विकास खन्ना परिचय – Vikas Khanna introduction
आज हम आपको यहां पर Vikas Khanna के बारे में बताने जा रहे हैं. Vikas Khanna biography in hindi – विकास खन्ना भारतीय शेफ, रेस्टोरेंट मलिक, और लेखक हैं, लेकिन वह मुख्य रूप से भारतीय शेफ के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में लॉरेंस गार्डन में कैटरिंग के काम से की थी। विकास ने द स्पाइस स्टोरी ऑफ इंडिया, मॉडर्न इंडिया कुकिंग आदि जैसी कई किताबें लिखी है। वह साल 2026 में मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 के जज रह सकते हैं। विकास खन्ना की उम्र वर्तमान 2025 में 54 वर्ष है। चलिए हम आपको विकास खन्ना के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – विकास खन्ना |
| जन्म – 14 नवंबर 1971 |
| जन्म स्थान – अमृतसर, पंजाब |
| उम्र – 54 वर्ष 2025 में |
| व्यवसाय – भारतीय शेफ, रेस्टोरेंट मलिक, और लेखक |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण – भारतीय शेफ के रूप में जाने जाते हैं |
| वैवाहिक स्थिति – अविवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग 35–40 करोड़ रुपये |
विकास खन्ना जीवन परिचय Vikas Khanna biography in hindi (भारतीय शेफ)
विकास खन्ना जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Vikas Khanna birth and early life
विकास खन्ना का जन्म 14 नवंबर 1971 को अमृतसर, पंजाब में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 54 वर्ष है। विकास को बचपन से ही क्लब फुट नाम की एक बीमारी थी जिसमें पैर की हड्डियां जोड़ों पर ठीक से नहीं जुड़ती थी ऐसा लगता है जैसे वह एक तरफ मुड़ गई हो। इस स्थिति के कारण वह 13 साल की उम्र तक चल नहीं सके।
वह चल नहीं सकते थे, इसलिए उन्होंने अपना अधिकांश में बचपन में अपनी दादी के साथ रसोई में बिताया। दादी को खाना बनाते देखा उनके मन में भी खाना बनाने के लिए रुचि पैदा हो गई। विकास खन्ना का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष पूर्वक बिता, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को पूरा किया।

विकास खन्ना शिक्षा – Vikas Khanna education
विकास खन्ना की शुरुआती शिक्षा अमृतसर के किसी निजी स्कूल से पूरी हुई। उसके बाद उन्होंने वेलकम ग्रुप ग्रैजुएट स्कूल आफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन मणिपुर से डिग्री हासिल की फिर उन्होंने करनाल विश्वविद्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका में जाकर पढ़ाई की। अपने बड़े भाई को देखते हुए उन्होंने इंजीनियरिंग करने का फैसला लिया, लेकिन गणित में अच्छे नहीं होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग नहीं की।
विकास खन्ना परिवार – Vikas Khanna family
विकास खन्ना का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई-बहन रहते हैं। विकास खन्ना के पिता का नाम स्वर्गीय दविंदर खन्ना था तथा उनकी मां का नाम बिंदु खन्ना है। विकास खन्ना के भाई का नाम निशांत खन्ना, वह उम्र में उनसे बड़े हैं। उनकी छोटी बहन का नाम राधिका खन्ना था, साल 2022 में अंग सफलता के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। विकास खन्ना वर्तमान समय में अविवाहित है, उन्होंने अभी तक विवाह नहीं किया। फिलहाल वह सिंगल लाइफ जी रहे हैं और अपनी लाइफ से काफी खुश है।

विकास खन्ना करियर – Vikas Khanna career
विकास खन्ना भारत के सबसे प्रसिद्ध और इंटरनेशनली रिकॉग्नाइज़्ड शेफ हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और क्रिएटिव कुकिंग स्टाइल से दुनियाभर में नाम कमाया है। अमृतसर में जन्मे विकास बचपन से ही कुकिंग में रुचि रखते थे, और अपनी दादी व माँ से खाना बनाना सीखते थे। उनके जीवन में कई संघर्ष आए, पैसे की कमी से लेकर शारीरिक चुनौतियों तक लेकिन उनकी लगन कभी नहीं टूटी।
उन्होंने अपना पहला छोटा सा रेस्टोरेंट मात्र 17 साल की उम्र में खोला। इसके बाद उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की और कुकिंग में महारत हासिल की। उनका सफर तब बदला जब वे अमेरिका गए, जहाँ उन्होंने दुनिया के टॉप रेस्टोरेंट्स में काम किया और अपनी पहचान बनाई। न्यूयॉर्क में स्थित उनका रेस्टोरेंट Junoon बेहद मशहूर हुआ और इसे Michelin Star मिलने के बाद विकास खन्ना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए।
उन्होंने इंडियन फूड को ग्लोबल लेवल पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकास कई टीवी शो का हिस्सा रहे, जिनमें MasterChef India के जज के रूप में उनकी लोकप्रियता खूब बढ़ी। इसके अलावा उन्होंने कई कुकबुक्स लिखीं, जिनमें Flavors First, Utsav, My Great Indian Cookbook सहित कई बेस्टसेलर शामिल हैं। विकास खन्ना सिर्फ एक शेफ नहीं, बल्कि एक लेखक, फिल्ममेकर और समाजसेवी भी हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया, जिसके लिए उन्हें दुनिया भर में सराहा गया। उनका करियर इस बात की मिसाल है कि यदि जुनून और मेहनत हो तो सपने जरूर पूरे होते हैं।

विकास खन्ना शारीरिक बनावट- Vikas Khanna age and height
- उम्र – 54 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.8 इंच के लगभग
- वजन – 60 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
विकास खन्ना सोशल मीडिया अकाउंट- Vikas Khanna social media accounts
विकास खन्ना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5,632 पोस्ट तथा 5.5 मिलियन फॉलोअर हैं, वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। विकास खन्ना अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Vikash Khanna Instagram- “Click here“
विकास खन्ना नेट वर्थ – Vikas Khanna net worth
विकास खन्ना की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 35–40 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनके रेस्टोरेंट, टीवी शो, कुकबुक्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स हैं। इसके साथ ही वे कई सामाजिक कार्यों में भी अपना बड़ा योगदान देते हैं।
विकास खन्ना रोचक जानकारियां- Vikas Khanna facts
- विकास खन्ना भारतीय शेफ, रेस्टोरेंट मलिक, और लेखक हैं, लेकिन वह मुख्य रूप से भारतीय शेफ के रूप में जाने जाते हैं।
- विकास खन्ना जन्म से ही पैरों में समस्या (club foot) के कारण ठीक से चल नहीं पाते थे, लेकिन उन्होंने संघर्ष करते हुए खुद को मजबूत बनाया।
- 17 साल की उम्र में उन्होंने अमृतसर में अपना पहला छोटा सा रेस्टोरेंट शुरू कर दिया था।
- उनका न्यूयॉर्क का रेस्टोरेंट Junoon लगातार कई सालों तक Michelin Star जीतता रहा।
- विकास खन्ना ने दुनिया के कई देश घूमकर वहां की फूड कल्चर को समझा और इंडियन फूड को इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाया।
- वह MasterChef India के सबसे लोकप्रिय जजों में से एक रहे हैं।
- उन्होंने 30 से ज्यादा कुकबुक्स लिखी हैं, जिनमें कुछ किताबें UNESCO की भी पसंद रही हैं।
- विकास खन्ना एक फिल्ममेकर भी हैं, उन्होंने The Last Color नाम की फिल्म बनाई, जो ऑस्कर के लिए भी कंसिडर हुई थी।
- कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुँचाया और बड़ी राहत मुहिम चलाई।
- उन्हें दुनिया की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज़ में बतौर गेस्ट स्पीकर आमंत्रित किया जाता है।
- टाइम मैगज़ीन ने उन्हें “अगली पीढ़ी के वैश्विक नेताओं” में शामिल किया था।
FAQ Section
Q. शेफ विकास खन्ना कौन है?
Ans. विकास खन्ना भारतीय शेफ, रेस्टोरेंट मलिक, और लेखक हैं, लेकिन वह मुख्य रूप से भारतीय शेफ के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में लॉरेंस गार्डन में कैटरिंग के काम से की थी। विकास खन्ना मास्टरशेफ इंडिया के जज भी रह चुके हैं। विकास ने द स्पाइस स्टोरी ऑफ इंडिया, मॉडर्न इंडिया कुकिंग आदि जैसी कई किताबें लिखी है। वह साल 2026 में मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 के जज रह सकते हैं। विकास खन्ना की उम्र वर्तमान 2025 में 54 वर्ष है।
Q. विकास खन्ना की पत्नी कौन थी?
Ans. विकास खन्ना वर्तमान समय में अविवाहित है, उन्होंने अभी तक विवाह नहीं किया। फिलहाल वह सिंगल लाइफ जी रहे हैं और अपनी लाइफ से काफी खुश है।
Q. शेफ विकास खन्ना की बहन का नाम क्या है?
Ans. उनकी छोटी बहन का नाम राधिका खन्ना था, साल 2022 में अंग सफलता के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी।
इन्हें भी देखें
ऐश्वर्या रजनीकांत जीवन परिचय (भारतीय फिल्म निर्देशक) – “Click here “
दिविता राय जीवन परिचय – ” Click here “


