अमित सियाल का परिचय – Amit Sial introduction
आज हम आपको यहां पर अमित सियाल के बारे में बताने जा रहे हैं, Amit Sial biography in hindi – अमित सियाल भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म और वेब सीरीज में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में होप एंड ए लिटिल शुगर फिल्म से की थी। अमित ने फस गए रे ओबामा, पीटर गया काम से, मिर्जापुर और महारानी जैसी वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। वर्तमान 2025 में केसरी 2 में तीरथ सिंह और रेड 2 फिल्म में लल्लन सुधीर का किरदार निभाया है। अमित सियल की उम्र वर्तमान 2025 में 50 वर्ष है। चलिए हम आपको अमित सियाल के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

पूरा नाम – अमित सियाल |
जन्म – 1 जुलाई 1975 |
जन्म स्थान – कानपुर, उत्तर प्रदेश |
उम्र – 50 वर्ष, 2025 में |
व्यवसाय – अभिनेता |
धर्म – हिंदू |
राष्ट्रीयता – भारतीय |
प्रसिद्धि का कारण – प्रसिद्ध वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है |
वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
नेट वर्थ – लगभग 2 से 3 मिलियन डॉलर |
amit sial movies, amit sial wife, amit sial in kesari 2, amit sial in raid 2, amit sial interview, amit sial net worth, amit sial children, amit sial in raid, amit sial new web series, amit sial movies list, age of amit sial, amit sial latest web series, amit sial movies and tv shows, amit sial in mirzapur, अमित सियाल जीवन परिचय Amit Sial biography in hindi (अभिनेता)
अमित सियाल जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Amit Sial birth and early life
अमित सियल का जन्म 1 जुलाई 1975 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 50 वर्ष है। अमित का पालन पोषण कानपुर उत्तर प्रदेश में हुआ, उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। उन्होंने काफी को कम उम्र में फैसला कर लिया था, कि वह एक अभिनेता बनेंगे। अमित का पालन पोषण साधारण तरीके से हुआ, उन्होंने अपने बचपन में काफी संघर्ष किया और आर्थिक तंगी से गुजरे। वह एक इंटरव्यू में बताते हैं कि जब वह 5वी कक्षा में थे तब उन्होंने पहली बार नाटक किया, जो कि लोगों को काफी पसंद आया। तभी से उन्होंने फैसला कर लिया था कि वह एक्टर ही बनेंगे।
अमित सियाल शिक्षा – Amit Sial education
अमित सियाल की शुरुआती शिक्षा सेलिंग हाउस स्कूल कानपुर से हुई, उसके बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज आफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए वहां उन्होंने स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी से इंटरनेशनल बिजनेस में डिप्लोमा लिया।
अमित सियाल परिवार – Amit Sial family
अमित सियाल का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई रहते थे। अमित के माता-पिता के नाम की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है, जैसे जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे। उनके पिता एक बिजनेसमैन तथा मां एक लाइब्रेरियन थी। अमित सियाल वर्तमान समय में विवाहित है, उनका विवाह आंचल सियाल के साथ हुआ। उनके बच्चे की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है जैसी जानकारी मिलती हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

अमित सियाल करियर – Amit Sial career
अमित सियाल प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है, जो हिंदी फिल्म और वेब सीरीज में काम के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई के दौरान वह थिएटर से जुड़े रहे और साल 2022 में भारत आने के बाद दिल्ली में थिएटर की ट्रेनिंग ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में होप एंड ए लिटिल शुगर फिल्म से की थी। फिर अमित ने साल 2010 में दिवाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स को धोखा में पत्रकार का किरदार निभाया, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई।
साल 2010 में पीटर गया काम से। साल 2013 में इश्क फिल्म में मुरारी का किरदार निभाया। साल 2014 में कुकर माथुर की झंड हो गई में प्रभाकर का किरदार निभाया। साल 2015 में गुड्डू रंगीला फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर अजय सिंह का किरदार निभाया। चार्ली के चक्कर में सेम का किरदार निभाया। साल 2018 में अजय देवगन की फिल्म रेड में लंदन सुधीर का किरदार निभाया। साल 2019 में सोन चिरैया फिल्म में नजर आए। साल 2021 में आफत है इश्क में प्रेम गुंजन का किरदार निभाया।
साल 2023 में कला फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर। साल 2024 में जो तेरा है वह मेरा है फिल्म में मितेश का किरदार निभाया। स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म में गणेश दामोदर सावरकर का किरदार निभाया। वर्तमान 2025 में उन्होंने केसरी चैप्टर 2 फिल्म जो जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है, इस फिल्म में उन्होंने तीर्थ सिंह का किरदार निभाया और अजय देवगन की फिल्म Raid 2 फिल्म में वह आयकर विभाग के अधिकारी लल्लन सुधीर का किरदार निभाया।
अमित ने हिंदी फिल्मों के अलावा हिंदी वेब सीरीज में भी काम किया है। साल 2017 में इंसाइड एज में देवेंद्र मिश्रा का किरदार निभाया। साल 2018 में मिर्जापुर सीरीज में आईपीएस रामशरण मौर्य का किरदार। साल 2018 में डैमेज में अभय सिंह परिहार का किरदार। साल 2019 में होस्टेस में पिटर का किरदार। साल 2019 रंगरेज फिर से सीरीज में बलराम का किरदार। साल 2020 में जमात्र सब का नंबर आएगा सीरीज में बृजेश का किरदार। साल 2021 में महारानी सीरीज में नवीन कुमार का किरदार। साल 2021 में काठमांडू कनेक्शन में समर्थ कौशिक का किरदार। साल 2023 में कमांडो में जाफर हसीं का किरदार। साल 2023 में इंस्पैक्टर अविनाश में अजीमुद्दीन गुलाम शेख का किरदार।
वर्तमान 2025 में The hunt राजीव गांधी हत्याकांड वेब सीरीज में अमित सियल मुख्य किरदार निभा रहे हैं, इस सीरीज में वह आईपीएस अधिकारी डॉ कार्तिकेयन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह सीरीज सोनी लिव पर प्रसारित की गई है।


अमित सियाल शारीरिक बनावट- Amit Sial age and height
- उम्र – 50 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.7 इंच के लगभग
- वजन – 65 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- बालों का रंग – काला रंग
- आंखों का रंग – डार्क ब्राउन
अमित सियाल सोशल मीडिया अकाउंट- Amit Sial social media accounts
अमित सियाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 507 पोस्ट तथा 73.3k फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह अपना जीवन निजी रखना पसंद करते हैं, वह अपनी फैमिली के साथ कोई भी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं शेयर करते। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे कर सकते हैं।
Amit Sial Instagram- “Click here“
अमित सियाल की नेट वर्थ – Amit Sial net worth
अमित की कुल संपत्ति लगभग 2 से 3 मिलियन डॉलर हो सकती है, उनकी कमाई का साधन उनके एक्टिंग करियर और सोशल मीडिया अकाउंट है। वह फिल्मों और वेब सीरीज में सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन चुके हैं। इससे उनकी संपत्ति में भी इजाफा हुआ है, किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है इसलिए सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।
अमित सियाल के बारे में रोचक जानकारिया- Amit Sial facts
- अमित सियाल भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म और वेब सीरीज में काम के लिए जाने जाते हैं।
- अमित सियाल की उम्र वर्तमान 2025 में 50 वर्ष है।
- अमित एक रियलिस्टिक और लोकल टच देने वाले अभिनेता है।
- अमित किसी फिल्मी बैकग्राउंड फैमिली से नहीं आते, लेकिन अपने दम पर इंडस्ट्री में उन्होंने काफी अच्छी पहचान बनाई है।
- वर्तमान 2025 में केसरी 2 में तीरथ सिंह और रेड 2 फिल्म में लल्लन सुधीर का किरदार निभाया है।
- अमित ने करियर की शुरुआत साल 2006 में होप एंड ए लिटिल शुगर फिल्म से की थी।
- अमित ने फस गए रे ओबामा, पीटर गया काम से, मिर्जापुर और महारानी, गुड्डू रंगीला जैसी वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है।
- वह फिल्मों और वेब सीरीज में सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन चुके हैं।
FAQ Section
Q. अमित सियाल कौन है?
Ans. अमित सियाल भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म और वेब सीरीज में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में होप एंड ए लिटिल शुगर फिल्म से की थी। अमित ने फस गए रे ओबामा, पीटर गया काम से, मिर्जापुर और महारानी जैसी वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। वर्तमान 2025 में केसरी 2 में तीरथ सिंह और रेड 2 फिल्म में लल्लन सुधीर का किरदार निभाया है।
Q. अमित सियाल की उम्र कितनी है?
Ans. अमित सियल की उम्र वर्तमान 2025 में 50 वर्ष है।
Q. वे फ़िल्में और टीवी शो जिसमें अमित सायल ने काम किया है?
Ans. अमित सियाल प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है, जो हिंदी फिल्म और वेब सीरीज में काम के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई के दौरान वह थिएटर से जुड़े रहे और साल 2022 में भारत आने के बाद दिल्ली में थिएटर की ट्रेनिंग ली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में होप एंड ए लिटिल शुगर फिल्म से की थी।अमित ने फस गए रे ओबामा, पीटर गया काम से, मिर्जापुर और महारानी जैसी वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। वर्तमान 2025 में केसरी 2 में तीरथ सिंह और रेड 2 फिल्म में लल्लन सुधीर का किरदार निभाया है।
इन्हें भी देखें
संविका जीवन परिचय ( टेलीविजन अभिनेत्री)- Click here