नवाज़ुद्दीन सिद्दी का परिचय – Nawazuddin Siddiqui introduction
आज हम आपको यहां पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के बारे में बताने जा रहे हैं. Nawazuddin Siddiqui biography in hindi – नवाजुद्दीन सिद्दीकी भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म और वेब सीरीज में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में आमिर खान की फिल्म सरफरोश में एक छोटी सी भूमिका के साथ की थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, ब्लैक एंड व्हाइट, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर और मोम जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है।
वह मुख्य रूप से गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, कहानी और सैक्रेड गेम्स जैसी फिल्म और वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उम्र वर्तमान 2026 में 52 वर्ष है। चलिए हम आपको नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – नवाजुद्दीन सिद्दीकी |
| जन्म – 19 मई 1974 |
| जन्म स्थान – बुधाना, मुजफ्फरनगर जिला उत्तर प्रदेश |
| उम्र – 52 वर्ष, 2026 में |
| व्यवसाय – भारतीय अभिनेता |
| धर्म – इस्लाम |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण – गैंग्स ऑफ़ वासेपुर और कहानी जैसी वेब सीरीज और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं |
| वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग ₹100 करोड़ से ₹160 करोड़ |
nawazuddin siddhiqui movies, nawazuddin siddhiqui web series list, nawazuddin siddhiqui wife, nawazuddin siddhiqui height, nawazuddin siddhiqui new movie, nawazuddin siddhiqui net worth, nawazuddin siddhiqui daughter, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मूवी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जीवन परिचय Nawazuddin Siddiqui biography in hindi (अभिनेता)
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Nawazuddin Siddiqui birth and early life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म 19 मई 1974 को बुधाना मुजफ्फरपुर नगर जिला उत्तर प्रदेश में हुआ था, और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 52 वर्ष है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पालन पोषण बुढ़ाना के एक छोटे से कस्बे में जमींदार मुस्लिम परिवार में हुआ, वह एक किसान के बेटे हैं। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष किया, 1 साल तक उन्होंने केमिस्ट के रूप में काम किया और अपनी किस्मत आजमाने के लिए दिल्ली और फिर मुंबई आ गए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का शुरुआती जीवन मुंबई में वह संघर्षपूर्ण था, वहां उन्होंने वॉचमैन तक की नौकरी की थी।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी शिक्षा – Nawazuddin Siddiqui education
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शुरुआती शिक्षा BSS इंटर कॉलेज बुढ़ाना मुज़फ़्फ़र नगर उत्तर प्रदेश से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार उत्तराखंड से रसायन विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा नई दिल्ली से एक्टिंग सीखी।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी परिवार – Nawazuddin Siddiqui family
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म एक साधारण मुस्लिम परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और छह अन्य भाई रहते थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पिता का नाम स्वर्गीय नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही था, वह एक जमींदार किसान थे तथा उनकी मां का नाम मेहरुन्निसा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के 6 भाई हैं एक भाई का नाम शामज नवाज सिद्दीकी है, बाकी भाइयों के नाम की जानकारी हमें नहीं है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्तमान समय में विवाहित है, इनका विवाह साल 2009 में अंजलि सिद्दीकी के साथ हुआ था। जिन्होंने विवाह के बाद इस्लाम अपना लिया और अपना नाम आलिया सिद्दीकी रख लिया, वैवाहिक जीवन में कई समस्या आई थी। साल 2020 में तलाक की कार्रवाई और सार्वजनिक विभागों के बावजूद आलिया ने 2024 में अपनी 14वीं शादी की सालगिरह मनाकर सुलह की संभावना जताई है।
इस दंपति के दो बच्चे हैं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेटी का नाम शोरा हासिद्दीकी और बेटे का नाम यानी सिजी है। उनकी बेटी अपने स्टाइलिश अंदाज और डांस के लिए चर्चा में रहती हैं। इनका विवाह आलिया से पहले शीबा नाम की एक महिला से हुआ था, लेकिन उनके करियर की शुरुआत से पहले ही उनका तलाक हो गया था।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का करियर – Nawazuddin Siddiqui career
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और शानदार अभिनय के दम पर खास पहचान बनाई। पढ़ाई पूरी करने के बाद नवाज़ुद्दीन ने कुछ समय तक गुजरात में केमिस्ट के रूप में काम किया, लेकिन उनका मन अभिनय की दुनिया में था। अपने सपने को पूरा करने के लिए वे दिल्ली पहुंचे और वहां थिएटर करना शुरू किया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा यानी NSD में दाखिला लिया, जहां से उनके अभिनय करियर को नई दिशा मिली। थिएटर के दिनों में उन्होंने काफी संघर्ष किया। कई बार उनके पास रहने और खाने तक के पैसे नहीं होते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
साल 1999 में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म “सरफरोश” से बॉलीवुड में छोटा सा रोल करके शुरुआत की। इसके बाद कई सालों तक उन्हें छोटे-छोटे किरदार ही मिले। उन्होंने “शूल”, “मुन्ना भाई MBBS” और “ब्लैक फ्राइडे” जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। हालांकि, उनकी एक्टिंग की तारीफ धीरे-धीरे होने लगी थी। नवाज़ुद्दीन के करियर का बड़ा मोड़ साल 2012 में आया, जब वे फिल्म “कहानी”, “गैंग्स ऑफ वासेपुर” और “तलाश” में नजर आए। खासकर “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में फैजल खान के किरदार ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया। उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी और नेचुरल एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
उन्होंने “द लंचबॉक्स”, “बजरंगी भाईजान”, “मांझी: द माउंटेन मैन”, “रईस”, “मंटो” और “सीरियस मैन” जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। फिल्म “मांझी” में दशरथ मांझी का किरदार निभाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे किसी भी किरदार को जीवंत बना सकते हैं। नवाज़ुद्दीन ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि वेब सीरीज की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज “सेक्रेड गेम्स” में गणेश गायतोंडे का उनका किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की सबसे बड़ी खासियत उनकी सादगी और वास्तविक अभिनय है। वे अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा गया। उनकी कई फिल्में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में दिखाई गईं।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी शारीरिक बनावट- Nawazuddin Siddiqui age and height
- उम्र – 52 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 5.7 इंच के लगभग
- वजन – 65 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सोशल मीडिया अकाउंट- Nawazuddin Siddiqui social media account
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ज्यादा रहते हैं। वह ज्यादातर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से रिलेटेड वीडियो और फोटो शेयर करते हैं। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के इंस्टाग्राम पर 256 पोस्ट और 10.4 million फॉलोअर्स हैं। अगर आप नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को सर्च करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं –
Nawazuddin Siddiqui Instagram- “Click here“
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की नेट वर्थ – Nawazuddin Siddiqui net worth
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की नेट वर्थ लगभग ₹100 करोड़ से ₹160 करोड़ (2026) आंकी जाती है। उनकी कमाई फिल्मों, वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रॉपर्टी से होती है। मुंबई के वर्सोवा इलाके में उनका शानदार बंगला “नवाब” काफी चर्चित है, जिसकी कीमत करीब ₹15 करोड़ बताई जाती है।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के बारे में रोचक जानकारियां- Nawazuddin Siddiqui facts
- नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का जन्म उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले के छोटे से कस्बे बुधाना में हुआ था।
- वे आठ भाई-बहनों वाले बड़े परिवार से आते हैं।
- अभिनय में आने से पहले उन्होंने गुजरात में केमिस्ट की नौकरी की थी।
- फिल्मों में आने से पहले नवाज़ुद्दीन ने कई साल तक थिएटर में काम किया।
- संघर्ष के दिनों में वे चौकीदार की नौकरी भी कर चुके हैं।
- उन्हें बॉलीवुड में पहला छोटा रोल फिल्म “सरफरोश” में मिला था।
- नवाज़ुद्दीन को असली पहचान फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” से मिली।
- “गैंग्स ऑफ वासेपुर” में फैजल खान का किरदार आज भी काफी लोकप्रिय है।
- वे अपने किरदार को असली दिखाने के लिए महीनों तक तैयारी करते हैं।
- फिल्म “मांझी: द माउंटेन मैन” में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।
FAQ Section
Q. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बीबी कौन है?
Ans. नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्तमान समय में विवाहित है, इनका विवाह साल 2009 में अंजलि सिद्दीकी के साथ हुआ था। जिन्होंने विवाह के बाद इस्लाम अपना लिया और अपना नाम आलिया सिद्दीकी रख लिया, वैवाहिक जीवन में कई समस्या आई थी साल 2020 में तलाक की कार्रवाई और सार्वजनिक विभागों के बावजूद आलिया ने मारा 2024 में अपनी 14वीं शादी की सालगिरह मनाकर सुलह की संभावना जताई है। इस दंपति के दो बच्चे हैं, इनका विवाह आलिया से पहले शीबा नाम की एक महिला से हुआ था, लेकिन उनके करियर की शुरुआत से पहले ही उनका तलाक हो गया था।
Q. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के कितने बच्चे है?
Ans. इस दंपति के दो बच्चे हैं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेटी का नाम शोरा हासिद्दीकी और बेटे का नाम यानी सिजी है। उनकी बेटी अपने स्टाइलिश अंदाज और डांस के लिए चर्चा में रहती हैं।
Q. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की उम्र कितनी है?
Ans. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उम्र वर्तमान 2026 में 52 वर्ष है।
इन्हें भी देखें
शहनाज गिल जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “
कीर्ति मेहरा जीवन परिचय (youtuber) – ” Click here “


