कैलाश खेर जीवन परिचय Kailash Kher biography in hindi (गायक)

कैलाश खेर परिचय – Kailash Kher introduction

आज हम आपको यहां पर कैलाश खेर के बारे में बताने जा रहे हैं. Kailash Kher biography in hindi – कैलाश खेर भारतीय गायक, संगीतकार और लाइव कलाकार है, जो मुख्य रूप से अपनी दमदार और रूहानी आवाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म अंदाज से की। कैलाश खेर ने अल्लाह के बंदे, चांद सिफारिश, तेरी दीवानी और जय जय कारा जैस प्रसिद्ध गाने गए हैं। साल 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कैलाश खेर की उम्र वर्तमान 2026 में 53 वर्ष है। चलिए हम आपको कैलाश खेर के जीवन से परिचित कराते हैं –

कैलाश खेर जीवन परिचय Kailash Kher biography in hindi (गायक)
कैलाश खेर जीवन परिचय Kailash Kher biography in hindi (गायक)
पूरा नाम – कैलाश खेर
जन्म – 7 जुलाई 1973
जन्म स्थान – मेरठ, उत्तर प्रदेश
उम्र – 53 वर्ष 2026 में
व्यवसाय – भारतीय गायक और संगीतकार
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण – भारत के प्रसिद्ध सूफी गायक
नेट वर्थ – लगभग 2 से 5 करोड रुपए के आसपास
वैवाहिक स्थिति – तलाकशुदा
Kailash Kher biography, Kailash Kher age, Kailash Kher wife, Kailash Kher children, Kailash Kher wife photo, Kailash Kher singer, Kailash Kher teri deewani, Kailash Kher songs, Kailash Kher born place, Kailash Kher history, Kailash Kher wikipedia in hindi, कैलाश खेर जीवन परिचय Kailash Kher biography in hindi (गायक)

कैलाश खेर जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Kailash Kher birth and early life

कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को मेरठ उत्तर प्रदेश में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 53 वर्ष है। कैलाश का पालन पोषण मेरठ में हुआ, उनके शुरुआती जीवन काफी संघर्ष पूर्वक रहा। कैलाश खेर बचपन से ही पंडित गोकुल उत्सव जी महाराज, पंडित कुमार गंधर्व, नुसरत फतेह और लता मंगेशकर जैसे प्रसिद्ध गायक से प्रेरित थे। जब वह 14 साल के थे तब अपने घर से निकल गए थे, तभी से उनका संघर्ष शुरू हुआ। उन्होंने अपने जीवन में शुरुआती जीवन में 20 साल की उम्र में दिल्ली में एक्सपोर्ट का बिजनेस भी किया।

लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, निराश होकर साल 1999 में ऋषिकेश के गंगा किनारे चले गए। उन्होंने बताया कि वह ऋषिकेश के गंगा नदी में कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की थी लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। चलिए आगे चलकर उनके संघर्ष के बारे में और बताते हैं।

कैलाश खेर शिक्षा – Kailash Kher education

कैलाश खेर की शुरुआती शिक्षा की जानकारी हमें नहीं है, उनकी कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी हुई जहां उन्होंने पत्राचार में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने ट्रांसपोर्ट बिजनेस करने का फैसला लिया, लेकिन यह सफल नहीं हुआ।

कैलाश खेर परिवार -Kailash Kher family

कैलाश खेर का जन्म कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता रहते थे। कैलाश खेर के पिता का नाम पंडित मेहर सिंह खेर वह एक पारंपरिक लोक गायक और पुजारी थे जिनका निधन नवंबर 2009 में हो गया। मां का नाम चंद्रकांत मेहर सिंह खेर है, कैलाश का पालन पोषण संगीत में वातावरण में हुआ जहां उनके पिताजी उनके पहले गुरु थे।

कैलाश खेर वर्तमान समय में तलाकशुदा है, उनका विवाह साल 2009 में शीतल खेर के साथ हुआ था। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम कबीर खैर है, जिसका जन्म साल 2010 में हुआ। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने पत्नी के साथ नहीं रहते हैं, अपना जीवन अलग बिता रहे हैं। वह अपने संगीत करियर और कंपनी कैलाश रिकॉर्ड्स से संबंधित गतिविधियों के लिए मुंबई (अंधेरी) में रहते हैं।

Kailash Kher Wife Photo
Kailash Kher Wife Photo
Kailash Kher Parents
Kailash Kher Parents

कैलाश खेर करियर – Kailash Kher career

कैलाश खेर का शुरुआती जीवन आसान नहीं था। उन्होंने संघर्ष के दिनों में कई छोटे-मोटे काम किए और आर्थिक परेशानियों का भी सामना किया। लेकिन उन्होंने संगीत का साथ कभी नहीं छोड़ा। कुछ समय बाद वे दिल्ली आए, जहां उन्होंने संगीत सीखने और छोटे मंचों पर गाने का काम जारी रखा। इसके बाद वे मुंबई पहुंचे, जहां असली संघर्ष शुरू हुआ। मुंबई में शुरुआत में उन्हें काम पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। कई जगह ऑडिशन दिए, लेकिन जल्दी सफलता नहीं मिली। हालांकि उनकी अनोखी आवाज़ ने धीरे-धीरे संगीतकारों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया।

साल 2003 में कैलाश खेर को बड़ा मौका मिला जब उन्होंने फिल्म Andaaz के लिए गाना गाया। इसके बाद साल 2004 में फिल्म Waisa Bhi Hota Hai Part II का गाना Allah Ke Bande रिलीज हुआ। यह गीत सुपरहिट साबित हुआ और कैलाश खेर रातों-रात मशहूर हो गए। इस गाने ने उन्हें बॉलीवुड में नई पहचान दिलाई।

इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए जैसे Teri Deewani, Saiyyan, Ya Rabba, Chand Sifarish, Arziyan, Bam Lahiri और कई अन्य। उनके गानों में सूफी संगीत, भारतीय लोक संगीत और आधुनिक संगीत का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। यही कारण है कि उनकी आवाज़ हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। कैलाश खेर ने केवल फिल्मों में ही नहीं, बल्कि स्वतंत्र संगीत में भी बड़ा नाम कमाया। उन्होंने अपना म्यूजिक बैंड Kailasa बनाया, जिसने कई लोकप्रिय एल्बम दिए। इस बैंड के जरिए उन्होंने भारतीय सूफी संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया।

वे देश-विदेश में लाइव शो भी करते रहे हैं और कई बड़े मंचों पर प्रस्तुति दे चुके हैं। उनकी लोकप्रियता भारत के अलावा विदेशों में भी है। कैलाश खेर को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें फिल्मफेयर और अन्य संगीत सम्मान शामिल हैं। आज कैलाश खेर भारतीय संगीत जगत का बड़ा नाम हैं। उनकी आवाज़, मेहनत और संघर्ष की कहानी लाखों लोगों को प्रेरणा देती है। उन्होंने साबित किया कि अगर प्रतिभा और मेहनत हो, तो मुश्किल रास्ते भी सफलता तक पहुंचा सकते हैं।

Kailash Kher Son
Kailash Kher Son

कैलाश खेर शारीरिक बनावट- Kailash Kher age and height

  • उम्र – 53 वर्ष, 2026 में
  • हाइट – 5.5 इंच के लगभग
  • वजन – 70 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

कैलाश खेर सोशल मीडिया अकाउंट- Kailash Kher social media account

कैलाश खेर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5340 पोस्ट तथा 2 मिलियन फॉलोअर है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक Reel शेयर की जिसमें वह केदारनाथ और बद्रीनाथ में भजन गाते नजर आए उनकी इस वीडियो पर मिलियन में व्यू है। अगर आप कैलाश खेर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।

कैलाश खेर की नेट वर्थ – Kailash Kher net worth

कैलाश खेर की कुल संपत्ति लगभग 2 से 5 करोड रुपए के आसपास है, रिपोर्टर्स के मुताबिक कैलाश खेर एक गाने के लगभग 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करते हैं। उनकी कमाई का साधन प्लेबैक सिंगिंग, जिंगल्स, कंसर्ट, और रियलिटी शो गेस्ट से होती है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी पैसे कमा लेते हैं, उन्होंने अपने संघर्ष के दोनों को याद करते हुए बताया कि वह अपने करियर के दिनों में ऋषिकेश में घाट के पास गाने गाते थे उसे दौरान उन्हें एक गाने के ₹50 मिलते थे।

कैलाश खेर के बारे में रोचक जानकारियां- Kailash Kher facts

  • कैलाश खेर की आवाज़ बॉलीवुड में सबसे अलग और पहचानने योग्य मानी जाती है।
  • उन्होंने बहुत कम उम्र में शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था।
  • उनका सुपरहिट गाना Allah Ke Bande ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
  • कैलाश खेर सूफी संगीत के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं।
  • उन्होंने अपना म्यूजिक बैंड Kailasa बनाया है।
  • उनका गाना Teri Deewani आज भी लोगों का पसंदीदा है।
  • वे हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में गाने गा चुके हैं।
  • कैलाश खेर ने संघर्ष के दिनों में कई छोटे-मोटे काम किए थे।
  • वे देश-विदेश में सैकड़ों लाइव शो कर चुके हैं।
  • उनकी गायकी में लोक संगीत और आधुनिक संगीत का शानदार मेल देखने को मिलता है।

FAQ Section

Q. कैलाश खेर की उम्र कितनी है?

Ans. कैलाश खेर की उम्र वर्तमान 2026 में 53 वर्ष है।

Q. क्या कैलाश खेर कश्मीरी पंडित है?

Ans. कैलाश खेर का जन्म कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता रहते थे। कैलाश खेर के पिता का नाम पंडित मेहर सिंह खेर वह एक पारंपरिक लोक गायक और पुजारी थे जिनका निधन नवंबर 2009 में हो गया। मां का नाम चंद्रकांत मेहर सिंह खेर है, कैलाश का पालन पोषण संगीत में वातावरण में हुआ जहां उनके पिताजी उनके पहले गुरु थे।

Q. कैलाश खेर सिंगर का जन्म कहां हुआ था?

Ans. कैलाश खेर का जन्म 7 जुलाई 1973 को मेरठ उत्तर प्रदेश में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 53 वर्ष है। कैलाश का पालन पोषण मेरठ में हुआ, उनके शुरुआती जीवन काफी संघर्ष पूर्वक रहा। कैलाश खेर बचपन से ही पंडित गोकुल उत्सव जी महाराज, पंडित कुमार गंधर्व, नुसरत फतेह और लता मंगेशकर जैसे प्रसिद्ध गायक से प्रेरित थे। जब वह 14 साल के थे तब अपने घर से निकल गए थे, तभी से उनका संघर्ष शुरू हुआ। उन्होंने अपने जीवन में शुरुआती जीवन में 20 साल की उम्र में दिल्ली में एक्सपोर्ट का बिजनेस भी किया।

इन्हें भी देखें

भाविश अग्रवाल परिचय – Bhavish Agarwal Founder of Ola – “ Click here “

गौरव तनेजा जीवन परिचय (Pilot, youtuber and nutritionist) – ” Click here “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top