You are currently viewing जसवंत सिंह गिल जीवन परिचय Jaswant singh gill biography in hindi

जसवंत सिंह गिल जीवन परिचय Jaswant singh gill biography in hindi

माईनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल परिचय

जसवंत सिंह गिल को अभी हर कोई सर्च कर रहा है, क्योंकि इनके जीवन पर आधारित एक बिओपिक् फिल्म बनने वाली है। Jaswant singh gill biography in hindi – जसवंत सिंह गिल को सभी माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि यह कोल इंडिया कंपनी में चीफ माइनिंग इंजीनियर थे।  गिल ने अपनी जान को जोखिम में डालकर लगभग 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इस कारण यह बहुत प्रसिद्ध है। 

( जसवंत सिंह गिल जीवनी, जन्म, मृत्यु, वैवाहिक जीवन, उम्र, रोचक जानकारियां, शिक्षा, करियर, शादी, परिवार, तथा मूवी) जसवंत सिंह गिल जीवन परिचय Jaswant singh gill biography in hindi

jaswant singh gill biography in English ” Click here

जसवंत सिंह गिल जीवन परिचय Jaswant singh gill biography in hindi
जसवंत सिंह गिल जीवन परिचय
पूरा नाम – जसवंत सिंह गिल 
निकनेम – जस, जसवंत 
जन्म – 27 नवंबर 1937 
जन्म स्थान – सथियाला, अमृतसर पंजाब 
मृत्यु – 26 नवंबर 2019 
उम्र –  82 वर्ष ( मृत्यु के समय )
व्यवसाय – रिटायर्ड इंजीनियर (ऑल इंडिया कंपनी में चीफ माइनिंग इंजीनियर) 
धर्म – सिख, पंजाबी 
प्रसिद्धि – लगभग 65 मजदूरों की जान बचाई थी 
राष्ट्रीयता – भारतीय 
फिल्म – कैप्सूल गिल 
अभिनेता – अक्षय कुमार 
वैवाहिक स्थिति – विवाहित 
पसन्दीदा खेल – कबड्डी
पत्नी का नाम – ज्ञात नहीं 
बेटे का नाम – डॉक्टर सरप्रीत सिंह गिल 
माता पिता का नाम – ज्ञात नहीं 

जसवंत सिंह गिल जन्म एवं प्रारंभिक जीवन

जसवंत सिंह गिल का जन्म 27 नवंबर 1937 में सथियाला गांव, अमृतसर पंजाब में हुआ था। इनका बचपन इनके गांव सथियाला में ही व्यतीत हुआ था। इनके बचपन की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। जसवंत सिंह गिल कौन है .

( इंटरनेट पर इनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, जितना हमें पता चला है हम आपको उतनी जानकारी शेयर करेंगे) 

जसवंत सिंह गिल शिक्षा एवं कॅरिअर

जसवंत सिंह गिल ने अपनी शुरुआती स्कूल की पढ़ाई सथियाला से ही पूरी की थी। यह पढ़ाई में बहुत होशियार थे, हमेशा अच्छे अंको से पास होते थे। फिर इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई खालसा कॉलेज अमृतसर तथा इंडियन स्कूल ऑफ माइंस धनबाद से पूरी की थी. गिल ने सन् 1965 मे IIT ISM से अपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई  पूरी की, और डिग्री हासिल की। उसके बाद इनकी सरकारी नौकरी लग गई थी। जसवंत सिंह गिल ऑल इंडिया कंपनी में चीफ माइनिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। ये अपनी जॉब बहुत ईमानदारी से करते थे। अपने जॉब से रिटायर्ड होने के बाद जसवंत सिंह गिल सामाजिक कार्यों में मदद करने लगे, और इन्हें 2008 में आपदा प्रबंधन समिति अमृतसर का सदस्य चुना गया था। 

जसवंत सिंह गिल परिवार

जसवंत सिंह गिल के परिवार के बारे में हमें ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। जसवंत सिंह गिल विवाहित है, परंतु उनकी पत्नी का नाम ज्ञात नहीं है। इनका एक बेटा है, जिसका नाम डॉक्टर सरप्रीत सिंह गिल है। यह एक डॉक्टर है। उनका परिवार पंजाब में ही रहता है। 

जसवंत सिंह गिल प्रसिद्धि का कारण (सन् 1989) 

जसवंत सिंह गिल कोल इंडिया कंपनी में चीफ माइनिंग इंजीनियर थे। ये 65 मजदूरों की जान बचाने के लिए प्रसिद्ध है। इन्होंने पश्चिम बंगाल कोयला खदान में फंसे लोगों की जान बचाई थी। 

13 नवंबर सन 1989 में जसवंत सिंह गिल और उनकी टीम पश्चिम बंगाल में रानीगंज में कोयला खदान में अपनी नौकरी का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक एक दुर्घटना हुई। जसवंत सिंह की टीम (मजदूर) खदान में थे, और खदान में कोयले से बनी चट्टानों को ब्लास्ट करके तोड़ने की वजह से वाटर लेवल की दीवार में क्रैक हो गया था, और वहां का पानी तेजी से खदान में घुस गया था। पानी का लेवल बहुत ज्यादा था, खदान में 71 मजदूर पानी के बीच फंसे हुए थे। जसवंत सिंह गिल को इस बात की खबर लगी और अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत पानी से भरी खदान में जाने का फैसला कर लिया था। जसवंत सिंह ने पहले अफसरों की मदद से पानी को पंप द्वारा बाहर निकालने का प्रयास किया, परंतु वे असफल रहे। उन्होंने मजदूरों तक खाना पहुंचाने के लिए कई बोर खोदें। इसके बाद जसवंत सिंह गिल ने अपनी समझदारी से एक प्लान बनाया और टीम तैयार की। जसवंत सिंह गिल को एक स्टील कैप्सूल बनाने का आईडिया आया। जिससे एक बार में एक व्यक्ति को बाहर निकाला जा सकता था। जसवंत सिंह गिल ने आसपास की फैक्ट्रियों में मदद मांगी और स्टील कैप्सूल को असेंबल किया। 15 नवंबर की रात को कैप्सूल असेंबलिंग के बाद, स्टील कैप्सूल तैयार हो गया था। जसवंत सिंह गिल के सीनियर और सरकारी अफसरों ने इसका विरोध भी किया, परंतु जसवंत सिंह गिल ने किसी की भी नहीं सुनी, और जसवंत कैप्सूल में घुस गए। और रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू कर दिया। स्टील कैप्सूल को बोरवेल होल के माध्यम से खदान में भेजा गया था। जसवंत सिंह गिल ने 16 नवंबर 1989 की सुबह लगभग 9:00 बजे तक 65 मजदूरों को बाहर निकाला था। जसवंत सिंह गिल ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अकेले ही 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इतना बड़ा काम करने के लिए पूरी दुनिया ने जसवंत सिंह को सराहा था। तथा उन्हें सम्मानित भी किया था। इसके लिए 2 साल बाद 1991 में जसवंत सिंह गिल को इंडियन गवर्नमेंट के द्वारा प्रेसिडेंट रामास्वामी वेंकटरमन के हाथों से सिविलियन गैलंट्री का अवार्ड ( सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक) दिया गया था। और कोल इंडिया ने जसवंत सिंह गिल के सम्मान में 16 नवंबर को “रेस्क्यू डे” भी घोषित कर दिया है. 

जसवंत सिंह गिल जीवन परिचय Jaswant singh gill biography in hindi
जसवंत सिंह गिल (सन् 1989) 

जसवंत सिंह गिल शरीरिक बनावट

  • उम्र – 82 वर्ष ( मृत्यु के समय) 
  • हाईट – 5.11 इंच
  • वजन – 73 kg
  • रंग – गोरा
  • आँखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला सफ़ेद

जसवंत सिंह गिल बिओपिक् मूवी

जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित उनकी बिओपिक् फिल्म बन रही है, जिसका नाम “कैप्सूल मैन” या “कैप्सूल गिल” रखा जाएगा। इस फिल्म में जसवंत सिंह गिल का किरदार अभिनेता अक्षय कुमार निभा रहे हैं। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी। अभी जुलाई 2022 में फिल्म की अक्षय कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हुई है। जिसमें वे एक लाल पगड़ी लगाकर सिख के रूप में नजर आ रहे हैं। फिल्म का पोस्टर तथा ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा । 

जसवंत सिंह गिल निधन

जसवंत सिंह गिल का निधन 26 नवंबर 2019 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। मृत्यु के समय इनकी उम्र 82 वर्ष की थी। सभी लोग जसवंत सिंह गिल के साहस की सराहना करते हैं।  गिल के सम्मान के लिए अमृतसर में मजीठा रोड पर जसवंत सिंह गिल के नाम से एक चौराहा भी बनाया गया है। 

जसवंत सिंह गिल पुरस्कार तथा उपलब्धियां

  1. जसवंत सिंह गिल को अपनी बहादुरी के लिए सिविलियन गैलंट्री अवॉर्ड (जीवन रक्षक पदक) मिला। 
  2. कोल इंडिया ने उनके सम्मान के लिए 16 नवंबर को “रेस्क्यू डे” घोषित कर दिया। 
  3. इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। 
  4. टाटा ग्रुप के द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। 
  5. अमृतसर में जसवंत सिंह गिल के नाम से एक चौराहा बनाया गया। 
  6. पटियाला मंडल द्वारा भगत सिंह पूरन पुरस्कार मिला। 
  7. हरमन एडु एवं वेलफेयर सोसाइटी अमृतसर के द्वारा आउटस्टैंडिंग सर्विसेज टू huminity का अवार्ड मिला.
  8. जसवंत सिंह गिल का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी लिखा गया है. 
  9. जसवंत सिंह गिल को और भी कई राज्यों तथा संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया था। 

जसवंत सिंह गिल रोचक जानकारी

  • जसवंत सिंह गिल ने 1989 मे खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। 
  • जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म भी बन रही है, जिसका नाम है – कैप्सूल गिल। 
  • जसवंत सिंह गिल को बहुत सारे अवॉर्ड भी मिले हैं
  • 16 नवंबर को जसवंत सिंह गिल के सम्मान में ” रेस्क्यू डे ” डिक्लेअर किया गया है।
  • जसवंत सिंह गिल के द्वारा बनाया गया कैप्सूल मेथड कई देशों में इस्तेमाल किया गया है।
  • सन 2010 में चिली में भी इस कैप्सूल का इस्तेमाल किया गया था 
  • जसवंत सिंह गिल ने 1965 में आईआईटी, आईएसएम से इंजीनियरिंग की थी। 

FAQ

Q. जसवंत सिंह गिल कौन है? 

A. जसवंत सिंह गिल कोल इंडिया कंपनी में चीफ माइनिंग इंजीनियर थे।  गिल ने अपनी जान को जोखिम में डालकर लगभग 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इस कारण यह बहुत प्रसिद्ध है। 

Q. कैप्सूल गिल मूवी किस की बायोपिक है? 

A. जसवंत सिंह गिल की। 

Q. जसवंत सिंह गिल कहां के थे? 

A. सथियाला, अमृतसर पंजाब

Q. जसवंत सिंह की पत्नी का नाम क्या है?

A. ज्ञात नही । 

Q. जसवंत सिंह गिल की मृत्यु कब हुई थी? 

A. मृत्यु – 26 नवंबर 2019

Q. जसवंत सिंह का जन्म कब हुआ था? 

A. जन्म- 27 नवंबर 1937

Q. जसवंत सिंह गिल क्यों प्रसिद्ध है? 

A. जसवंत सिंह गिल ने 1989 मे खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। इन्होंने पश्चिम बंगाल कोयला खदान में फंसे लोगों की जान बचाई थी।


इन्हे भी देखे

  • जसवंत सिंह गिल के बारे में अधिक जानकारी – “ Click here “
  • अरुण खेतरपाल जीवन परिचय – ” Click here “
  • श्रीकांत बोल्ला जीवन परिचय – ” Click here “

Leave a Reply