You are currently viewing नाज जोशी जीवन परिचय Naaz joshi biography in hindi ( भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन)

नाज जोशी जीवन परिचय Naaz joshi biography in hindi ( भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन)

नाज जोशी परिचय

नाज जोशी एक भारतीय ट्रांसजेंडर महिला है। Naaz joshi biography in hindi – हाल ही में नाज जोशी बहुत चर्चा में आ गई है, क्योंकि वे पहली भारतीय ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन बन गई है। नाज जोशी ने अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव का सामना किया है. आइए हम आपको इनके जीवन के बारे में बताते हैं –

Naaz joshi biography in english – “Click here

नाज जोशी जीवन परिचय Naaz joshi biography in hindi ( भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन)
नाज जोशी
पूरा नाम – आईजिया जोशी 
जन्म – 31 दिसंबर 1984 
जन्म स्थान – नई दिल्ली 
अन्य नाम –  नाज जोशी, चारू
पेशा – ब्यूटी क्वीन, ट्रांस लोगों के अधिकारों के लिए कार्यकर्ता
धर्म  –  हिंदू 
राष्ट्रीयता  – भारतीय 
उम्र –  38 वर्ष, 2022
 वैवाहिक स्थिति –  तलाकशुदा 
शिक्षा – एमबीए फैशन डिजाइन 
प्रसिद्धि –  भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन बनी 
नाज जोशी जीवनी, जन्म, परिवार, करियर, उम्र, husband,  age, बच्चे, शिक्षा, family, birth, education, नाज जोशी जीवन परिचय Naaz joshi biography in hindi ( भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन

नाज जोशी जन्म व प्रारंभिक जीवन 

नाज जोशी का जन्म 31 दिसंबर 1984 को नई दिल्ली में हुआ था। नाज़ जोशी का नाम आईजिया जोशी रखा गया था, क्योंकि यह एक लड़का थी। नाज़ जोशी का जन्म एक लड़के के रूप में सन 1984 में हुआ था। लेकिन नाज के बर्ताव लड़कियों जैसे थे। उनकी चाल लड़कियों जैसी थी। नाज जोशी को सभी लोग हर कुछ कह देते थे, और इनका मजाक भी बनाते थे। 

नाज जोशी की शिक्षा 

नाज जोशी का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, इसलिए इन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही पूरी की। इसके बाद नाज जोशी ने सेंट जोसेफ अकादमी से फाउंडेशन डिग्री की। फिर डिजाइनिंग का अध्ययन पर्ल अकादमी से किया। इसके बाद NIFT मे डिजाइन तथा प्रौद्योगिकी का अध्ययन किया। फिर प्रबंधन प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद से अंतरराष्ट्रीय एमबीए (मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री हासिल की. 

नाज जोशी शारीरिक बनावट 

  • उम्र – 38 वर्ष, 2022
  • हाइट -5.10 inch
  • वजन – 75 kg ( approx) 
  • रंग – गौरा
  •  बालों का रंग – काला
  • आंखों का रंग – काला

नाज जोशी का परिवार, बच्चे व शादी

नाज जोशी  का परिवार नई दिल्ली में ही रहता है। नाज़ जोशी के परिवार में इनके माता-पिता तथा एक भाई और एक बहन है। किसी का भी नाम ज्ञात नहीं है। नाज जोशी की माता मुस्लिम थी, तथा इनके पिता एक पंजाबी हिंदू थे। नाज जोशी तलाकशुदा है। इनके पति का नाम ज्ञात नहीं है। नाज जोशी ने दो लड़कियां गोद ली है। पहली लड़की सन 2018 में गोद ली थी, जिसका नाम मणिकर्णिका रखा था। और दूसरी लड़की सन 2020 में गोद ली थी, जिसका नाम शरणया जोशी रखा था। naaz joshi image .

  • माता – पिता – नाम ज्ञात नहीं 
  • पति – नाम ज्ञात नहीं 
  • भाई – एक 
  • बहन – एक
  •  बच्चे – दो लड़कियां (गोद ली) – मणिकर्णिका जोशी और शरणया जोशी
नाज जोशी जीवन परिचय Naaz joshi biography in hindi ( भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन)
नाज जोशी जीवन परिचय Naaz joshi biographyin hindi

नाज जोशी का संघर्ष भरा जीवन

नाज जोशी का शुरुआती जीवन बहुत ही मुश्किलों से गुजरा है। नाज को स्कूल की शुरुआत में, एक शिक्षक उन्हें लड़कों के जैसे चलाना सिखाते थे। परंतु वह ऐसा नहीं कर पाती थी, क्योंकि नाज़ को लगता था कि वह एक लड़की है। सभी लोग नाज़ का बहुत मजाक उड़ाते थे। नाज़ ने अपनी पढ़ाई के पैसों के लिए एक ढाबे पर भी काम किया था। सुबह स्कूल जाते और दोपहर को ढाबे पर काम करने जाते थे। 11 साल की उम्र में नाज़ के चचेरे भाई तथा दोस्तों ने मिलकर नाज़ के साथ सामूहिक बलात्कार किया था, और इसके बारे में नाज़ ने किसी को नहीं बताया था। इसके कुछ साल बाद नाज को उसके जैसी एक महिला मिली, उसने नाज को समझाया कि वह जैसी भी है अच्छी है, और तुम्हारे जैसे समाज में बहुत लोग होते हैं। उस महिला ने नाज़ को एक डांसर की नौकरी भी दिलवा दी थी, नाज़ अपनी पढ़ाई के खर्चे के लिए नौकरी करने लगी थी। 

naaz joshi instagram – ” Click here “

नाज जोशी का कॅरिअर

नाज जब 18 साल की हुई, तब वह अपने चचेरे भाई विवेका बाबाजी से मिली। विवेका एक प्रसिद्ध मॉरीसन मॉडल थे। विवेका ने नाज का साथ देने का वादा किया, और उनकी आगे की पढ़ाई करवाई। सन 1998 में नाज नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी ( NIFT) मे  ऐडमिशन लिया, और फैशन डिजाइन की पढ़ाई की। इसके बाद नाज में महान डिजाइनर रितु कुमार और रितु बेरी के साथ काम किया। 

नाज़ जोशी की सर्जरी

सन 2013 में नाज ने सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी कराने का फैसला ले लिया था। परंतु इसके लिए उन्हें बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत थी। जल्दी पैसा कमाने के लिए नाज़ जोशी एक सेक्स वर्कर बन गई थी। नाज ने बहुत पैसा कमाया और फिर उन्होंने सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद वह बहुत खुश हुई, क्योंकि नाज हमेशा से ऐसा ही बनना चाहती थी। एक इंटरव्यू में नाज़ जोशी ने कहा था कि – 

जब लोग मेरा मजाक उड़ाते थे, तब मैं अंतर्मुखी हो जाता था। और रोता था। मैंने हिम्मत नहीं हारी और परिस्थितियों का सामना किया। मुझे उपहास या चिढ़ाना बर्दाश्त नहीं है। 

नाज़ जोशी

नाज जब एक सेक्स वर्कर के रूप में काम करती थी, तब एक फोटोग्राफर से नाज की मुलाकात हुई थी। उस फोटोग्राफर ने नाज जोशी की अलग-अलग समय की तस्वीरें ली और सभी तस्वीरों को एक प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शनी में तहलका पत्रिका के संपादक भी मौजूद थे, उन्हें नाज़ की स्टोरी तथा तस्वीरें बहुत पसंद आई। नाज जोशी सन 2016 में तहलका पत्रिका के कवर पर आने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बनी थी। और इसी वर्ष नाज मिस यूनाइटेड नेशंग की एंबेस्डर भी बनी थी। और इसी तरह धीरे-धीरे नाज जोशी का नाम चर्चाओं में आने लगा। 

नाज जोशी अवॉर्ड एवं उपलब्धियां

  • सन 2016 में नाज जोशी पत्रिका के कवर पर आने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बनी। 
  • सन 2016 में मिस यूनाइटेड नेशंस की एंबेस्डर बनी। 
  • सन 2017 में नाज़ ने मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी प्रतियोगिता जीती। 
  • सन 2018 में नाज़ मिस ट्रांस क्वीन इंडिया बनी। यह प्रतियोगिता जीतने वाली पहली ट्रांसजेंडर महिला बनी। 
  • सन 2020 में नाज़ ने मिस यूनिवर्स डायवर्सिटी का ताज जीता था। 
  • प्राइड मंथ के दौरान नाज़ जोशी ने एंप्रेस अर्थ 2021 का खिताब भी जीता था।

नाज जोशी के बारे में रोचक जानकारियां 

  • नाज जोशी पहली भारतीय ट्रांसजेंडर महिला बनी है। 
  • नाज जोशी ने कई सारे खिताब तथा ताज जीते हैं। 
  • नाज जोशी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष तथा कठिनाइयों का सामना किया है।
  • नाज जोशी ने एक सेक्स वर्कर के रूप में भी कार्य किया है। 
  • नाज जोशी ने MBA फैशन डिजाइन किया है। 
  • नाज़  की उम्र 38 साल (2022 ) है. 
  • नाज जोशी की पीठ पर मोर पंख का टैटू बना हुआ है। 
  • नाज़ जोशी ने क्लेरेंन सेनेटरी नैपकिन के लिए 2019 में Cian एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इन्फ्राट्रक्चर Ltd. के लिए विज्ञापन अभियान किया था। 
  • नाज जोशी ने एक इंटरव्यू मे ट्रांसजेंडर बच्चों के माता-पिता को सलाह देते हुए समझाया था। 
  • नाज़ जोशी ने दो लड़कियों को गोद लिया है। 

FAQ

Q. नाज जोशी कौन है? 

A. नाज जोशी एक भारतीय ट्रांसजेंडर महिला है। हाल ही में नाज जोशी बहुत चर्चा में आ गई है, क्योंकि वे पेहली भारतीय ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन बन गई है।

Q.  नाज जोशी का जन्म कब हुआ था? 

A. जन्म – 31 दिसंबर 1984 , जन्म स्थान – नई दिल्ली 

Q. नाज़ जोशी कहां की है? 

A. नई दिल्ली 

Q. नाज़ जोशी का परिवार कौन है?

A. नाज जोशी  का परिवार नई दिल्ली में ही रहता है। नाज़ जोशी के परिवार में इनके माता-पिता तथा एक भाई और एक बहन है। किसी का भी नाम ज्ञात नहीं है। नाज जोशी की माता मुस्लिम थी, तथा इनके पिता एक पंजाबी हिंदू थे। और नाज की दो लड़किया है। 

Q. नाज जोशी के बच्चे कौन है? 

A. नाज जोशी ने दो लड़कियां गोद ली है। पहली लड़की सन 2018 में गोद ली थी, जिसका नाम मणिकर्णिका रखा था। और दूसरी लड़की सन 2020 में गोद ली थी, जिसका नाम शरणया जोशी रखा था।

Q. नाज जोशी की शादी हुई या नहीं? 

A. नाज जोशी तलाकशुदा है। इनके पति का नाम ज्ञात नहीं है।

Q. नाज जोशी की उम्र कितनी है? 

A. उम्र –  38 वर्ष, 2022


इन्हें भी देखे

  • नाज जोशी के बारे में अधिक जानकारी – “Click here”
  • श्रीकांत बोल्ला जीवन परिचय (CEO of Bollant Industries) – “Click here”
  • सावित्री जिंदल जीवन परिचय – “Click here”

Leave a Reply