You are currently viewing उषा मेहता जीवन परिचय Usha Mehta Biography in Hindi ( भारत की स्वतंत्रता सेनानी )

उषा मेहता जीवन परिचय Usha Mehta Biography in Hindi ( भारत की स्वतंत्रता सेनानी )

उषा मेहता परिचय

उषा मेहता भारतीय स्वतंत्रता सेनानी (1942) की महिला है। Usha Mehta Biography in Hindi – जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India movement) में गांधी जी के साथ भाग लिया था। उषा मेहता गांधीवादी विचारधारा को महिला थी। उषा को भारत की पहली रेडियो वूमेन (Radio women) भी कह जाता है। क्योंकि आज़ादी की लड़ाई में खुफिया रेडियो सर्विस की शुरूवात की थी। भारत देश में कई वीर महिलाओं का जन्म हुआ उनमें से एक उषा मेहता भी थी। आइए हम आपको उनके जीवन से परिचित कराते हैं –

Usha Mehta Biography in english – Click here “

उषा मेहता जीवनी (Education, Death, Family, Birth, Award, Freedom fighter, Secret Congress Radio, Quit India movement) उषा मेहता जीवन परिचय Usha Mehta Biography in Hindi ( भारत की स्वतंत्रता सेनानी )

उषा मेहता (पहली रेडियो वूमेन (Radio women) भी कह जाता है)
पूरा नाम – उषा मेहता
जन्म – 25 मार्च 1920
जन्म स्थान – सरस जिला सूरत गुजरात
पेशा – प्रोफेसर, सामाज सेविका
नागरिकता – भारतीय
धर्म – हिंदू
जाति – गुजराती
पिता का नाम – हरिप्रसाद मेहता (न्यायाधीश)
माता का नाम – घेनिबेन मेहता (गृहणी)
पति का नाम – अविवाहित
भाई का नाम – ज्ञात नही 
प्रसिद्धि का कारण – 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में कांग्रेस गुप्त रेडियो को शुरूवात
शिक्षा – खेड़ा स्कूल गुजरात,चंद्रमजी स्कूल बॉम्बे,विल्सन कॉलेज बॉम्बे, बॉम्बे विश्वविद्यालय (पीएचडी)
मृत्यु तिथि – 11 अगस्त 2000
मृत्यु का कारण – अस्वस्थता के चलते 80 वर्ष की उम्र में
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित आजीवन
भाई का नाम – ज्ञात नही 

उषा मेहता प्रारंभिक जीवन एवं जन्म (Birth and Childhood)

उषा मेहता का जन्म 25 मार्च 1920 सरस जिला सूरत गुजरात में हुआ था। वे अपने माता पिता की दूसरी संतान थी। उषा मेहता बचपन से ही गांधीवादी विचारधारा में रहना पसंद करती थी। वे बचपन से ही गांधीजी को अपना आदर्श मानती थी। वे अपने माता पिता से बहुत प्यार करती थी। उषा मेहता का प्रारंभिक जीवन सरस जिला सूरत गुजरात में ही बीता था। उनके पिताजी का तबादला बॉम्बे हो जाने के कारण वे बॉम्बे चली गई थी।

उषा-मेहता-जीवन-परिचय-Usha-Mehta-Biography-in-Hindi-
उषा मेहता की कुछ तस्वीरें (Usha Mehta)

उषा मेहता की शिक्षा (Education)

उषा मेहता की शुरुआती शिक्षा अपने गांव सरस के खेड़ा स्कूल में हुई थी। उषा मेहता के पिताजी हरिप्रसाद मेहता (ब्रिटिश राज में जिलास्थरीय न्यायाधीश) सूरत से तबादला हो जाने के कारण उन्हें बॉम्बे में परिवार सहित बसना पड़ा इसलिए उनकी हाईस्कूल की शिक्षा चंद्रमाजी स्कूल बॉम्बे से ही हुई थी। वे पढ़ाई में काफ़ी होशियार थी। उषा मेहता ने विल्सन कॉलेज बॉम्बे स्नातक की पढ़ाई पूरी की. उसके बाद साल 1946 में जेल से आज़ादी के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखी. बॉम्बे विश्वविद्यालय से गांधीवादी विचारधारा से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की।

उषा मेहता का परिवार (Family)

उषा मेहता का जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। वे अपने माता पिता की लाड़ली बेटी थी। उषा मेहता के पिता का नाम हरिप्रसाद मेहता था, वह एक न्यायाधीश थे. उषा मेहता की माता का नाम घेनिबेन मेहता था, जो कि ग्रहणी थी. उषा मेहता के परिवार में उनका एक भाई भी था।

  • पिता का नाम हरिप्रसाद मेहता (न्यायाधीश)
  • माता का नाम घेनिबेन मेहता (गृहणी)
  • भाई का नाम ज्ञात नही 

उषा मेहता का राजनीति करियर (भारत छोड़ो आंदोलन) Quit India movement 

उषा मेहता उस समय कॉलेज जाती थी। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन क्वाइट इंडिया मूवमेंट के दौरान सीक्रेट कांग्रेस रेडियो सर्विस के शुरुवात की थी। उषा मेहता आजादी पाने के लिए महात्मा गांधी के अहिंसा के रास्ते से प्रभावित थी। 3 अगस्त 1942 को मुंबई के गोपालिया टैंक मैदान में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। गांधीजी के साथ कांग्रेस के सारे बड़े-बड़े नेता गिरफ्तार कर लिए गए. उषा मेहता के अलावा कांग्रेस के कुछ छोटे नेता गिरफ्तार होने से बच गए थे।

कांग्रेस सीक्रेट रेडियो की स्थपना कैसे हुई थी? (Secret Congress Radio)

14अगस्त 1942 को उषा मेहता ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुफिया ठिकाने पर मात्र 22 साल की उम्र में सीक्रेट कांग्रेस रेडियो की सेवा शुरु की थी। अंग्रेजो से बचते बचाते उषा मेहता द्वारा संचालित कांग्रेस गुप्त रेडियो कुल 88 दिनो तक चला. मात्र तीन बार खुफिया रेडियो का – पहला प्रसारण 27 अगस्त 1942, दूसरा फरवरी से मार्च 1948 और जनवरी 1944 के पहले सप्ताह प्रसारित हुआ। पहले प्रसारण में उषा मेहता ने धीमी आवाज में रेडियो पर घोषणा की –

 यह कांग्रेस रेडियो की सेवा है, जो 42.34 मीटर पर भारत के किसी हिस्से से प्रसारित की जा रही है।

उषा मेहता

उस समय उषा मेहता के साथ विट्ठलभाई झवेरी, चंद्रकांत झवेरी, बाबूभाई ठक्कर और ननका मोटवानी साथ थे। ननका मोटवानी शिकामो रेडियो के मालिक थे। इतिहासकार गौतम चटर्जी अपनी “Secret Congress Broad caste and Starmina Railway Track During Quit India movement” में लिखते है की जब क्रांति की आवाजें शून्य थी। उस अंधकार भरे पलों में कांग्रेस सीक्रेट रेडियो ने लोगों को साहस भर दिया था।

कांग्रेस सीक्रेट रेडियो के बारे में अधिक जानकारी

उषा मेहता की गिरफ्तारी

उषा मेहता को ब्रिटिश हुकूमत की नजरों से बचाने के लिए इस खुफिया रेडियो सेवा के स्टेशन करीब रोज बदले जाते थे। लेकिन बहुत कोशिश करने पर भी खुफिया कांग्रेस रेडिओ सेवा ज्यादा दिन तक न चल सकी। 12 नवंबर 1942 को ब्रिटिश हुकूमत ने उषा मेहता और उनके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हाई कोर्ट में इस मामले का मुकदमा चला और उषा मेहता को चार साल की सजा सुनाई गई। आजादी की उम्मीद से उषा की सजा पूरी हो गई और 1946 में जेल से छोड़ कर दिया गया।

उषा मेहता की शारीरिक बनावट (Physical appearance)

  • उम्र – 80 वर्ष (मृत्यु के समय)
  • हाइट – 5.3फीट
  • बालों का रंग – सफेद
  • आंखों का रंग – काला
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • मृत्यु का कारण – अस्वस्थता के चलते 80 वर्ष की उम्र में

उषा मेहता की वैवाहिक जीवन (Married life, Husband name)

उषा मेहता एक समाज सेविका थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया था। वे जीवन भर अविवाहित रही . उन्होंने कभी शादी नही की।

उषा मेहता अवार्ड और सम्मान (Award and Reward)

साल 1998 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उषा मेहता की बायोपिक फिल्म (Film, Movie)

उषा मेहता 1942 की स्वतंत्रता सेनानी महिला थी। वे गांधीवादी विचारधारा की महिला थी। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर (धर्मा प्रोडक्शन) द्वारा ” ये वतन मेरे वतन ” फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान उषा मेहता का किरदार निभाएंगी। उषा मेहता ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। जहां वे अंडरग्राउड रेडियो चैनल चलाती थी।

उषा मेहता की मृत्यु (Death)

उषा मेहता अस्वस्थता के कारण भी अगस्त 2000 में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगाँठ के समारोह में शामिल हुईं थी। अचानक उनकी तबियत और बिगड़ती गई और 11 अगस्त 2000 को उनका निधन हो गया। जब उषा मेहता 80वर्ष की थी।


FAQ Section

Q. उषा मेहता कौन थी?

Ans. उषा मेहता भारतीय स्वतंत्रता सेनानी (1942) की महिला है।जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India movement)में गांधी जी के साथ भाग लिया था। उषा मेहता गांधीवादी विचारधारा को महिला थी। उषा को भारत की पहली रेडियो वूमेन (Radio women) भी कह जाता है। क्योंकि आज़ादी की लड़ाई में खुफिया रेडियो सर्विस की शुरूवात की थी।

Q. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भूमिगत रेडियो स्टेशन किसने शुरू किया था?

Ans . भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भूमिगत रेडियो स्टेशन उषा मेहता द्वारा शुरू किया गया था।

Q. कांग्रेस सीक्रेट रेडियो सर्विस की शुरूवात किसने की थी?

Ans. 14अगस्त 1942 को उषा मेहता ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुफिया ठिकाने पर मात्र 22 साल की उम्र में सीक्रेट कांग्रेस रेडियो की सेवा शुरु की थी। अंग्रेजो से बचते बचाते उषा मेहता द्वारा संचालित कांग्रेस गुप्त रेडियो कुल 88 दिनो तक चला।

Q. कांग्रेस सीक्रेट रेडियो का पहला प्रसारण कब हुआ था?

Ans. उषा मेहता द्वारा संचालित कांग्रेस गुप्त रेडियो कुल 88 दिनो तक चला मात्र तीन बार खुफिया रेडियो का पहला प्रसारण 27 अगस्त 1942।

Q. उषा मेहता के पति का क्या नाम था?

Ans. उषा मेहता एक समाज सेविका थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया था। वे जीवन भर अविवाहित रही  उन्होंने कभी शादी नही की।

Q. उषा मेहता की मौत कैसे हुई थी?

Ans. उषा मेहता की मृत्यु अस्वस्थता के कारण भी अगस्त 2000 में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगाँठ के समारोह में शामिल हुईं थी। अचानक उनकी तबियत और बिगड़ती गई और 11 अगस्त 2000 को उनका निधन हो गया। जब उषा मेहता 80वर्ष की थी।

Q. उषा मेहता के माता पिता का क्या नाम था?

Ans. पिता का नाम हरिप्रसाद मेहता (न्यायधीश)
माता का नाम घेनिबेन मेहता (गृहणी)


इन्हें भी देखें 

  • उषा मेहता के बारे में जानकारी – “Click here
  • द्रौपदी मुर्मू (भारत राष्ट्रपति) जीवन परिचय – “Click here
  • महात्मा गांधी जीवन परिचय – “Click here

Leave a Reply