You are currently viewing इमैनुएल मैक्रों जीवन परिचय Emmanuel macron biography in hindi (फ्रांस के राष्ट्रपति)

इमैनुएल मैक्रों जीवन परिचय Emmanuel macron biography in hindi (फ्रांस के राष्ट्रपति)

इमैनुएल मैक्रों का परिचय – Emmanuel macron introduction

आज हम आपको यहां पर इमैनुएल मैक्रों के बारे में बताने जा रहे हैं. Emmanuel macron biography in hindi – इमैनुएल मैक्रों एक फ्रांसीसी राजनीतिक तथा वर्तमान में फ्रांस के राष्ट्रपति हैं, वह दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत साल 2012 में उप महासचिव के रूप में की थी। इमैनुएल मैक्रों को 14 मई 2017 से 25 वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। इमैनुएल मैक्रों की उम्र वर्तमान 2025 में 47 वर्ष है। आइए हम आपको उनके जीवन से परिचित कराते हैं-

इमैनुएल मैक्रों जीवन परिचय Emmanuel macron biography in hindi (फ्रांस के राष्ट्रपति)
इमैनुएल मैक्रों जीवन परिचय Emmanuel macron biography in hindi (फ्रांस के राष्ट्रपति)
पूरा नाम – इमैनुएल मैक्रों
जन्म – 21 दिसंबर 1977
जन्म स्थान – ऐमीन्स, फ्रांस
आयु – 2025 में, 47 वर्ष
व्यवसाय – पॉलीटिशियन
धर्म – रोमन कैथोलिक
राष्ट्रीयता – फ्रांसीसी
प्रसिद्धि का कारण – दो बार फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
नेट वर्थ – लगभग 1 मिलियन डॉलर
brigitte macron, फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी, emmanuel macron wife, emmanuel macron religion, emmanuel macron age, emmanuel macron wife age, emmanuel macron young, emmanuel macron son, emmanuel macron kids, emmanuel macron wife age gap, वर्तमान में फ्रांस के राष्ट्रपति कौन हैं, इमैनुएल मैक्रों जीवन परिचय Emmanuel macron biography in hindi (फ्रांस के राष्ट्रपति)

इमैनुएल मैक्रों का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Emmanuel macron birth and early life

इमैनुएल मैक्रों का जन्म 21 दिसंबर 1977 को ऐमीन्स, फ्रांस में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 47 वर्ष है। उनका पालन पोषण एक संपन्न परिवार में हुआ, उन्होंने 12 साल की उम्र में अपनी इच्छा से रोमन कैथोलिक धर्म अपना लिया था। उन्होंने बचपन में पियानो सीखा, उसके बाद उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए पेरिस भेज दिया था। 15 साल की उम्र में उनका ब्रिगिट मैक्रों से हुआ, वह उनकी शिक्षिका थी।

Emmanuel macron photo
Emmanuel macron photo

इमैनुएल मैक्रों की शिक्षा – Emmanuel macron education

इमैनुएल मैक्रों की शुरुआती शिक्षा जैसे स्कूल से प्राप्त हुई, फिर वह पेरिस के प्रसिद्ध स्कूल में पढ़ाई के लिए चले गए। उन्होंने पेरिस नॉतेर विश्वविद्यालय और पेरिस इंस्टीट्यूट आफ पॉलीटिकल स्टडी से पढ़ाई की, बाद में उन्होंने ecole nationale administration (ENA) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। यह कॉलेज उच्च अधिकारियों को ट्रेनिंग देता है।

इमैनुएल मैक्रों का परिवार – Emmanuel macron family

इमैनुएल मैक्रों काजल में एक साधारण परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता तथा भाई बहन रहते थे। उनके पिता का नाम जीन-मिशेल मैक्रॉन है और उनकी मां का नाम फ्रांसीस मैक्रॉन है। इमैनुएल के दो छोटे भाई बहन हैं जिनका नाम लॉरेट और एस्टेले है। जीन-मिशेल मैक्रॉन एक प्रोफेसर थे और फ्रांसीस मैक्रॉन ने स्कूल में अंग्रेज़ी पढ़ाई की थी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) की शादी ब्रिजिट मैक्रों (Brigitte Macron) से हुई है।

उनकी शादी और लव स्टोरी काफी चर्चित रही है, क्योंकि ब्रिजिट उनसे 24 साल बड़ी हैं। इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात ब्रिजिट से तब हुई जब वे सिर्फ 15 साल के थे और स्कूल में पढ़ रहे थे। ब्रिजिट उस समय उनकी अध्यापिका (टीचर) थीं। ब्रिजिट ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद 2007 में इमैनुएल मैक्रों से शादी कर ली। फिलहाल समय में इमैनुएल मैक्रों के बच्चे नहीं है। मैक्रों कि पत्नी के तीन बच्चे और 7 पोता पाती ही उनका परिवार है।

  • पिता का नाम– जीन मिशेल मैक्रॉन
  • मां का नाम- फ्रांसीस मैक्रॉन
इमैनुएल मैक्रों जीवन परिचय Emmanuel macron biography in hindi (फ्रांस के राष्ट्रपति)
इमैनुएल मैक्रों के माता-पिताEmmanuel macron parents
इमैनुएल मैक्रों जीवन परिचय Emmanuel macron biography in hindi (फ्रांस के राष्ट्रपति)
इमैनुएल मैक्रों वाइफ ब्रिजिट मैक्रों (Brigitte Macron)

इमैनुएल मैक्रों का करियर – Emmanuel macron career

इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) फ्रांस के 25वें राष्ट्रपति हैं और 2017 से इस पद पर कार्यरत हैं। वे अपने आधुनिक विचारों और सुधारवादी नीतियों के लिए जाने जाते हैं। उनका राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है, क्योंकि वे बिना किसी पारंपरिक राजनीतिक दल के समर्थन के राष्ट्रपति बने। इमैनुएल मैक्रों ने पहले रोथ्सचाइल्ड बैंक (Rothschild & Co) में इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम किया।सरकारी सेवा: 2012 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद (François Hollande) ने उन्हें आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया। आर्थिक मंत्री (2014-2016): 2014 में उन्हें प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स (Manuel Valls) की सरकार में अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले कई सुधार किए।

2016 में उन्होंने पारंपरिक राजनीतिक दल सोशलिस्ट पार्टी छोड़ दी और “ला रिपब्लिक ऑन मार्च” (La République En Marche!) नाम से अपनी खुद की पार्टी बनाई। 2017 के फ्रांसीसी राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन (Marine Le Pen) को हराया और 39 साल की उम्र में राष्ट्रपति बन गए, जिससे वे फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति बन गए। इमैनुएल का पहला कार्यकाल साल 2017 से साल 2022 तक रहा। इसमें उन्होंने फ्रांस के कहीं आर्थिक सुधार किया, लॉकडाउन और कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन पर काफी ध्यान दिया।

इमैनुएल मैक्रों का दूसरा कार्यकाल साल 2022 में उन्होंने मरीन ले पेन को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव जीता। वह एक बुद्धिमान राष्ट्रपति के रूप में साबित हुए, उन्होंने फ्रांस की आर्थिक स्थिति को सुधार और यूरोपीय संघ को मजबूत करा। 12 फरवरी 2025 को इमैनुएल मैक्रों और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ दक्षिणी फ्रांस का दौरा किया।

इमैनुएल मैक्रों शारीरिक बनावट- Emmanuel macron age

  • उम्र – 47 वर्ष, 2025 में
  • हाइट – 5.7 इंच के लगभग
  • वजन – 70 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

इमैनुएल मैक्रों सोशल मीडिया अकाउंट- Emmanuel macron social media accounts

इमैनुएल मैक्रों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2074 पोस्ट तथा 4 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने राजनीतिक कार्य से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वह अपने परिवार के साथ भी फोटो शेयर करते रहते हैं, वह एक मिलनसार व्यक्ति हैं। इस बात की जानकारी हमें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट कर देखकर पता चलती है। अगर आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना चाहते तो नीचे दिए लिंक से कर सकते हैं।

इमैनुएल मैक्रों की नेट वर्थ – Emmanuel macron net worth

इमैनुएल मैक्रों की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर है, वह फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं, उनकी per month 16000 डॉलर है। साल 2019 और साल 2024 के बीच उनके पास लगभग 5 मिलियन डॉलर रुपए थे। आयकर विभाग रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास कोई कार नहीं है, उनकी कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा भी हो सकती है। उनकी पत्नी के पास घर बैंक अकाउंट में 140000 शेयर मार्केट में 65000 और कई इन्वेस्टमेंट है।

इमैनुएल मैक्रों के बारे में रोचक जानकारियां- Emmanuel macron facts

  • इमैनुएल मैक्रों एक फ्रांसीसी राजनीतिक तथा वर्तमान में फ्रांस के राष्ट्रपति हैं।
  • इमैनुएल मैक्रों की उम्र वर्तमान 2025 में 47 वर्ष है।
  • इमैनुएल मैक्रों 39 साल की उम्र में 2017 में फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति बने। इससे पहले, यह रिकॉर्ड नेपोलियन बोनापार्ट के पास था, जो 40 साल की उम्र में सत्ता में आए थे।
  • मैक्रों की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। उन्होंने अपनी स्कूल टीचर ब्रिजिट ट्रोनियो (Brigitte Trogneux) से शादी की, जो उनसे 24 साल बड़ी हैं। ब्रिजिट पहले से शादीशुदा थीं और उनके तीन बच्चे थे, लेकिन मैक्रों ने हमेशा उनसे शादी करने की ठानी थी।
  • राष्ट्रपति बनने से पहले मैक्रों रॉथ्सचाइल्ड बैंक में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर थे। उन्होंने एक बड़ी डील में मदद की थी, जिससे उन्होंने करोड़ों की कमाई की और राजनीतिक दुनिया में कदम रखा।
  • मैक्रों 2014 में फ्रांस के अर्थव्यवस्था मंत्री बने, लेकिन खास बात ये थी कि उन्होंने इससे पहले कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा था।
  • उन्होंने 2016 में अपनी खुद की पार्टी La République En Marche! बनाई, जिसका मतलब है “फ्रांस आगे बढ़ रहा है।” यह पार्टी पारंपरिक वाम और दक्षिणपंथी राजनीति से अलग थी।
  • मैक्रों का जन्म एक समृद्ध परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता डॉक्टर थे और उन्होंने अपनी पढ़ाई फ्रांस के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में की थी।
  • मैक्रों मार्वल फिल्मों और कॉमिक्स के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उन्हें आयरन मैन और स्पाइडर मैन पसंद हैं।
  • बहुत कम लोग जानते हैं कि मैक्रों को पियानो बजाने का भी शौक है। उन्होंने पेरिस के एक प्रतिष्ठित कंज़र्वेटरी में पियानो सीखा था।
  • मैक्रों को फुटबॉल बहुत पसंद है और वे फ्रांस के फुटबॉल क्लब ओलंपिक मार्सेई (Olympique de Marseille) के बड़े समर्थक हैं।
  • मैक्रों अक्सर अपनी पत्नी ब्रिजिट के बिना विदेश यात्राएं नहीं करते। वे कहते हैं कि ब्रिजिट उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

FAQ Section

Q. इमैनुएल मैक्रों कौन है?

Ans. इमैनुएल मैक्रों एक फ्रांसीसी राजनीतिक तथा वर्तमान में फ्रांस के राष्ट्रपति हैं, वह दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत साल 2012 में उप महासचिव के रूप में की थी। इमैनुएल मैक्रों को 14 मई 2017 से 25 वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था।

Q. इमैनुएल मैक्रों की उम्र कितनी है?

Ans. इमैनुएल मैक्रों की उम्र वर्तमान 2025 में 47 वर्ष है।

Q. इमैनुएल मैक्रों का जन्म कब हुआ था?

Ans. इमैनुएल मैक्रों का जन्म 21 दिसंबर 1977 को ऐमीन्स, फ्रांस में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 47 वर्ष है। उनका पालन पोषण एक संपन्न परिवार में हुआ, उन्होंने 12 साल की उम्र में अपनी इच्छा से रोमन कैथोलिक धर्म अपना लिया था। उन्होंने बचपन में पियानो सीखा, उसके बाद उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए पेरिस भेज दिया था। 15 साल की उम्र में उनका ब्रिगिट मैक्रों से हुआ वह उनकी शिक्षिका थी।

Q. इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति कब बने थे?

Ans. इमैनुएल का पहला कार्यकाल साल 2017 से साल 2022 तक रहा। इसमें उन्होंने फ्रांस के कहीं आर्थिक सुधार किया, लॉकडाउन और कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन पर काफी ध्यान दिया। मैनुएल मैक्रों का दूसरा कार्यकाल साल 2022 में उन्होंने मरीन ले पेन को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव जीता। 39 साल की उम्र में राष्ट्रपति बन गए, जिससे वे फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति बन गए।

इन्हें भी देखें

Leave a Reply