You are currently viewing सावित्री जिंदल जीवन परिचय Savitri jindal biography in hindi ( एशिया की सबसे अमीर महिला 2022 )

सावित्री जिंदल जीवन परिचय Savitri jindal biography in hindi ( एशिया की सबसे अमीर महिला 2022 )

सावित्री जिंदल परिचय 

सावित्री देवी जिंदल फिलहाल 2022 में एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई है. Savitri jindal biography in hindi – सावित्री जिंदल एक भारतीय बिजनेसवुमन और राजनेता है यह O. P. जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष है साथ ही वह महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा की अध्यक्ष भी है. अपने पति की मृत्यु के बाद इन्होंने ही सारा कारोबार संभाला है, और आज इनका नाम टॉप अमीरों में आता है. सावित्री जिंदल का राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल है।

( सावित्री जिंदल जीवनी, जीवन परिचय, जन्म, परिवार, नेटवर्थ, जाति, उम्र, व्यवसाय, पति, बच्चे, शिक्षा, प्रारंभिक जीवन तथा शादी ) सावित्री जिंदल जीवन परिचय Savitri jindal biography in hindi ( एशिया की सबसे अमीर महिला 2022 ) 

Savitri jindal biography in English” Click here ‘

सावित्री जिंदल जीवन परिचय Savitri jindal biography in hindi ( एशिया की सबसे अमीर महिला 2022 )
सावित्री जिंदल
पूरा नाम – सावित्री देवी जिंदल 
अन्य नाम – सावित्री जिंदल 
जन्म तिथि –  20 मार्च 1950 
उम्र – 72 वर्ष (2022) 
जन्म स्थान – तिनसुकिया, असम (भारत) 
व्यवसाय – चेयरपर्सन ऑफ O.P. जिंदल ग्रुप, राजनीति
सक्रिय वर्ष – 2006 से अब तक 
गृह नगर –  हिसार, हरियाणा (भारत) 
धर्म – हिंदू 
राष्ट्रीयता – भारतीय 
वैवाहिक स्थिति – वैवाहित
राजनीतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल 
संपत्ति – 89.49 हजार करोड़ (2022) ( एशिया की सबसे अमीर महिला बनी) 
नेटवर्थ – 1430 करोड़ USD (2022) 

सावित्री जिंदल जन्म एवं प्रारंभिक जीवन early life

सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 में तिनसुकिया,  असम, भारत में हुआ था। इनका पूरा नाम सावित्री देवी जिंदल है। इनका जन्म बहुत ही मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। इन्होंने अपना बचपन बहुत ही कठिनाइयों के साथ गुजारा था। 

सावित्री जिंदल की शिक्षा education

सावित्री जिंदल ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत तो असम के तिनसुकिया शहर से ही की थी।  उनके परिवार की आर्थिक हालत खराब थी, फिर भी उन्होंने मेहनत करके अपनी पढ़ाई पूरी की और डिप्लोमा मे डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वह आगे ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाई थी। और फिर माता-पिता ने उनकी शादी कर दी थी. 

सावित्री जिंदल का परिवार family

सावित्री जिंदल की शादी 1970 में हुई थी।  सावित्री जिंदल के पति का नाम ओम प्रकाश जिंदल था। ओम प्रकाश जिंदल की 2005 में मृत्यु हो चुकी है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। सावित्री जिंदल ने अपने पति की मृत्यु के बाद से ही पूरा कारोबार संभाला है। ओम प्रकाश जिंदल और सावित्री जिंदल के चार बेटे हैं, इन्होंने O. P. जिंदल ग्रुप को संभाले रखा है। सज्जन जिंदल, पृथ्वीराज जिंदल, रतन जिंदल तथा नवीन जिंदल। ये चारों ने अपनी माता के साथ मिलकर O. P. जिंदल ग्रुप की कमान को संभाल के रखा है, और आज इनका नाम टॉप अमीरों की लिस्ट में आता है। 

  • माता पिता – नाम ज्ञात नही
  • पति का नाम – स्व. ओम प्रकाश जिंदल (मृत्यु – 2005) 
  • शादी – वर्ष 1970
  • संताने – 4 – पृथ्वीराज, रतन, सज्जन एवं नवीन
  • बेटी – ज्ञात नहीं

O.P. (ओपी) जिंदल ग्रुप की शुरुआत (स्थापना) 

सावित्री जिंदल के पति ओमप्रकाश जिंदल में O.P. जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी।  इसके साथ ही ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा विधानसभा सदस्य भी थे। O.P. जिंदल ग्रुप की शुरुआत 1952 में की गई थी, और तब इसका नाम जिंदल (India) लिमिटेड रखा गया था। इस कंपनी में स्टील, खनन,  सीमेंट, तेल, बिजली आदि के क्षेत्रों में काम हो रहा था। 

निधन – ओम प्रकाश जिंदल का निधन वर्ष 2005 में हेलीकाप्टर दुर्घटना के दौरान हो गया था। इसके बाद से ओमप्रकाश जिंदल की पत्नी सावित्री जिंदल ने सारा कारोबार संभाला और समूह के अध्यक्ष बनी। 

सावित्री जिंदल शरीरिक बनावट 

  • उम्र – 72 ( 2022) 
  • लंबाई – 5.2
  • वजन – 55 kg
  • रंग – गेहुआ
  • आँखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला सफेद

सावित्री जिंदल का करियर तथा संघर्ष career

सावित्री जिंदल ने अपने पति की मृत्यु के बाद से सन 2005 से अपने करियर की शुरुआत की।  सावित्री जिंदल को 2005 में जिंदल ग्रुप का अध्यक्ष बनाया गया, और इसके साथ ही इनके चारों बेटे भी O.P. जिंदल ग्रुप में विशेष पदों पर कार्य कर रहे है। अब , आज 2022 में सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला घोषित हुई है। इससे पहले भी 2018 में फॉर्ब्स की सूची में सावित्री जिंदल का नाम भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में सामने आया था। सावित्री जी ने अपने जीवन में कई कठिनाइयों को देखा है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इन्होंने परिवार के साथ साथ अपने कारोबार को भी अच्छी तरह से संभाला है। इसके अलावा सावित्री जिंदल महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा की अध्यक्ष पद पर भी विराजित है। 

सावित्री जिंदल जीवन परिचय Savitri jindal biography in hindi ( एशिया की सबसे अमीर महिला 2022 )
सावित्री जिंदल जीवन परिचय

सावित्री जिंदल का राजनीतिक सफर ( Political Career) 

सावित्री जिंदल के पति ओम प्रकाश जिंदल राजनीति में थे। वह अपने शहर हरियाणा के विधायक तथा राज्य मंत्री थे। ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद सावित्री जिंदल ने इनका कारोबार तो संभाला ही, इसके साथ सावित्री जी ने राजनीतिक विरासत को भी अच्छी तरह से संभाला। सन 2006 में सावित्री जिंदल राजनीति में आगे आई और जनता ने भी इनका पूरा सहयोग किया, और वह विधायक बन गई। इसके बाद 2009 में सावित्री जी का चयन निर्वाचन क्षेत्र में हुआ था। और फिर उन्हें सन 2013 में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद मिल गया था। उन्होंने अपने राजनीति कार्यकाल में कई पदों पर रहकर कार्य किया था। सन 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में वह हार गई थी, लेकिन अभी भी राजनीति में उनका नाम प्रसिद्ध है। और वे  सन 2010 तक ऊर्जा मंत्री के पद पर भी थी। 

सावित्री जिंदल पुरस्कार तथा सम्मान

  • सन 2008 में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार मिला। 
  • सन 2018 में फॉर्ब्स सूची में सबसे अमीर भारतीय महिला रही थी।
  • सन 2013 में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर भी थी। 
  • सन 2022 में एशिया की सबसे अमीर महिला घोषित हुई। 

सावित्री जिंदल के बारे में रोचक जानकारियां

  1. सन् 2005 में अपने पति की मृत्यु के बाद से सावित्री जिंदल O.P. ग्रुप की अध्यक्ष है। 
  2. वर्ष 2014 में सावित्री जिंदल विधानसभा चुनाव में कमल गुप्ता से हार गई थी। 
  3. सावित्री जिंदल महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोह की अध्यक्ष भी है। 
  4. सन् 1970 में सावित्री जिंदल की शादी ओमप्रकाश जिंदल से हुई थी। 
  5. ओमप्रकाश जिंदल ने ही O.P. जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी. 
  6. ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु 2005 मे हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी. 
  7. सावित्री जिंदल ने 2006 में राजनीति में कदम रखा था। 
  8. सावित्री जिंदल इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी की सदस्य है।
  9. जिंदल ग्रुप स्टील, खनन, बिजली, सीमेंट, तेल आदि क्षेत्रों में काम करता है। 

FAQ

Q. सावित्री जिंदल कौन है? 

A. O. P. जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष तथा राजनेता.

Q. सावित्री जिंदल की नेटवर्थ कितनी है? 

A. 1430 करोड़ USD (2022) 

Q. जिंदल ग्रुप की नेटवर्थ कितनी है? 

A. 1430 करोड़ USD (2022) 

Q. सावित्री जिंदल की उम्र क्या है? 

A. उम्र – 72 ( 2022)

Q. सावित्री जिंदल के पति का नाम क्या है? 

A. स्व. ओम प्रकाश जिंदल (मृत्यु – 2005) 

Q. सावित्री जिंदल के परिवार में कौन-कौन है? 

A. सावित्री जिंदल के चार बेटे हैं. सज्जन जिंदल, पृथ्वीराज जिंदल, रतन जिंदल तथा नवीन जिंदल।

Q. सावित्री जिंदल के बेटे का नाम क्या है? 

A. सज्जन जिंदल, पृथ्वीराज जिंदल, रतन जिंदल तथा नवीन जिंदल।

Q. सावित्री जिंदल का जन्म कब हुआ था? 

A. जन्म तिथि –  20 मार्च 1950 

Q. सावित्री जिंदल कहां की है? 

A. जन्म स्थान – तिनसुकिया, असम (भारत) 

Q. O.P. जिंदल ग्रुप का फुल फॉर्म क्या है? 

A. ओम प्रकाश जिंदल ग्रुप.

Q. सबसे अमीर महिला कौन है? 2022

A. सावित्री जिंदल.

Q. सावित्री जिंदल कौन सी पार्टी की है? 

A. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल .


इन्हे भी देखे

  • सावित्री जिंदल जीवन के बारे में अन्य जानकारी यहाँ से ले सकते है -“Click here“
  • मोरारजी देसाई का जीवन परिचय (भारत देश के चौथे प्रधानमंत्री – ” Click here “
  • द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचय (15वी राष्ट्रपति – ” Click here “

Leave a Reply