी क्रिकेट में भाग लेते थे।
आयुष बडोनी परिवार – Ayush Badoni family
आयुष बडोनी का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई रहते हैं। आयुष बडोनी के पिता का नाम विवेक बडोनी, वह वृत्तचित्र फिल्म निर्माता तथा उनकी मां का नाम विभा बडोनी है। आयुष के छोटे भाई का नाम प्रत्यूष है, वह वर्तमान समय में अविवाहित है। फिलहाल हमें उनकी गर्लफ्रेंड के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है जैसे जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

आयुष बडोनी करियर -Ayush Badoni career
आयुष बडोनी एक भारतीय क्रिकेटर है, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था लेकिन प्रोफेशनल तौर पर साल 2021 में शायद मुश्ताक अली ट्रॉफी से T20 क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। और साल 2022 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में अपना डेब्यू किया। आईपीएल नीलामी 2020 में उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा गया था। आयुष ने LSG के लिए खेलते हुए 50 प्लस की औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें टीम के फिनिशर के रूप में उभरे।
इसके अलावा साल 2018 अक्टूबर में उन्होंने भारत को under 19 एशिया कप 2018 जीतने में महत्वपूर्ण रोल निभाया। 7 अप्रैल 2022 को उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विजय रन बनाने के बाद विराट कोहली के अंदाज में जश्न मनाया। प्रोफेशनल क्रिकेट करियर शुरू करने से पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया और साल 2024 तक दिल्ली क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। वह प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर है, वह आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन बिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं।
वर्तमान 2026 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिल गई है, उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। इसके अलावा आईपीएल नीलामी 2026 की कीमत 4 करोड रुपए है, क्योंकि उन्हें लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम ने 2025 में इसी कीमत में रिटेन किया था। वह 2026 में भी लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम का हिस्सा है उनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आयुष बडोनी शारीरिक बनावट- Ayush Badoni age and height
- उम्र – 27 वर्ष, 2026 में
- हाइट –5.6 इंच के लगभग
- वजन – 60 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा रंग
- आंखो का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
आयुष बडोनी सोशल मीडिया अकाउंट- Ayush Badoni social media accounts
आयुष बडोनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 129 पोस्ट तथा 189k फॉलोअर्स है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अधिकतर अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं, हाल ही में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Ayush Badoni Instagram- “Click here”
आयुष बडोनी नेटवर्थ – Ayush badoni net worth
आयुष बडोनी की कुल संपत्ति लगभग 4 से 5 करोड रुपए हो सकती है, उनकी कमाई का साधन उनका क्रिकेट करियर में आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के बाद उनकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। यह पूरी तरीके से स्थिर नहीं होती है, क्योंकि वह समय के हिसाब से काम ज्यादा होती रहती है।
आयुष बडोनी के बारे में रोचक जानकारिया- Ayush Badoni facts
- आयुष बडोनी एक भारतीय क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली टीम्स के लिए खेलते हैं।
- आयुष बडोनी की उम्र वर्तमान 2026 में 27 वर्ष है।
- वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, और बेहतरीन बिल्डिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
- आयुष को पालतू जानवरों से बहुत प्यार है।
- आयुष के पिताजी एक फिल्म निर्माता है तथा उनकी मां एक शिक्षिका है।
- आयुष बडोनी ने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2022 में लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम से की थी।
- वर्तमान 2026 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिल गई है, उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है।
FAQ Section
Q. आयुष बडोनी कौन है?
Ans. आयुष बडोनी भारतीय क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली टीम के लिए खेलते थे। उन्होंने साल 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से T20 का डेब्यू किया था। आयुष एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। वर्तमान 2026 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिल गई है, उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है।
Q. आयुष बडोनी की उम्र कितनी है?
Ans. आयुष बडोनी की उम्र वर्तमान 2026 में 26 वर्ष है।
Q. आयुष बडोनी कहां के हैं?
Ans. आयुष बडोनी का जन्म 3 दिसंबर 1999 को उत्तराखंड के देवप्रयाग क्विली में हुआ था। आयुष का शुरुआती जीवन दिल्ली में बीता, उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है।
इन्हें भी देखें
शुबमन गिल जीवन परिचय (भारतीय क्रिकेटर), – ” Click here “
अर्जुन तेंदुलकर जीवन परिचय (भारतीय क्रिकेटर) – ” Click here “
हरलीन देओल जीवन परिचय (भारतीय महिला क्रिकेटर – all rounder) – ” Click here “


