हेमा मालिनी जीवन परिचय Hema Malini biography in hindi (अभिनेत्री)

हेमा मालिनी का परिचय – Hema Malini introduction

आज हम आपको यहां पर हेमा मालिनी के बारे में बताने जा रहे हैं. Hema Malini biography in hindi – हेमा मालिनी प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री, प्रसिद्ध निर्देशक, निर्माता और पॉलिटिशियन हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत साल 1968 में सपनों का सौदागर से की थी। हेमा मालिनी वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की संसद है, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। हेमा मालिनी की उम्र वर्तमान 2025 में 77 वर्ष है। चलिए हम आपको हेमा मालिनी के जीवन से परिचित कराते हैं –

हेमा मालिनी जीवन परिचय Hema Malini biography in hindi (अभिनेत्री)
हेमा मालिनी जीवन परिचय Hema Malini biography in hindi (अभिनेत्री)
पूरा नाम – हेमा मालिनी
जन्म – 16 अक्टूबर 1948
जन्म स्थान – जियापुरम, तिरुचिरापल्ली भारत
उम्र – 77 वर्ष 2025 में
व्यवसाय – भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्देशक निर्माता और पॉलिटिशियन
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण – ड्रीम गर्ल के नाम से जानी जाती है
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
नेट वर्थ – लगभग 130 करोड रुपए
hema malini age, hema malini movies, hema malini husband, hema malini daughter, hema malini children, hema malini son, hema malini religion, hema malini husband name, hema malini first husband, हेमा मालिनी की उम्र कितनी है, हेमा मालिनी धर्म, हेमा मालिनी के गाने, हेमा मालिनी धर्मेंद्र, हेमा मालिनी कौन है, हेमा मालिनी का बेटाहेमा मालिनी जीवन परिचय Hema Malini biography in hindi (अभिनेत्री)

हेमा मालिनी जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Hema Malini birth and early life

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को जियापुरम तिरुचिरापल्ली, भारत में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 77 वर्ष है। हेमा मालिनी का पालन पोषण एक तमिल परिवार में हुआ था, वह प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हेमा मालिनी का शुरुआती जीवन काफी अच्छे से बीता, बचपन से ही उन्हें किसी चीज की कमी नहीं रही। हेमा का ताल्लुक शुरू से ही फिल्मों से अधिक रहा है ,क्योंकि उनकी मां जया लक्ष्मी चक्रवर्ती भी एक फिल्म निर्माता थी।

हेमा मालिनी शिक्षा – Hema Malini education

हेमा मालिनी की शुरुआती शिक्षा आंध्र महिला दिल्ली तमिल शिक्षा संघ सीनियर सेकेंडरी स्कूल नई दिल्ली से पूरी हुई थी, उन्होंने मात्र 12वीं तक पढ़ाई की और पढ़ाई छोड़ दी।

हेमा मालिनी परिवार – Hema Malini family

हेमा मालिनी का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई रहते थे। हेमा मालिनी के पिता का नाम बीएसआर चक्रवर्ती तथा उनकी मां का नाम जया लक्ष्मी चक्रवर्ती था वह एक प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता थी तथा उनके भाई का नाम आर के चक्रवर्ती है। हेमा मालिनी का नाम 1970 के दशक में जितेंद्र प्रसिद्ध अभिनेता के साथ जोड़ा जाता था। लेकिन बाद में उनका नाम धर्मेंद्र के साथ जुड़ने लगा।

हेमा मालिनी का विवाह साल 1980 में भारत के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के साथ हुआ। इस जोड़े की दो बेटियां हैं, जिसका नाम ईशा देओल, वह बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी है। और दूसरी बेटी का नाम अहाना देओल है वह एक डांसर और इवेंट ऑर्गेनाइजर है। इसके अलावा इस जोड़े के सौतेले बच्चों के नाम अजीत देओल, सनी देओल और बॉबी देओल है। यह सभी धर्मेंद्र के पहली पत्नी के बच्चे हैं। हालांकि हेमा मालिनी सबको अपना ही मानती हैं। फैमिली फंक्शन और सोशल मीडिया पर सभी को साथ देखा जाता है।

Hema malini family photo
Hema malini family photo
Hema malini husband
Hema malini husband

हेमा मालिनी करियर – Hema Malini career

हेमा मालिनी का फिल्मी करियर भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1963 में तमिल फिल्म “इधू सथियम” से की, लेकिन बॉलीवुड में उनका असली डेब्यू 1968 की फिल्म “सपनों का सौदागर” से हुआ, जिसमें उनके साथ राज कपूर नजर आए। इसी फिल्म से उन्हें “ड्रीम गर्ल” का खिताब मिला।

1970 के दशक में हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्री बन गईं। उन्होंने धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और देव आनंद जैसे बड़े सितारों के साथ अनेक हिट फिल्में दीं। उनकी प्रमुख फिल्मों में “शोले”, “सीता और गीता”, “जुगनू”, “ड्रीम गर्ल”, “सत्ते पे सत्ता”, “राजा जानी”, “त्रिशूल”, “कसमे वादे”, “बागबान” आदि शामिल हैं।उनकी फिल्म “सीता और गीता” में दोहरी भूमिका ने उन्हें अपार प्रसिद्धि दिलाई। हेमा मालिनी ने न केवल अभिनय में बल्कि नृत्य में भी महारत हासिल की। वे एक कुशल भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं और कई बार मंच प्रस्तुतियाँ दे चुकी हैं।

1990 के दशक में उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़कर सक्रिय राजनीति में हिस्सा लिया और वर्तमान में मथुरा से सांसद हैं।हेमा मालिनी को पद्मश्री (2000) सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अभिनेत्री, नृत्यांगना, निर्देशक और सांसद के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा से भारतीय समाज में अमिट छाप छोड़ी है।

Hema Malini early life
Hema Malini early life

हेमा मालिनी शारीरिक बनावट- Hema Malini age and height

  • उम्र – 77 वर्ष, 2025 में
  • हाइट – 5.7 इंच के लगभग
  • वजन – 65 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

हेमा मालिनी सोशल मीडिया अकाउंट- Hema Malini social media accounts

हेमा मालिनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 748 को तथा 1 मिलियन फॉलोअर है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर और फैमिली से जुड़ी फोटो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने पॉलिटिक्स कैरियर से जुड़ी हुई जानकारी भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। अगर आप हेमा मालिनी को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।

हेमा मालिनी नेट वर्थ – Hema Malini net worth

हेमा मालिनी की कुल संपत्ति लगभग 130 करोड रुपए है, उनकी कमाई का साधन पॉलीटिशियन करियर, फिल्म निर्माण जैसे कार्य हैं। इसके अलावा उनके सोशल मीडिया अकाउंट से भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। हेमा मालिनी के पास साथ लग्जरी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए है और वह ढाई करोड रुपए की परंपरागत संपत्ति की मालकिन है। इसके अलावा मथुरा और मुंबई में उनका बांग्ला भी है। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।

हेमा मालिनी के बारे में रोचक जानकारिया- Hema Malini facts

  • हेमा मालिनी को बॉलीवुड की “ड्रीम गर्ल” कहा जाता है, यह नाम उन्हें उनकी फिल्म “ड्रीम गर्ल” से मिला।
  • उन्होंने अपने करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
  • हेमा मालिनी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं और उनकी दोनों बेटियाँ ईशा व अहाना भी नृत्य सीख चुकी हैं।
  • उन्होंने अपने पति धर्मेन्द्र के साथ 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
  • शुरुआती दौर में हेमा को तमिल फिल्मों में काम नहीं मिला था क्योंकि निर्देशक ने उन्हें “बहुत पतली” बताया था।
  • वे पहली अभिनेत्री थीं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में दोहरी भूमिका (जुड़वाँ किरदार) निभाकर खूब प्रशंसा पाई — “सीता और गीता” में।
  • हेमा मालिनी को 2000 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वे सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि निर्माता और निर्देशक भी रही हैं।
  • राजनीति में सक्रिय रहते हुए वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं।
  • वे शाकाहारी और योग प्रेमी हैं और योग को अपनी फिटनेस का राज मानती हैं।

FAQ Section

Q. हेमा मालिनी कौन है?

Ans. हेमा मालिनी प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री, प्रसिद्ध निर्देशक, निर्माता और पॉलिटिशियन हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत साल 1968 में सपनों का सौदागर से की थी। हेमा मालिनी वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की संसद है, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

Q. हेमा मालिनी की उम्र कितनी है?

Ans. हेमा मालिनी की उम्र वर्तमान 2025 में 77 वर्ष है।

इन्हें भी देखें

अंतिम पंघल जीवन परिचय (U-20 Gold Medalist 2022) – ” Click here “

झूलन गोस्वामी जीवन परिचय भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी – ” Click here “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top