ट्विंकल खन्ना का परिचय – Twinkle Khanna introduction
आज हम आपको यहां पर ट्विंकल खन्ना के बारे में बताने जा रहे हैं. Twinkle Khanna biography in hindi – ट्विंकल खन्ना भारतीय पूर्व अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर है। वह बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी है। ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म “बरसात” से की थी। ट्विंकल खन्ना ने जब प्यार किसी से होता है, इंटरनेशनल खिलाड़ी, बादशाह और मेला जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। ट्विंकल खन्ना की उम्र वर्तमान 2026 में 51 वर्ष है। चलिए हम आपको ट्विंकल खन्ना के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – ट्विंकल खन्ना |
| जन्म –29 दिसंबर 1974 |
| जन्म स्थान – पुणे, महाराष्ट्र |
| उम्र – 51 वर्ष, 2026 में |
| व्यवसाय – पूर्व अभिनेत्री, लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्ध का कारण – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और भारतीय पूर्व अभिनेत्री, लेखिका |
| वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग 50 से 60 करोड रुपए |
twinkle khanna movies, twinkle khanna age, twinkle khanna mother, twinkle khanna husband, twinkle khanna books, twinkle khanna daughter, twinkle khanna hit movies, twinkle khanna net worth, ट्विंकल खन्ना age, ट्विंकल खन्ना biography in hindi, ट्विंकल खन्ना father, ट्विंकल खन्ना जीवन परिचय Twinkle Khanna biography in hindi (पूर्व अभिनेत्री)
ट्विंकल खन्ना जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Twinkle Khanna birth and early life
ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1974 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 51 वर्ष है। ट्विंकल का पालन पोषण भारत के मशहूर अभिनेता और निर्देशक राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के घर हुआ था। उनका असली नाम टीना खन्ना है। वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए बचपन से ही उनके आसपास फिल्म इंडस्ट्री का माहौल था। उनके शुरुआती जीवन काफी अच्छे से बीता, उन्हें बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही क्योंकि वह एक बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
ट्विंकल खन्ना शिक्षा – Twinkle Khanna education
ट्विंकल खन्ना की शुरुआती शिक्षा न्यू एरा हाई स्कूल पंचगनी महाराष्ट्र से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने नरसी मोजी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पूरी हुई। कॉलेज की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर का कोर्स भी किया। फिल्मों से अधिक रुचि उन्हें इंटीरियर डिजाइनर और एक लेखक के रूप में थी, इसलिए उन्होंने फिल्म में एक्टिंग छोड़ने के बाद लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया।
ट्विंकल खन्ना परिवार – Twinkle Khanna family
ट्विंकल खन्ना का जन्म एक हिंदू बॉलीवुड परिवार में हुआ था , उनके परिवार में उनके माता-पिता रहते थे। ट्विंकल खन्ना के पिता का नाम राजेश खन्ना वह बॉलीवुड के अभिनेता और निर्माता थे, जिनका निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ था। ट्विंकल की मां का नाम डिंपल कपाड़िया, वह बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम रिंकी खन्ना, वह भी अभिनेत्री हैं।
ट्विंकल वर्तमान समय में विवाहित है, उनका विवाह साल 2001 में 14 जनवरी को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ हुआ था। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, बेटे का नाम आरव कुमार जिसका जन्म साल 2002 में हुआ था तथा बेटी का नाम नेत्र कुमार जिनका जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था। फिलहाल अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं, और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।


ट्विंकल खन्ना करियर – Twinkle Khanna career
Twinkle Khanna ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म Barsaat से की थी, जिसमें उनके साथ Bobby Deol नजर आए थे। यह फिल्म हिट रही और उन्हें Best Female Debut Award भी मिला। इसके बाद उन्होंने 90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया, जैसे Jaan (1996), Dil Tera Diwana (1996), Jab Pyaar Kisise Hota Hai (1998), International Khiladi (1999) और Baadshah (1999)। इन फिल्मों में उन्होंने Salman Khan, Akshay Kumar और Shah Rukh Khan जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। हालांकि, उन्हें बहुत बड़ी सुपरहिट सफलता नहीं मिली और साल 2001 के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया।
फिल्मों से दूर होने के बाद Twinkle Khanna ने इंटीरियर डिजाइनिंग में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने “The White Window” नाम से अपना डिजाइन स्टूडियो खोला, जो काफी सफल रहा। इस क्षेत्र में उन्होंने कई बड़े क्लाइंट्स के साथ काम किया और खुद को एक क्रिएटिव डिजाइनर के रूप में स्थापित किया।
Twinkle Khanna ने लेखन की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने अखबारों और मैगज़ीन के लिए कॉलम लिखना शुरू किया, जिनमें उनका अंदाज़ काफी मज़ेदार और व्यंग्यात्मक (humorous) होता है। साल 2015 में उनकी पहली किताब Mrs Funnybones रिलीज हुई, जो बेस्टसेलर बनी। इसके बाद उन्होंने The Legend of Lakshmi Prasad (2016) और Pyjamas Are Forgiving (2018) जैसी किताबें लिखीं, जो पाठकों को काफी पसंद आईं।
उनकी लेखन शैली सरल, मज़ेदार और आम जिंदगी से जुड़ी होती है, जिसके कारण वे एक पॉपुलर ऑथर बन गईं। Twinkle Khanna ने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा। उन्होंने Akshay Kumar के साथ मिलकर कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया। उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्मों में Pad Man (2018) खास रही, जो एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित थी और दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स द्वारा भी सराही गई। इस फिल्म के जरिए उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया।

ट्विंकल खन्ना शारीरिक बनावट- Twinkle Khanna age and height
- उम्र – 51 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 5.6 इंच के लगभग
- वजन – 60 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया अकाउंट- Twinkle Khanna social media account
ट्विंकल खन्ना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2170 पोस्ट तथा 8 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। इसके अलावा वह अपने अपकमिंग बुक्स की जानकारी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती हैं, उनकी बुक से सभी लोगों को काफी पसंद आती है।
Twinkle Khanna Instagram- “Click here“
ट्विंकल खन्ना नेट वर्थ – Twinkle Khanna net worth
ट्विंकल खन्ना की कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 करोड रुपए हो सकती है, ट्विंकल खन्ना की इनकम कई अलग-अलग कामों से आती है: लेखन (Books & Columns) – उनकी किताबें बेस्टसेलर रही हैं इंटीरियर डिजाइन बिज़नेस – “The White Window”, फिल्म प्रोडक्शन – अपनी प्रोडक्शन कंपनी ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया हैं। इसके अलावा मुंबई में उनके पास आलीशान घर और गाड़ियां भी शामिल है।ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग छोड़ने के बाद भी अपनी मेहनत और टैलेंट से लेखन और बिज़नेस में बड़ी सफलता हासिल की, जिसकी वजह से आज उनकी नेट वर्थ करोड़ों में है।
ट्विंकल खन्ना के बारे में रोचक जानकारियां
- ट्विंकल खन्ना का असली नाम टीना खन्ना है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
- वह बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार Rajesh Khanna और मशहूर अभिनेत्री Dimple Kapadia की बेटी हैं, यानी एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली।
- ट्विंकल खन्ना अपनी हाजिरजवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए काफी फेमस हैं, उनके सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर वायरल हो जाते हैं।
- उन्होंने बॉलीवुड के एक्शन स्टार Akshay Kumar से शादी की है, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि शादी से पहले उन्होंने शर्त रखी थी कि अगर उनकी फिल्म फ्लॉप हुई तो ही वो शादी करेंगी।
- ट्विंकल खन्ना को बचपन से ही लिखने का शौक था, इसलिए उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अपने इस पैशन को करियर बना लिया।
- उनकी पहली किताब “Mrs Funnybones” इतनी पॉपुलर हुई कि वह बेस्टसेलर लेखक बन गईं।
- बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक सफल इंटीरियर डिजाइनर भी हैं और बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के घर डिजाइन कर चुकी हैं।
- ट्विंकल खन्ना कई बार समाज से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, इसलिए उन्हें एक बोल्ड पर्सनालिटी माना जाता है।
- उन्हें खुद पर मजाक करना भी पसंद है, जो उन्हें बाकी सेलेब्रिटीज से अलग बनाता है।
FAQ Section
Q. अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी क्यों की थी?
Ans. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक दूसरे को काफी प्यार करते थे, जब अक्षय कुमार ने ट्विंकल को प्रपोज किया था तब उनकी फिल्म मेला रिलीज होने वाली थी। ट्विंकल को अपनी फिल्म के हिट होने का पूरा भरोसा था, इसलिए उन्होंने यह शर्त रखी थी कि अगर फिल्म फ्लॉप हो गई तो वह अक्षय कुमार से शादी कर लेंगी।
Q. ट्विंकल खन्ना की उम्र कितनी है?
Ans. ट्विंकल खन्ना की उम्र वर्तमान 2026 में 51 वर्ष है।
Q. ट्विंकल खन्ना का जन्म कब और कहां हुआ था?
Ans. ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1974 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 51 वर्ष है। ट्विंकल का पालन पोषण भारत के मशहूर अभिनेता और निर्देशक राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के घर हुआ था।
इन्हें भी देखें
सितारा घट्टमनेनी जीवन परिचय (महेश बाबू की बेटी) – ” Click here “
सुहाना खान जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री और शाहरुख खान की बेटी) – ” Click here “


