रवि बिश्नोई जीवन परिचय Ravi Bishnoi biography in hindi (क्रिकेटर)

रवि बिश्नोई परिचय – Ravi Bishnoi introduction

आज हम आपको यहां पर रवि बिश्नोई के बारे में बताने जा रहे हैं Ravi bishnoi biography in hindi – रवि बिश्नोई भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से लेग स्पिनर के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2020 में पंजाब किंग्स टीम के साथ की थी। रवि बिश्नोई घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं। वह दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज हैं, घरेलू और आईपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किए हैं। वर्तमान 2026 इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम ने 7.20 करोड रुपए में खरीदा। रवि बिश्नोई की उम्र वर्तमान 2026 में 26 वर्ष है। हम आपको रवि बिश्नोई के जीवन से परिचित कराते हैं –

Ravi Bishnoi biography
रवि बिश्नोई जीवन परिचय Ravi Bishnoi biography in hindi (क्रिकेटर)
पूरा नाम – रवि बिश्नोई
जन्म- 5 सितंबर 2000
जन्म स्थान – राजस्थान के जोधपुर शहर
उम्र –  26 वर्ष , 2026 में
व्यवसाय – भारतीय क्रिकेटर
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण– लेग स्पिनर गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
नेट वर्थ – लगभग 14 से 15 करोड रुपए
Ravi Bishnoi wife, Ravi Bishnoi ki cast kya hai, Ravi Bishnoi ki wife, Ravi Bishnoi full name, Ravi Bishnoi ka bhai koun hai, Ravi Bishnoi ip 2026, Ravi Bishnoi debut, Ravi Bishnoi stats, Ravi Bishnoi ipl 2026, Ravi Bishnoi ipl team 2026, Ravi Bishnoi jersey number, Ravi Bishnoi height, Ravi Bishnoi cricketer biography, Ravi Bishnoi wiki, रवि बिश्नोई जीवन परिचय Ravi Bishnoi biography in hindi (क्रिकेटर)

रवि बिश्नोई जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Ravi Bishnoi birth and early life

रवि बिश्नोई का जन्म 5 सितंबर 2000 बिरामी जोधपुर राजस्थान भारत में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 26 वर्ष है। रवि का पालन पोषण एक साधारण तरीके से हुआ, उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में बड़े भाई के साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, वह पहले मध्यम तेज गेंदबाजी करते थे लेकिन साल 2013 में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी शुरू कर दी और उसमें इमारत हासिल की। उनके शुरुआती करियर में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में उन्हें under 16 टीम का हिस्सा बना लिया गया।

हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, इसके देखते हुए उनके पिताजी ने उन्हें क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था और सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। फिर बाद में उन्होंने अपने पापा को एक और साल का मौका मांगा।

रवि बिश्नोई शिक्षा – Ravi Bishnoi education

रवि बिश्नोई की शुरुआती शिक्षा जोधपुर के महावीर पब्लिक स्कूल में हुई, वहां से उन्होंने 10 भी तक की पढ़ाई की और ग्रेजुएशन की शिक्षा की जानकारी हमें नहीं है। जैसे ही जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

रवि बिश्नोई परिवार – Ravi Bishnoi family

रवि बिश्नोई का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और चार भाई बहने रहती हैं। रवि बिश्नोई के पिताजी का नाम मांगीलाल जी बिश्नोई है वह राजस्थान सरकार में शिक्षक हैं और प्रधान अध्यापक के पद पर कार्यरत है तथा उनकी मां का नाम श्रीमती सोहनी बिश्नोई है वह एक ग्रहणी है। रवि बिश्नोई के बड़े भाई का नाम अशोक बिश्नोई और दोनों बहनों का नाम अनीता और रिंकू बिश्नोई है। वह वर्तमान समय में अविवाहित है, फिलहाल हमें उनकी गर्लफ्रेंड के नाम की जानकारी भी नहीं मिल पाई है। जैसे ही जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

Ravi Bishnoi family photo
Ravi Bishnoi family photo

रवि बिश्नोई करियर – Ravi Bishnoi career

Ravi Bishnoi भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी शानदार लेग स्पिन गेंदबाजी से बहुत कम समय में खास पहचान बना ली है। उनका जन्म 5 सितंबर 2000 को जोधपुर में हुआ। साधारण परिवार से आने वाले रवि बिश्नोई का क्रिकेट सफर काफी संघर्ष भरा रहा, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें आज भारतीय टीम तक पहुंचाया।

रवि बिश्नोई बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी जुनूनी थे। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक छोटा सा क्रिकेट ग्राउंड बनाया और वहीं से अभ्यास शुरू किया। शुरुआत में उन्हें कई बार चयन में असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी कड़ी मेहनत का फल उन्हें तब मिला जब उनका चयन ICC Under-19 Cricket World Cup 2020 के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 17 विकेट लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और गुगली ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया। इसी प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल टीमों की नजर में ला दिया।

आईपीएल करियर

रवि बिश्नोई को 2020 में Kings XI Punjab (अब पंजाब किंग्स) ने अपनी टीम में शामिल किया। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण विकेट लिए और “इमर्जिंग प्लेयर” की रेस में भी रहे। उनकी किफायती गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें टीम का अहम खिलाड़ी बना दिया।बाद में उन्हें Lucknow Super Giants ने अपनी टीम में शामिल किया, जहां उन्होंने और भी शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन ही उन्हें भारतीय टीम तक ले गया। वर्तमान 2026 इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम ने 7.20 करोड रुपए में खरीदा।

अंतरराष्ट्रीय करियर

रवि बिश्नोई ने 2022 में India national cricket team के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच भी बने। उनकी गेंदों में विविधता, खासकर गुगली, बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनती है। धीरे-धीरे रवि बिश्नोई भारतीय टी20 टीम के नियमित गेंदबाज बन गए। उन्होंने कई मैचों में टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इकॉनमी रेट और विकेट लेने की क्षमता उन्हें खास बनाती है।

रवि बिश्नोई एक आक्रामक लेग स्पिनर हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज गति से डाली गई स्पिन गेंदें और सटीक गुगली है। वे बल्लेबाज को पढ़कर गेंदबाजी करते हैं और अक्सर उन्हें चकमा देने में सफल रहते हैं। इसके अलावा, वे फील्डिंग में भी काफी तेज हैं।

रवि बिश्नोई जीवन परिचय Ravi Bishnoi biography in hindi (क्रिकेटर)
रवि बिश्नोई जीवन परिचय Ravi Bishnoi biography in hindi (क्रिकेटर)

रवि बिश्नोई शारीरिक बनावट- Ravi Bishnoi age and height

  • उम्र – 26 वर्ष, 2026 में
  • हाइट – 5.8 इंच के लगभग
  • वजन – 60 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

रवि बिश्नोई सोशल मीडिया अकाउंट- Ravi Bishnoi social media account

रवि बिश्नोई अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 482 पोस्ट तथा 916k फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं इसके अलावा वह अपने अपकमिंग मैच की जानकारी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से देते हैं। अगर आप रवि बिश्नोई को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।

रवि बिश्नोई नेट वर्थ –Ravi Bishnoi net worth

रवि बिश्नोई की कुल संपत्ति लगभग 14 से 15 करोड रुपए है, उनकी कमाई का मुख्य साधन आईपीएल से मिलने वाले वेतन और ब्रांड एंडोर्समेंट से अर्जित होती है। उन्हें आईपीएल नीलामी 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड रुपए में खरीदा। वह सोशल मीडिया अकाउंट से भी पैसे कमा लेते हैं, वह स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन जैसे ब्रांडों का एंडोर्समेंट करते हैं। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।

रवि बिश्नोई रोचक जानकारियां- Ravi Bishnoi facts

  • रवि बिश्नोई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद का क्रिकेट ग्राउंड बनाया था, क्योंकि उनके पास अभ्यास के लिए सही सुविधा नहीं थी।
  • उनका चयन अंडर-19 टीम में आने से पहले कई बार ट्रायल में रिजेक्ट हुआ था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
  • ICC Under-19 Cricket World Cup 2020 में वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने और 17 विकेट लिए।
  • आईपीएल में डेब्यू करते ही उन्होंने बड़े-बड़े बल्लेबाजों को आउट कर अपनी पहचान बना ली।
  • उन्हें खास तौर पर उनकी तेज और सटीक “गुगली” के लिए जाना जाता है, जिसे पढ़ना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होता है।
  • Lucknow Super Giants के लिए खेलते हुए उन्होंने कई मैचों में किफायती गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाई।
  • उन्होंने India national cricket team के लिए अपने पहले ही टी20 मैच में “मैन ऑफ द मैच” जीता था।
  • रवि बिश्नोई बचपन में बैट्समैन बनना चाहते थे, लेकिन बाद में कोच की सलाह से स्पिन गेंदबाज बन गए।
  • वह बहुत ही शांत और सरल स्वभाव के खिलाड़ी माने जाते हैं।
  • कम उम्र में ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी मजबूत जगह बना ली है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

FAQ Section

Q. रवि बिश्नोई के पास कुल कितनी संपत्ति है?

Ans. रवि बिश्नोई की कुल संपत्ति लगभग 14 से 15 करोड रुपए है, उनकी कमाई का मुख्य साधन आईपीएल से मिलने वाले वेतन और ब्रांड एंडोर्समेंट से अर्जित होती है। उन्हें आईपीएल नीलामी 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड रुपए में खरीदा। वह सोशल मीडिया अकाउंट से भी पैसे कमा लेते हैं, वह स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन जैसे ब्रांडों का एंडोर्समेंट करते हैं। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।

Q. रवि बिश्नोई किस गांव के हैं?

Ans. रवि बिश्नोई का जन्म 5 सितंबर 2000 बिरामी जोधपुर राजस्थान भारत में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 26 वर्ष है। रवि का पालन पोषण एक साधारण तरीके से हुआ, उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है।

Q. रवि बिश्नोई की उम्र कितनी है?

Ans. रवि बिश्नोई की उम्र वर्तमान 2026 में 26 वर्ष है।

इन्हें भी देखें

विहान मल्होत्रा जीवन परिचय (क्रिकेटर)- “Click here

कैमरन ग्रीन biography in hindi (क्रिकेटर)- “Click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top