जैकी श्रॉफ परिचय – Jackie Shroff introduction
आज हम आपको यहां पर जैकी श्रॉफ के बारे में बताने जा रहे हैं. Jackie Shroff biography in hindi – जैकी श्रॉफ भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जय किशन काकू भाई श्रॉफ है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सन 1982 में बॉलीवुड फिल्म स्वामी दादा से की थी। जैकी श्रॉफ ने हीरो, राम लखन, त्रिदेव, रंगीला, खलनायक और बॉर्डर जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। हाल ही 2026 में उनकी फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो एलियंस का आगमन रिलीज हुई। जैकी श्रॉफ की उम्र वर्तमान 2026 में 69 वर्ष है। चलिए हम आपको जैकी श्रॉफ के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – जैकी श्रॉफ |
| जन्म – 1 फरवरी 1957 |
| जन्म स्थान – बॉम्बे |
| उम्र – 69 वर्ष 2026 में |
| व्यवसाय – भारतीय अभिनेता |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं |
| वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
| नेट वर्थ –लगभग 50 मिलियन डॉलर |
Jackie Shroff biography, Jackie Shroff age, Jackie Shroff wife, Jackie Shroff biography, Jackie Shroff son, Jackie Shroff daughter, Jackie Shroff upcoming movie, Jackie Shroff movie, Jackie Shroff net worth, जैकी श्रॉफ जीवन परिचय Jackie Shroff Biography in hindi (अभिनेता)
जैकी श्रॉफ जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Jackie Shroff birth and early life
जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 69 वर्ष है। जैकी श्रॉफ का पालन पोषण एक साधारण परिवार में हुआ, उनके पिताजी एक एस्ट्रोलॉजर थे। उनका शुरुआती जीवन काफी कठिनाई से बिता वह मुंबई के तीन बत्ती इलाके की एक चाल में रहते थे, उन्होंने बचपन में बहुत गरीबी देखी, आर्थिक तंगी के कारण वह एक्स्ट्रा इनकम के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी पर मूंगफली और चना बेचा करते थे। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में फिल्मों के पोस्टर चिपकाने का भी काम किया। जैकी श्रॉफ को बस्ती में जग्गू दादा के नाम से जाना जाता था।
जैकी श्रॉफ शिक्षा – Jackie Shroff education
जैकी श्रॉफ की शुरुआती शिक्षा मुंबई के किसी निजी स्कूल से हुई थी, उनका शुरुआती जीवन काफी ग़रीबी में बीता। इसलिए इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसी अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ सके, वह मात्र 11वीं कक्षा तक पढ़ाई कर सके आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ी।
जैकी श्रॉफ परिवार – Jackie Shroff family
जैकी श्रॉफ का जन्म एक साधारण गुजराती परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई रहते थे। जैकी श्रॉफ के पिता का नाम काका भाई हरि भाई श्रॉफ, वह एस्ट्रोलॉजर थे तथा उनकी मां का नाम रीता श्रॉफ था। जैकी श्रॉफ का एक भाई भी था, जैकी श्रॉफ के बड़े भाई का नाम हेमंत श्रॉफ था। उनके बड़े भाई बस्ती वालों की मदद करते थे, एक व्यक्ति को डूबने से बचा रहे थे तो उनकी समुद्र में डूबने के कारण मृत्यु हो गई।
जैकी श्रॉफ का विवाह 5 जून 1987 को आयशा श्रॉफ के साथ हुआ। उनकी शादी को लगभग चार दशक हो चुके हैं उनके दो बच्चे हैं, बेटे का नाम टाइगर श्रॉफ है बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जिनका जन्म 1990 में हुआ था और उनकी एक बेटी, जिसका नाम कृष्णा श्रॉफ वह एक एंटरप्रेन्योर और फिल्म निर्माता है, जिनका जन्म साल 1993 में हुआ था। जैकी श्रॉफ अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, और उनके साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।


जैकी श्रॉफ करियर – Jackie Shroff career
जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1982 में Swami Dada से छोटे रोल के साथ की, लेकिन असली पहचान उन्हें 1983 में आई फिल्म Hero से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद 1984 से 1990 के बीच उन्होंने Karma (1986), Ram Lakhan (1989), Parinda (1989) और Tridev (1989) जैसी हिट फिल्मों में काम कर खुद को टॉप हीरो के रूप में स्थापित किया, खासकर Parinda के लिए उन्हें बड़ा अवॉर्ड भी मिला।
1990 के दशक (1991–1999) में वे Khalnayak (1993), Rangeela (1995) और Border (1997) जैसी फिल्मों के जरिए लगातार सफल रहे और एक भरोसेमंद अभिनेता बन गए। फिर 2000 के बाद उन्होंने अपनी इमेज बदलते हुए सपोर्टिंग और अलग तरह के किरदार निभाने शुरू किए, जैसे Devdas (2002), जिससे उनके अभिनय का नया रूप देखने को मिला। आगे 2010 के बाद वे Dhoom 3 (2013) और Housefull 3 (2016) जैसी फिल्मों में नजर आए और नई पीढ़ी के साथ काम करते रहे। हाल के सालों में भी, जैसे Sooryavanshi (2021) और अन्य प्रोजेक्ट्स में, वे लगातार एक्टिव हैं और अपनी यूनिक स्टाइल से दर्शकों को एंटरटेन करते आ रहे हैं, जो उनके लंबे और सफल करियर को दर्शाता है।
साल 2026 में जैकी श्रॉफ का सबसे बड़ा और कन्फर्म प्रोजेक्ट द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो एलियंस का आगमन है। यह फिल्म 29 may 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हुई है। इसके अलावा उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट है बाप, यह एक मल्टी स्टार एक्शन फिल्म है जिसमें जैकी श्रॉफ के साथ सनी देओल शामिल है। इसके अलावा खेती एक हॉरर फिल्म, रिपोर्टर्स के मुताबिक किंग फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं। इन फिल्मों की आधिकारिक रिलीजिंग डेट अभी कंफर्म नहीं है। जैकी श्रॉफ का करियर 1982 से लेकर आज तक लगातार चलता रहा है। उन्होंने हीरो से लेकर कैरेक्टर रोल तक हर तरह के काम किए और हर दौर में खुद को ढालकर दिखाया।

जैकी श्रॉफ शारीरिक बनावट- Jackie Shroff age and height
- उम्र – 69 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 5.9 इंच के लगभग
- वजन – 70 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
जैकी श्रॉफ सोशल मीडिया अकाउंट- Jackie Shroff social media account
जैकी श्रॉफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1318 पोस्ट तथा 2 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, इसके अलावा वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर देते हैं। अगर आप जैकी श्रॉफ को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Jackie Shroff Instagram- “Click here“
जैकी श्रॉफ नेट वर्थ – Jackie Shroff net worth
जैकी श्रॉफ की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर है, उनकी कमाई का मुख्य साधन लंबे अभिनय करियर और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के किए हुए शुरुआती इन्वेस्ट से आता है। हिंदी सिनेमा के अलावा वह गेस्ट, खेल और अन्य बिजनेस में भी इन्वेस्ट करते हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई के पास इलाके समुद्र के सामने स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 31 करोड रुपए है। इसके अलावा उनके पास उन्होंने लोनावला में लगभग 20 करोड रुपए का फार्म हाउस भी है।
जैकी श्रॉफ के बारे में रोचक जानकारियां- Jackie Shroff facts
- जैकी श्रॉफ का असली नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है, लेकिन उन्हें “जैकी” नाम से ज्यादा पहचान मिली।
- उनका “भिडू” बोलने का स्टाइल इतना फेमस है कि यह उनकी पहचान बन चुका है।
- फिल्मों में आने से पहले वे मॉडलिंग करते थे और अचानक उन्हें यह मौका मिला था।
- उनका बचपन काफी संघर्षों में बीता, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
- जैकी श्रॉफ आज भी बहुत सिंपल लाइफस्टाइल जीते हैं, जो उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाता है।
- उन्हें पेड़-पौधे लगाने और प्रकृति से जुड़ना बहुत पसंद है।
- वे अक्सर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
- उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है और वे उनकी मदद के लिए आगे आते हैं।
- उनके बेटे Tiger Shroff भी बड़े स्टार हैं, लेकिन जैकी हमेशा उन्हें जमीन से जुड़े रहने की सलाह देते हैं।
- जैकी श्रॉफ अपने फैंस से बहुत ही फ्रेंडली तरीके से मिलते हैं, जिससे लोग उन्हें और ज्यादा पसंद करते हैं।
FAQ Section
Q. जैकी श्रॉफ की उम्र कितनी है?
Ans. जैकी श्रॉफ की उम्र वर्तमान 2026 में 69 वर्ष है।
Q. जैकी श्रॉफ की पत्नी का नाम क्या है?
Ans. जैकी श्रॉफ का विवाह 5 जून 1987 को आयशा श्रॉफ के साथ हुआ। उनकी शादी को लगभग चार दशक हो चुके हैं उनके दो बच्चे हैं, बेटे का नाम टाइगर श्रॉफ है बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जिनका जन्म 1990 में हुआ था और उनकी एक बेटी, जिसका नाम कृष्णा श्रॉफ वह एक एंटरप्रेन्योर और फिल्म निर्माता है, जिनका जन्म साल 1993 में हुआ था। जैकी श्रॉफ अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, और उनके साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
Q. जैकी श्रॉफ की कुल संपत्ति कितनी है?
Ans. जैकी श्रॉफ की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर है, उनकी कमाई का मुख्य साधन लंबे अभिनय करियर और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के किए हुए शुरुआती इन्वेस्ट से आता है। हिंदी सिनेमा के अलावा वह गेस्ट, खेल और अन्य बिजनेस में भी इन्वेस्ट करते हैं।
इन्हें भी देखें
वरुण धवन जीवन परिचय (बॉलीवुड अभिनेता) – “Click here“
सुंदर पिचाई जीवन परिचय CEO of google – ” Click here “


