लक्ष्य लालवानी का परिचय – Laksh Lalwani introduction
आज हम आपको यहां लक्ष्य लालवानी के बारे में बताने जा रहे हैं, Laksh Lalwani biography in hindi – लक्ष्य लालवानी भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में एमटीवी के शो वारियर हाई से की थी। लक्ष्य लालवानी ने प्यार तूने क्या किया, परदेस में है मेरा दिल, पोरस और अधूरी हमारी कहानी जैसे टीवी सीरियल में काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो पोरस में “पोरस” के किरदार के लिए मिली। लक्ष्य लालवानी की उम्र अभी 2025 में 29 वर्ष है। चलिए हम आपको लक्ष्य लालवानी के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

पूरा नाम – लक्ष्य लालवानी |
जन्म – 19 अप्रैल 1996 |
जन्म स्थान – नई दिल्ली भारत |
उम्र – 29 वर्ष, 2025 में |
व्यवसाय – भारतीय अभिनेता |
धर्म – हिंदू |
राष्ट्रीयता – भारतीय |
प्रसिद्धि का कारण – प्रसिद्ध टेलीविजन शो पोरस में पोरस के किरदार के लिए जाने जाते हैं |
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित |
नेट वर्थ – लगभग एक मिलियन डॉलर |
lakshya lalwani movies, akshya lalwani gf, akshya lalwani age, lakshya lalwani instagram, lakshya lalwani roadies, lakshya lalwani upcoming movie, lakshya lalwani Bads of bollywood cast, lakshya lalwani wife, lakshya actor movies and tv shows, the bads of bollywood, romesh lalwani, लक्ष्य लालवानी जीवन परिचय Laksh Lalwani biography in hindi (अभिनेता)
लक्ष्य लालवानी जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Laksh Lalwani birth and early life
लक्ष्य लालवानी का जन्म 19 अप्रैल 1996 को नई दिल्ली, भारत में हुआ और उनकी उम्र अभी 2025 में 29 वर्ष है। लक्ष्य का पालन पोषण नई दिल्ली में हुआ, वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लक्ष्य बचपन में भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे, उन्होंने एक्टर बनने का कभी नहीं सोचा था। लक्ष्य लालवानी का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष पूर्वक बिता, उन्होंने अपना करियर बनाने में काफी संघर्ष किया।

लक्ष्य लालवानी शिक्षा – Laksh Lalwani education
लक्ष्य लालवानी की शुरुआती शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल नई दिल्ली से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट और फोटोग्राफी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
लक्ष्य लालवानी परिवार- Laksh Lalwani family
लक्ष्य लालवानी का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बहन रहती है। लक्ष्य लालवानी के पिता का नाम रोमेश लालवानी तथा उनकी मां का नाम सविता लालवानी है। और उनकी बहन का नाम पूर्वी लालवानी जो उनसे उम्र में छोटी है। लक्ष्य लालवानी वर्तमान समय में अविवाहित हैं, उनका नाम रश्मि देसाई के साथ जोड़ा जाता था लेकिन यह एक अफवाह भी हो सकती है। फिर उनका नाम साल 2019 में अदिति गुप्ता के साथ जोड़ा गया। फिलहाल वह वर्तमान 2025 में उनके रिलेशनशिप की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है, उन्होंने अभी सार्वजनिक नहीं की है।

लक्ष्य लालवानी करियर – Laksh Lalwani career
लक्ष्य लालवानी भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में एमटीवी के शो वारियर हाई से की थी। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2023 में एक्शन फिल्म किल से की, इस फिल्म में उन्होंने अमृत का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन और सिख्या एंटरटेनमेंट ने किया था। इस फिल्म के लिए लक्ष्य लालवानी को स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर मेल के लिए आईफा अवार्ड मिला।
लक्ष्य लालवानी ने साल 2015 में अधूरी हमारी कहानी में माधव का किरदार निभाया। साल 2016 में परदेस में है मेरा दिल में भी दिखाई दिए। साल 2017 में वह सोनी टीवी के ड्रामा पोरस में पोरस का किरदार निभाया, इस सीरियल के लिए उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। साल 2023 में उन्होंने एक्शन फिल्म किल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया, इसके अलावा उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के साथ तीन फिल्मों में साइन किया। दोस्ताना 2 और बेधड़क जैसी फिल्मों में भी लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे। वर्तमान 2025 में वह आर्यन खान द्वारा निर्देशित स्ट्रीमिंग सीरीज बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड में आसमान सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
इन फिल्मों के अलावा वह चांद मेरा दिल में अनन्य पांडे के साथ अहम किरदार में नजर आएंगे इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म एक लव स्टोरी है, इस फिल्म की अभी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन फिल्म जल्द ही सिनेमाघर में दिखाई देगी, लेकिन फिल्म की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है।

लक्ष्य लालवानी शारीरिक बनावट- Laksh Lalwani age and height
- उम्र – 29 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.8 इंच के लगभग
- वजन – 70 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- बालों का रंग – काला
- आंखों का रंग – काला
लक्ष्य लालवानी सोशल मीडिया अकाउंट- Laksh Lalwani social media accounts
लक्ष्य लालवानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 163 पोस्ट तथा 527k फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं, इसके अलावा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से देते हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से कर सकते हैं।
Laksh Lalwani Instagram- “Click here“
लक्ष्य लालवानी नेट वर्थ – Laksh Lalwani net worth
लक्ष्य लालवानी की कुल संपत्ति लगभग एक मिलियन डॉलर है, उनकी कमाई का साधन एक्टिंग करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं। बॉलीवुड में उनकी बैक टू बैक फिल्मों के कारण उनकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।
लक्ष्य लालवानी के बारे में रोचक जानकारिया- Laksh Lalwani facts
- लक्ष लालवानी का जन्म 19 अप्रैल 1996 को दिल्ली में हुआ था।
- उनका असली नाम लक्ष्य लालवानी है लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में “लक्ष” नाम से जाना जाता है।
- लक्ष ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के लोकप्रिय शो “Warrior High” (2015) से की थी।
- उन्हें पहचान टीवी शो “पोरस (Porus)” से मिली, जिसमें उन्होंने सम्राट पोरस का दमदार किरदार निभाया।
- वे सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं और अपने फिटनेस और स्टाइलिश लुक्स के लिए युवाओं में लोकप्रिय हैं।
- लक्ष लालवानी को जिम और फिटनेस का बहुत शौक है, वे अपनी डाइट और वर्कआउट पर खास ध्यान देते हैं।
- वे फिल्मों में भी कदम रख चुके हैं और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म “Dostana 2” से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे।
- लक्ष को बाइक राइडिंग का शौक है और वे अक्सर अपनी बाइक राइड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
- उन्हें ट्रैवलिंग और फोटोग्राफी भी पसंद है।
- लक्ष का नाम कई बार टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा है।
FAQ Section
Q. लक्ष्य का वास्तविक नाम क्या है?
Ans. लक्ष्य लालवानी भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में एमटीवी के शो वारियर हाई से की थी। लक्ष्य लालवानी ने प्यार तूने क्या किया, परदेस में है मेरा दिल, पोरस और अधूरी हमारी कहानी जैसे टीवी सीरियल में काम किया है लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी शो पोरस में “पोरस” के किरदार के लिए मिली।
Q. लक्ष्य लालवानी की उम्र कितनी है?
Ans. लक्ष्य लालवानी की उम्र अभी 2025 में 29 वर्ष है।
Q. लक्ष्य लालवानी का जन्म कहां हुआ था?
Ans. लक्ष्य लालवानी का जन्म 19 अप्रैल 1996 को नई दिल्ली, भारत में हुआ और उनकी उम्र अभी 2025 में 29 वर्ष है। लक्ष्य का पालन पोषण नई दिल्ली में हुआ, वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लक्ष्य बचपन में भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे, उन्होंने एक्टर बनने का कभी नहीं सोचा था। लक्ष्य लालवानी का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष पूर्वक बिता, उन्होंने अपना करियर बनाने में काफी संघर्ष किया।
इन्हें भी देखें
अविका गौर जीवन परिचय (अभिनेत्री) – “Click here“
महिमा मकवाना जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “