यामी गौतम का परिचय – Yami Goutam introduction
आज हम आपको यहां पर यामी गौतम के बारे में बताने जा रहे हैं. Yami Goutam biography in hindi – यामी गौतम भारतीय अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से हिंदी तेलुगू फिल्मों में काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में हिंदी टेलीविजन शो चांद के पार चलो से की थी। यामी गौतम ने विकी डोनर, काबिल, बाला, ओमजी 2 और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। साल 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्म नई नवेली हो सकती है, यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यामी गौतम की उम्र वर्तमान 2025 में 37 वर्ष है। चलिए हम आपको यामी गौतम के जीवन से परिचित कराते हैं

| पूरा नाम – यामी गौतम |
| जन्म – 28 नवंबर 1988 |
| जन्म स्थान – बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश भारत |
| उम्र – 37 वर्ष 2025 में |
| व्यवसाय – भारतीय अभिनेत्री |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री |
| वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग 50 से 60 करोड रुपए |
yami gautam, yami goutam movies, yami goutam biography, yami goutam new movie, yami goutam age, yami goutam movies list, yami goutam wikipedia, yami goutam husband, यामी गौतम जीवन परिचय Yami Goutam biography in hindi (अभिनेत्री)
यामी गौतम जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Yami Goutam birth and early life
यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश (भारत) में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 37 वर्ष है। यामी का पालन पोषण एक साधारण परिवार में हुआ था, उनका जन्म तो बिलासपुर में हुआ लेकिन कुछ दिनों बाद उनके परिवार चंडीगढ़ शिफ्ट हो गया। यामी गौतम बचपन से ही बहुत शर्मीली और पढ़ने में काफी अच्छी रही है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने बचपन का किस्सा शेयर किया कि वह स्कूल में मंच पर कविता सुनाने की तैयारी कर रही थी और स्टेज पर जाकर उन्होंने जल्दी से कविता कहीं और भाग कर वापस आ गई।
यामी गौतम शिक्षा – Yami Goutam education
यामी गौतम की शुरुआती शिक्षा यादवेंद्र पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से पूरी की। वह अपने कॉलेज के दिनों में आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी, लेकिन कुछ दिनों के बाद रुचि बदलकर एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला लिया।
यामी गौतम परिवार – Yami Goutam family
यामी गौतम का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई बहन रहते हैं। यामी गौतम के पिता का नाम मुकेश गौतम वह पंजाबी फिल्म निर्देशक और पीटीसी पंजाबी चैनल के उपाध्यक्ष थे तथा उनकी मां का नाम अंजली गौतम है। यामी गौतम के भाई का नाम ओजस गौतम और बहन का नाम सुरीली गौतम यह दोनों ही उनसे छोटे हैं।
यामी गौतम वर्तमान समय में विवाहित हैं, उनका विवाह साल 2021 में बहुत ही साधारण तरीके से उनके फार्म हाउस हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पति का नाम आदित्या धर, वह एक फिल्म निर्देशक है। इनका एक बेटा भी है जिसका जन्म 10 मई 2024 को हुआ, उनका नाम वेद विद है। इसका संस्कृत में अर्थ है वेदों का ज्ञानी या जो वेदों को जानता है। यामी गौतम अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं, और काफी खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।


यामी गौतम करियर – Yami Goutam career
यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने “चांद के पार चलो” और “राजकुमार आर्यन” जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया। 2009 में उन्हें टीवी शो “ये प्यार ना होगा कम” से पहचान मिली, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया और 2010 में कन्नड़ फिल्म “उल्लासा उत्साहा” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
हिंदी सिनेमा में यामी का डेब्यू 2012 में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म “विकी डोनर” से हुआ, जो एक बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म ने यामी को रातोंरात मशहूर कर दिया और उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने “टोटल सियापा”, “एक्शन जैक्सन”, “सनम रे”, और “जुनूनियत” जैसी फिल्मों में काम किया।
2017 में आई फिल्म “काबिल” में ऋतिक रोशन के साथ उनका अभिनय बहुत पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” (2019) में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाई, जिसने उन्हें बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। हाल के वर्षों में यामी ने “बाला”, “ए थर्सडे”, “दसवी”, “लॉस्ट”, “OMG 2” जैसी सफल फिल्मों से अपनी एक्टिंग की रेंज दिखाई है। 2024 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म “Article 370” को भी आलोचकों और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। यामी गौतम आज बॉलीवुड की एक सशक्त और बहुमुखी अभिनेत्री मानी जाती हैं, जो अपने दमदार अभिनय और सरल व्यक्तित्व से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं।
हाल ही में उनके फिल्म हक रिलीज हुई, यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज हुई। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है इसके डायरेक्टर कुणाल देशमुख है। इस फिल्म में इमरान हाशमी एक ईमानदार वकील का किरदार निभा रहे हैं और यामी गौतम उनकी पत्नी रिया का किरदार निभा रही है। साल 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्म नई नवेली हो सकती है, यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म आनंद एल रॉय की प्रोडक्शन बैनर कलर येलो प्रोडक्शन के अंतर्गत बनाई जा रही है। यह फिल्म की आधिकारिक रिलीजिंग डेट अभी घोषित नहीं की है साल 2026 में हो सकती है।

यामी गौतम शारीरिक बनावट- Yami Goutam age and height
- उम्र – 37 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.6 इंच के लगभग
- वजन – 55 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
यामी गौतम सोशल मीडिया अकाउंट- Yami Goutam social media accounts
यामी गौतम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1598 पोस्ट तथा 19.9 मिलीयन फॉलोअर्स है, वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार के साथ भी फोटो शेयर करती रहती हैं, हालांकि उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर नहीं की है। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Yami Goutam Instagram- “Click here“
यामी गौतम नेट वर्थ – Yami Goutam net worth
यामी गौतम की कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 करोड रुपए है, उनकी कमाई का साधन एक्टिंग करियर और ब्रांड एंडोर्समेंट है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। वह भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक हैं, उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा एक्टिंग करियर से आता है।
यामी गौतम के बारे में रोचक जानकारिया- Yami Goutam facts
- यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था।
- वह मूल रूप से एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
- यामी के पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर हैं।
- उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से की और बाद में लॉ (Law) की पढ़ाई छोड़कर अभिनय की ओर रुख किया।
- यामी ने अपने करियर की शुरुआत फेयर एंड लवली के विज्ञापन से की थी, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
- फिल्मों में आने से पहले यामी ने कई टीवी शो जैसे “राजकुमार आर्यन”, “ये प्यार ना होगा कम” में काम किया।
- यामी की पहली हिंदी फिल्म “विकी डोनर” थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की।
- वह फिटनेस और योग की शौकीन हैं और अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं।
- यामी गौतम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
- उन्होंने 2021 में फिल्म निर्देशक आदित्य धर से शादी की, जो फिल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के डायरेक्टर हैं।
FAQ Section
Q. यामी गौतम के पति कौन है?
Ans. यामी गौतम वर्तमान समय में विवाहित हैं, उनका विवाह साल 2021 में बहुत ही साधारण तरीके से उनके फार्म हाउस हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पति का नाम आदित्याधर, वह एक फिल्म निर्देशक है। यामी गौतम अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं, और काफी खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
Q. यामी गौतम के कितने बच्चे हैं?
Ans. यामी का एक बेटा है जिसका जन्म 10 मई 2024 को हुआ, उनका नाम वेद विद है। इसका संस्कृत में अर्थ है वेदों का ज्ञानी या जो वेदों को जानता है। यामी गौतम अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं, और काफी खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
Q. यामी गौतम की शादी कब हुई थी?
Ans. Ans. यामी गौतम वर्तमान समय में विवाहित हैं, उनका विवाह साल 2021 में बहुत ही साधारण तरीके से उनके फार्म हाउस हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पति का नाम आदित्याधर, वह एक फिल्म निर्देशक है।
न्हें भी देखें
अंतिम पंघल जीवन परिचय (U-20 Gold Medalist 2022) – ” Click here “
झूलन गोस्वामी जीवन परिचय भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी – ” Click here “


