अर्शिन कुलकर्णी परिचय – Arshin kulkarni introduction
आज हम आपको यहां पर अर्शिन कुलकर्णी के बारे में बताने जा रहे हैं – Arshin kulkarni biography in hindi – अर्शिन कुलकर्णी भारतीय युवा क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से बल्लेबाजी और मध्यम तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने T20 करियर की शुरुआत साल 2023 में महाराष्ट्र के लिए बंगाल के खिलाफ की थी। अर्शिन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, उन्होंने साल 2024 में ICC under 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्तमान 2026 में भी वह लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा है। अर्शिन कुलकर्णी की उम्र वर्तमान 2026 में 21 वर्ष है। चलिए हम आपको अर्शिन कुलकर्णी के जीवन से परिचित कराते हैं।
Table of Contents

| पूरा नाम – अर्शिन कुलकर्णी |
| जन्म- 15 फरवरी 2005 |
| जन्म स्थान – सोलापुर, महाराष्ट्र |
| उम्र – 21 वर्ष , 2026 में |
| व्यवसाय – भारतीय क्रिकेटर |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण– ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं |
| वैवाहिक स्थिति – अविवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग ₹1.5 करोड़ |
arshin kulkarni instagram, arshin kulkarni stats, arshin kulkarni age, arshin kulkarni ipl 2026, arshin kulkarni gf, arshin kulkarni father, arshin kulkarni ipl price, arshin kulkarni kon hai, arshin kulkarni height, arshin kulkarni born place, arshin kulkarni cricketer, अर्शिन कुलकर्णी जीवन परिचय Arshin kulkarni biography in hindi (क्रिकेटर)
अर्शिन कुलकर्णी जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Arshin kulkarni birth and early life
अर्शिन कुलकर्णी का जन्म 15 फरवरी 2005 को सोलापुर महाराष्ट्र में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 21 वर्ष है। अर्शिन कुलकर्णी का पालन पोषण सोलापुर महाराष्ट्र में हुआ, उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र से कर दी थी। उनकी दादी ने उन्हें सलीम खान क्रिकेट अकादमी में एडमिशन दिलाया, जो उनके घर के पास ही था। अर्शिन के नाना नानी दोनों ही क्रिकेट के फैन है, उनके पूरे परिवार ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए पूरा समर्थन किया। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने क्रिकेट कोच की सलाह पर सोलापुर से अस्थाई रूप से पुणे में अपना ठिकाना बदल लिया। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में क्रिकेट में काफी मेहनत की है।
अर्शिन कुलकर्णी शिक्षा – Arshin kulkarni education
अर्शिन कुलकर्णी की शुरुआती शिक्षा सेंट जोसेफ हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज सोलापुर से पूरी हुई। उन्होंने अपने पढ़ाई के दौरान ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, उनकी पढ़ाई और क्रिकेट के सपने को बैलेंस करने के लिए उनके पिता ने उनके स्कूल में शेड्यूल में बदलाव करने की अनुमति ली वह सोमवार से शुक्रवार दोपहर तक स्कूल जाते थे बाकी का समय क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए पुणे में बताते थे।
अर्शिन कुलकर्णी परिवार – Arshin kulkarni family
अर्शिन कुलकर्णी का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बहन रहती है। अर्शिन कुलकर्णी के पिता का नाम अतुल कुलकर्णी वह बाल रोग विशेषज्ञ हैं तथा मां के नाम की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है। अर्शिन कुलकर्णी वर्तमान समय में अविवाहित है, फिलहाल हमें उनके गर्लफ्रेंड के नाम की जानकारी भी नहीं मिल पाई है। हमें तो अभी यह भी नहीं पता कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन है, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस बात की जानकारी नहीं दी है वह अपना जीवन निजी रखना पसंद करते हैं।


अर्शिन कुलकर्णी करियर – Arshin kulkarni career
Arshin Kulkarni भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। वह मुख्य रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अर्शिन कुलकर्णी ने घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र टीम के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2023 में बंगाल के खिलाफ की थी। इस मैच में उन्होंने आत्मविश्वास भरी बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनकी खासियत यह है कि वह टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन प्रदान करते हैं।
साल 2024 अर्शिन के करियर का सबसे महत्वपूर्ण साल साबित हुआ, जब उन्हें ICC अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई शानदार पारियां खेलीं और ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की जीत में योगदान दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और दबाव में खेलने की क्षमता ने क्रिकेट विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया।
अर्शिन की बल्लेबाजी में आक्रामकता और तकनीक का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। वह पावर हिटिंग के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर लंबे समय तक क्रीज पर टिककर खेलने की क्षमता भी रखते हैं। गेंदबाजी में उनकी मध्यम तेज गेंदें बल्लेबाजों को परेशान करती हैं। यही कारण है कि उन्हें भविष्य का स्टार ऑलराउंडर माना जा रहा है।
उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ Lucknow Super Giants टीम के लिए की थी। साल 2025 टाटा आईपीएल मेगा नीलामी में एलएसजी ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा। इंडियन प्रीमियर लीग में भी अर्शिन कुलकर्णी को बड़ी पहचान मिली। वर्तमान 2026 में भी वह लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं।
आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने से उनके खेल में लगातार निखार आ रहा है। इतनी कम उम्र में उन्होंने घरेलू क्रिकेट, अंडर-19 विश्व कप और आईपीएल में अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में वह भारतीय सीनियर टीम के लिए भी महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और ऑलराउंड क्षमता उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बनाती है।

अर्शिन कुलकर्णी शारीरिक बनावट- Arshin kulkarni age and height
- उम्र – 21 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 5.6 इंच के लगभग
- वजन – 60 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
अर्शिन कुलकर्णी सोशल मीडिया अकाउंट- Arshin kulkarni social media account
अर्शिन कुलकर्णी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 102 पोस्ट तथा 51.2k फॉलोअर्स है, वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वह अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं, अगर आप अर्शिन कुलकर्णी को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं। तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Arshin kulkarni Instagram- “Click here“
अर्शिन कुलकर्णी नेट वर्थ – Arshin kulkarni net worth
Arshin Kulkarni की अनुमानित नेट वर्थ वर्तमान 2026 में लगभग ₹1.5 करोड़ बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, घरेलू क्रिकेट मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।उन्होंने Lucknow Super Giants के साथ IPL कॉन्ट्रैक्ट से अच्छी कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें IPL 2026 सीजन के लिए लगभग ₹30 लाख की सैलरी मिल रही है।
अर्शिन कुलकर्णी रोचक जानकारियां- Arshin kulkarni facts
- अर्शिन कुलकर्णी एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बल्लेबाजी और मध्यम तेज गेंदबाजी दोनों में माहिर हैं।
- उन्होंने बहुत कम उम्र में महाराष्ट्र की सीनियर टीम में जगह बना ली थी।
- अर्शिन ने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2023 में बंगाल के खिलाफ की थी।
- वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, जिससे उनकी बल्लेबाजी और भी आकर्षक लगती है।
- साल 2024 में उन्होंने ICC अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
- अंडर-19 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की काफी चर्चा हुई थी।
- अर्शिन बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ लंबी पारी खेलने की क्षमता भी रखते हैं।
- उन्हें भविष्य का स्टार भारतीय ऑलराउंडर माना जाता है।
- आईपीएल में Lucknow Super Giants ने उन पर भरोसा जताकर अपनी टीम में शामिल किया।
- अर्शिन फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं और नियमित ट्रेनिंग करते हैं।
FAQ Section
Q. अर्शिन कुलकर्णी कौन है?
Ans. अर्शिन कुलकर्णी भारतीय युवा क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से बल्लेबाजी और मध्यम तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने T20 करियर की शुरुआत साल 2023 में महाराष्ट्र के लिए बंगाल के खिलाफ की थी। अर्शिन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, उन्होंने साल 2024 में ICC under 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्तमान 2026 में भी वह लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम का हिस्सा है।
Q. क्रिकेटर अर्शिन कुलकर्णी की उम्र कितनी है?
Ans. अर्शिन कुलकर्णी की उम्र वर्तमान 2026 में 21 वर्ष है।
इन्हें भी देखें
ऐश्वर्या अर्जुन जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “
जहीर इकबाल जीवन परिचय (भारतीय अभिनेता) – ” Click here “


