नानी जीवन परिचय Nani biography in hindi (अभिनेता)

नानी का परिचय – Nani introduction

आज हम आपको यहां पर नानी के बारे में बताने जा रहे हैं, Nani biography in hindi – नानी भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगू फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। नानी का पूरा नाम नवीन बाबू घंटा है, वह तेलुगू फिल्म में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म “अष्ट चम्मा” से की थी। नानी ने जर्सी, जेंटलमैन, हाय नन्ना, दसरा, हिट द थर्ड केस जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया। नानी की उम्र वर्तमान 2025 में 41 वर्ष है। चलिए हम आपको नानी के जीवन से परिचित कराते हैं –

नानी जीवन परिचय Nani biography in hindi (अभिनेता)
नानी जीवन परिचय Nani biography in hindi (अभिनेता)
पूरा नाम – नवीन बाबू घंटा
जन्म – 24 फरवरी 1984
जन्म स्थान – हैदराबाद, आंध्र प्रदेश
उम्र – 41 वर्ष, 2025 में
व्यवसाय – अभिनेता
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण – तेलुगु फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
नेट वर्थ – अनुमानित 250 से 300 करोड रुपए
nani actor movies, nani new movie, nani movies list, nani new movie 2025, nani wife, nani children, nani movies list, nani and mrunal thakur film, nani biography in hindi, nani koun hai, nani movies list in hindi, actor nani biography in hindi, nani wikipedia in hindi, नानी जीवन परिचय Nani biography in hindi (अभिनेता)3

नानी जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Nani birth and early life

नानी का जन्म 24 फरवरी 1984 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 41 वर्ष है। नानी का शुरुआती जीवन हैदराबाद में बीता, उनका पूरा नाम नवीन बाबू घंटा है। नानी का पालन पोषण हैदराबाद में हुआ, उन्हें बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही। नानी के कॉलेज के दिनों में ही उनकी रुचि एक्टिंग में बढ़ने लगी, उन्होंने अपने चाचा अनिल के साथ क्लैप डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

नानी शिक्षा – Nani education

नानी की शुरुआती शिक्षा सेंट आल्फोसा हाई स्कूल हैदराबाद से हुई, उसके बाद उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई नारायण जूनियर कॉलेज हैदराबाद से पूरी की। फिर नानी ने ब्रेसले डिग्री कॉलेज सिकंदराबाद तेलंगाना से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।

नानी परिवार – Nani family

नानी का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बहन रहती थी। नानी के पिता का नाम रामबाबू घंटा, वह एक बिजनेसमैन तथा उनकी मां का नाम विजय लक्ष्मी घंटा वह एक फार्मासिस्ट हैं। नानी की बहन का नाम दीप्ति घंटा, वह एक फिल्म निर्माता है। नानी वर्तमान समय में विवाहित हैं, उनका विवाह साल 2012 में अंजना येलवाथ्री के साथ हुआ था। उनकी पत्नी सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ब्लॉगर है, नानी का एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2017 में हुआ उनका नाम अर्जुन घंटा है।

Nani parents photo
नानी अपने पिता और बेटे के साथ
Nani mother photo
नानी की माँ

नानी करियर – Nani career

नानी भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगू फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। नानी का पूरा नाम नवीन बाबू घंटा है। नानी (Ganta Naveen Babu) का फिल्मी करियर वर्ष 2008 में शुरू हुआ था, उन्होंने 2000 के दशक के शुरुआती वर्षों में फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू किया था। उन्होंने कई निर्देशकों के साथ काम करके फिल्मों के तकनीकी पक्ष को समझा। नानी ने 2008 में तेलुगु फिल्म “अष्टा चम्मा” से बतौर अभिनेता डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और उन्हें पहचान दिलाई।

2010 के दशक में नानी का करियर तेजी से आगे बढ़ा। 2011 में आई “अला मोडालैंदी” और 2012 की एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म “ईगा” ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी। “ईगा” में उनके अभिनय और फिल्म की अनोखी कहानी को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा। इसके बाद नानी ने “येतो वेलिपोयिंदी मनसु,” “पैसा,” और “जेंदा पाइ कपिराजु” जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग रेंज को साबित किया।

2015 में आई रोमांटिक कॉमेडी “भले भले मगाडिवोय” उनकी करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी। इसके बाद नानी लगातार हिट फिल्मों के साथ एक भरोसेमंद अभिनेता के रूप में स्थापित हो गए। “निन्नु कोरी” (2017), “मिडल क्लास अब्बाय” (2017), “जर्सी” (2019) जैसी फिल्मों ने उन्हें क्रिटिकल और कमर्शियल दोनों तरह से सफलता दिलाई।

2020 के बाद भी उन्होंने “वी,” “टक जगदीश,” “श्याम सिंघा रॉय,” और 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “दासरा” में दमदार भूमिकाएं निभाईं। साल 2023 में hii nanna मृणाल ठाकुर के साथ मुख्य किरदार निभाया। साल 2024 में saripodhaa sanivaaram फिल्म में नजर आए। साल 2025 में हिट द थर्ड केस फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्होंने पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार का मुख्य किरदार निभाया है, फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज हुई थी, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी तमिल तेलुगू मलयालम और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है।

Nani family photo
Nani family photo

नानी शारीरिक बनावट- Nani age and height

  • उम्र – 41 वर्ष, 2025 में
  • हाइट – 5.6 इंच के लगभग
  • वजन – 65 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • बालों का रंग – काला रंग
  • आंखों का रंग – डार्क ब्राउन

नानी सोशल मीडिया अकाउंट- Nani social media accounts

नई अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 713 पोस्ट तथा 8.6 मिलियन फॉलोअर है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं इसके अलावा भी अपने अपकमिंग फिल्म की जानकारी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देते रहते हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।

नानी की नेट वर्थ – Nani net worth

नानी की कुल संपत्ति लगभग अनुमानित 250 से 300 करोड रुपए बताई गई है, वह एक मशहूर अभिनेता है। नानी तमिल फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक है, एक फिल्म के लगभग 40 करोड रुपए चार्ज करते हैं। उनकी कमाई का साधन एक्टिंग करियर, ब्रांड एंड इट्स मिनट और उनके प्रोडक्शन हाउस वॉल पोस्टर सिनेमा शामिल है। वह अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी है उन्होंने साल 2018 में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।

नानी के बारे में रोचक जानकारिया- Nani facts

  • नानी का असली नाम गंटा नवनीत बाबू है, लेकिन वे फिल्म इंडस्ट्री में नानी नाम से प्रसिद्ध हैं।
  • फिल्मों में आने से पहले उन्होंने एक रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में भी काम किया था।
  • नानी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म डायरेक्टर बापू और एस. एस. राजामौली जैसे बड़े निर्देशकों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी।
  • उन्हें इंडस्ट्री में “नेचुरल स्टार” कहा जाता है, क्योंकि उनका अभिनय बेहद सहज और असली लगता है।
  • 2012 में रिलीज हुई फिल्म “ईगा” में उन्होंने मक्खी के रूप में पुनर्जन्म लेने वाले व्यक्ति का किरदार निभाया, जो भारतीय सिनेमा की सबसे अनोखी फिल्मों में से एक मानी जाती है।
  • नानी एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्माण भी किया है।
  • उनकी फिल्म “जर्सी” को बाद में हिंदी में भी रीमेक किया गया, जिसमें शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया।
  • नानी क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने “जर्सी” फिल्म में एक संघर्षशील क्रिकेटर का किरदार निभाया था।
  • नानी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से सीधे जुड़ने की कोशिश करते हैं।
  • नानी को कई बार “बॉय नेक्स्ट डोर” इमेज के लिए जाना जाता है, क्योंकि उनके किरदार आम आदमी से जुड़ाव रखते हैं।

FAQ Section

Q. नानी का वास्तविक नाम क्या है?

Ans. नानी भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगू फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। नानी का पूरा नाम नवीन बाबू घंटा है, वह तेलुगू फिल्म में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म “अष्ट चम्मा” से की थी। नानी ने जर्सी, जेंटलमैन, हाय नन्ना, दसरा, हिट द थर्ड केस जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया।

Q. नानी की उम्र कितनी है?

Ans. नानी की उम्र वर्तमान 2025 में 41 वर्ष है।

Q. नानी साउथ एक्टर कौन थे?

Ans. नानी भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगू फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। नानी का पूरा नाम नवीन बाबू घंटा है, वह तेलुगू फिल्म में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म “अष्ट चम्मा” से की थी। नानी ने जर्सी, जेंटलमैन, हाय नन्ना, दसरा, हिट द थर्ड केस जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया।

इन्हें भी देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top