राहुल रॉय परिचय – Rahul Roy introduction
आज हम आपको यहां पर राहुल रॉय के बारे में बताने जा रहे हैं. Rahul Roy biography in hindi – राहुल रॉय भारतीय अभिनेता निर्माता और पूर्व मॉडल है, जो मुख्य रूप से 1990 के दशक में ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से सुपरस्टार बनने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में आशिकी फिल्म से की थी। राहुल रॉय ने सपने साजन के, जानम, जुनून और फिर तेरी याद आई जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2006 में वह रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन के विजेता भी बने। राहुल रॉय की उम्र वर्तमान 2026 में 58 वर्ष है। चलिए हम आपको राहुल रॉय के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – राहुल रॉय |
| जन्म –9 फरवरी 1968 |
| जन्म स्थान – मुंबई |
| उम्र – 58 वर्ष, 2026 में |
| व्यवसाय – अभिनेता |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण – साल 1990 में आशिकी फिल्म से लोकप्रियता हासिल हुई |
| वैवाहिक स्थिति – तलाकशुदा |
| नेट वर्थ – लगभग 5 से 10 करोड रुपए |
rahul roy age, rahul roy songs, rahul roy son, rahul roy movies and tv shows, rahul roy movies, rahul roy instagram reels, rahul roy reel, rahul roy age in aashiqui, rahul roy age now, rahul roy wiki, rahul roy biography, राहुल रॉय जीवन परिचय Rahul Roy Biography in hindi (अभिनेता)
राहुल रॉय जन्म एवं प्रारंभिक जीवन -Rahul Roy birth and early life
राहुल रॉय का जन्म 9 फरवरी 1968 को मुंबई भारत में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 58 वर्ष है। राहुल का पालन पोषण साधारण परिवार में हुआ, जब वह 11 साल के थे तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनके शुरुआती जीवन काफी संघर्ष पूर्वक रहा, माता-पिता के तलाक के बाद उनका जुड़वा भाई रोहित के साथ वह हिमाचल प्रदेश के बोर्डिंग स्कूल में चले गए थे। राहुल रॉय के माता-पिता पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वह अपने जुड़वा भाई रोहित रॉय से 26 मिनट बड़े हैं।
राहुल रॉय शिक्षा – Rahul Roy education
राहुल रॉय की शुरुआती शिक्षा सेंट कोलंबस हाई स्कूल नई दिल्ली से पूरी हुई। उसके बाद उन्होंने द लॉरेंस स्कूल सनावर हिमाचल प्रदेश से अपनी हायर एजुकेशन की पढ़ाई पूरी की। स्कूल की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री हासिल की।
राहुल रॉय परिवार – Rahul Roy family
राहुल रॉय का जन्म एक साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई रहते थे। राहुल रॉय के पिता का नाम दीपक राय वह एक व्यापारी है तथा उनकी मां का नाम इंदिरा राय वह यूनिसेफ पत्रिका की लेखिका है। इनका एक जुड़वा भाई भी है इसका नाम रोहित रॉय है तथा एक बहन भी है जिसका नाम हरि मां प्रियंका है, इनको राहुल के माता-पिता ने गोद लिया था।
राहुल रॉय वर्तमान समय में तलाकशुदा है, इनका नाम 1990 के दशक में पूजा भट्ट अभिनेत्री के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि इनका विवाह साल 2000 में राजलक्ष्मी आर राय के साथ हुआ। राहुल रॉय के कोई भी बच्चे नहीं है, इनका विवाह साल 2014 में टूट गया।

राहुल रॉय करियर – Rahul Roy career
राहुल रॉय ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्मों से मिली। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। राहुल रॉय की मासूमियत, स्टाइल और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें युवाओं का पसंदीदा स्टार बना दिया। आशिकी की जबरदस्त सफलता के बाद राहुल रॉय को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
उन्होंने सपने साजन के, जानम, फिर तेरी कहानी याद आई, गुमराह, नसीब जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहीं, लेकिन राहुल रॉय की लोकप्रियता बनी रही। 90 के दशक में उनका नाम रोमांटिक हीरो के तौर पर लिया जाता था। राहुल रॉय की सबसे बड़ी ताकत उनका शांत स्वभाव और सादगी भरी अभिनय शैली रही। वे उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने ग्लैमर की दुनिया में रहते हुए भी अपनी अलग पहचान बनाई। धीरे-धीरे बॉलीवुड में नए चेहरों के आने से उनका फिल्मी करियर धीमा पड़ गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया।
साल 2006 में राहुल रॉय ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 1 में हिस्सा लिया। इस शो में उन्होंने अपनी समझदारी, शालीनता और ईमानदार व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीत लिया। राहुल रॉय इस शो के पहले विजेता बने, जिससे एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गए। बिग बॉस जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में फिर से बढ़ोतरी हुई।
राहुल रॉय ने क्षेत्रीय सिनेमा और कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी रुचि दिखाई। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहे। साल 2020 में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने लंबा इलाज करवाया। इस कठिन समय में भी राहुल रॉय ने हिम्मत नहीं हारी और धीरे-धीरे स्वस्थ होकर वापसी की। उनकी यह जुझारू सोच लोगों के लिए प्रेरणा बनी।
राहुल रॉय का करियर हमें यह सिखाता है कि सफलता और संघर्ष दोनों जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने एक सुपरहिट फिल्म से स्टारडम पाया, फिर मुश्किल दौर देखा, लेकिन कभी हार नहीं मानी। आज भी लोग उन्हें आशिकी स्टार राहुल रॉय के नाम से याद करते हैं। उनकी कहानी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का शानदार उदाहरण है।

राहुल रॉय शारीरिक बनावट- Rahul Roy age and height
- उम्र – 58 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 5.7 इंच के लगभग
- वजन – 70 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
राहुल रॉय सोशल मीडिया अकाउंट- Rahul Roy social media account
राहुल रॉय अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 920 पोस्ट तथा वन मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कंटेंट क्रिएटर के साथ Reel बनाने को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुए, जिस पर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पलट कर वार किया। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि वह ब्रेन स्ट्रोक 2020 के बाद आर्थिक स्थितियों से गुजर रहे हैं और कानूनी मामले के लिए मेहनत से पैसा कमा रहे हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Rahul Roy Instagram- “Click here“
राहुल रॉय नेट वर्थ – Rahul Roy net worth
राहुल रॉय की कुल संपत्ति लगभग 5 से 10 करोड रुपए बताई गई है, हालांकि वह इस समय आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म से की थी लेकिन बाद में कहीं फिल्में फ्लॉप रही। वे फिल्मी रियलिटी शो और उन वेबसाइट उपक्रमों से कमाई करते हैं। साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हें इन दोनों आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसी चीज को लेकर वह इस समय 2026 में चर्चा में बने हुए हैं।
राहुल रॉय के बारे में रोचक जानकारियां- Rahul Roy facts
- राहुल रॉय को फिल्म आशिकी ने रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था।
- आशिकी के गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं और फिल्म कल्ट मानी जाती है।
- राहुल रॉय बिग बॉस सीजन 1 के पहले विजेता रहे थे।
- उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।
- 90 के दशक में वे रोमांटिक हीरो के रूप में काफी मशहूर थे।
- राहुल रॉय का शांत और सादगी भरा स्वभाव लोगों को पसंद आता है।
- उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा अन्य प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।
- साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
- राहुल रॉय को आज भी लोग आशिकी स्टार के नाम से याद करते हैं।
- उनकी जिंदगी संघर्ष और वापसी की प्रेरणादायक कहानी है।
FAQ Section
Q. राहुल रॉय के परिवार में कौन-कौन है?
Ans. Ans. राहुल रॉय के पिता का नाम दीपक राय वह एक व्यापारी है तथा उनकी मां का नाम इंदिरा राय वह यूनिसेफ पत्रिका की लेखिका है। इनका एक जुड़वा भाई भी है इसका नाम रोहित रॉय है तथा एक बहन भी है जिसका नाम हरि मां प्रियंका है, इनको राहुल के माता-पिता ने गोद लिया था।
Q. राहुल रॉय की उम्र कितनी है?
Ans. राहुल रॉय की उम्र वर्तमान 2026 में 58 वर्ष है।
Q. राहुल रॉय अभी क्या कर रहे हैं?
Ans. हाल ही में कंटेंट क्रिएटर के साथ Reel बनाने को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हुए, जिस पर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पलट कर वार किया। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि वह ब्रेन स्ट्रोक 2020 के बाद आर्थिक स्थितियों से गुजर रहे हैं और कानूनी मामले के लिए मेहनत से पैसा कमा रहे हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Q. राहुल रॉय की पत्नी कौन थी?
Ans. राहुल रॉय वर्तमान समय में तलाकशुदा है, इनका नाम 1990 के दशक में पूजा भट्ट अभिनेत्री के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि इनका विवाह साल 2000 में राजलक्ष्मी आर राय के साथ हुआ। राहुल रॉय के कोई भी बच्चे नहीं है, इनका विवाह साल 2014 में टूट गया।
इन्हें भी देखें
भाविश अग्रवाल परिचय – Bhavish Agarwal Founder of Ola – “ Click here “
गौरव तनेजा जीवन परिचय (Pilot, youtuber and nutritionist) – ” Click here “


