काजोल देवगन का परिचय – Kajol devgan introduction
आज हम आपको यहां पर काजोल देवगन के बारे में बताने जा रहे हैं, Kajol devgan biography in hindi – काजोल देवगन एक भारतीय अभिनेत्री तथा अजय देवगन की पत्नी है। वह मुख्य रूप से बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में काम के लिए जानी जाती है। काजोल भारत की सबसे सफल अभिनेत्रीयो में से एक हैं, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1992 में बेखुदी फिल्म से की थी। काजोल ने साल 1995 दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले, दो पत्ती जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। काजोल देवगन की उम्र वर्तमान 2025 में 51 वर्ष है। हम आपको उनके जीवन से परिचित कराते हैं
Table of Contents

पूरा नाम – काजोल मुखर्जी देवगन |
जन्म – 5 अगस्त 1974 |
जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
उम्र – वर्ष, 2025 में |
व्यवसाय – अभिनेत्री |
धर्म – हिंदू |
राष्ट्रीयता – भारतीय |
प्रसिद्धि का कारण – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री में से एक |
वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
नेट वर्थ – लगभग 250 करोड़ रुपए |
kajol devgan movies, kajol devgan age, kajol devgan daughter, kajol devgan net worth, kajol devgan son, kajol devgan songs, kajol devgan sister name, kajol devgan height in feet, kajol devgan children, kajol biography in hindi, kajol devgan information, kajol devgan news today, काजोल देवगन फोटो , काजोल देवगन फिल्में, काजोल देवगन बायोग्राफी, काजोल देवगन नेट वर्थ, काजोल देवगन age, काजोल देवगन daughter , काजोल देवगन के पिता का नाम, काजोल देवगन विकिपीडिया, काजोल देवगन की उम्र , काजोल देवगन की बेटी,काजोल देवगन जीवन परिचय Kajol devgan biography in hindi (अभिनेत्री)
काजोल देवगन का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Kajol devgan birth and early life
काजोल देवगन का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 51 वर्ष है। काजोल का पालन पोषण मुंबई में हुआ, जब वह छोटी थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। लेकिन अपने पिता के साथ बॉन्डिंग अच्छी थी, वह अक्सर काजोल और तनीषा के बोर्डिंग स्कूल उनसे मिलने जाते थे। काजोल को बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही, क्योंकि उनके माता-पिता बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी कई पीढ़ियां बॉलीवुड में एक्टिव है।
माता-पिता के डिवोर्स के बाद काजोल उनकी नानी के साथ रही, उन्होंने ही उनका पालन पोषण किया और मां की कमी महसूस नहीं होने दी। वह बंगाली और महाराष्ट्रीयन दोनों संस्कृतियों में पली बढ़ी।

काजोल देवगन की शिक्षा – Kajol devgan education
काजोल की शुरुआती शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल पंचगनी से पूरी हुई। उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल नहीं कि, वह कभी कॉलेज नहीं गई। उन्होंने अपना कैरियर एक्टिंग में बनाने का फैसला लिया।
काजोल देवगन का परिवार – Kajol devgan family
काजोल देवगन का जन्म एक बंगाली और महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता तथा एक बहन रहती थी। काजोल देवगन के पिता का नाम सोमू मुखर्जी था अप्रैल 2008 में सम मुखर्जी की मृत्यु हो गई तथा उनकी मां का नाम तनुजा मुखर्जी वह एक अभिनेत्री है। काजोल की छोटी बहन का नाम तनिष्ठा मुखर्जी, वह भी एक अभिनेत्री है। काजोल की मौसी नूतन अभिनेत्री थी और उनकी नानी शोभना समर्थ और परदादा रतन बॉलीवुड से ही जुड़ी हुई थी। काजोल की चचेरी बहन रानी मुखर्जी, शेरवानी मुखर्जी है।
काजोल देवगन का विवाह भारत के मशहूर अभिनेता अजय देवगन के साथ 24 फरवरी 1999 को महाराष्ट्रीयन परंपरा से हुआ। अजय देवगन और काजोल की मुलाकात साल 1994 में गुंडाराज फिल्म के दौरान हुई थी। तभी से उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम नायसा देवगन, जिनका जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था, वह भी एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। तथा उनके बेटे का नाम युग देवगन, जिनका जन्म 13 सितंबर 2010 को हुआ, वह अभी उम्र में काफी छोटे हैं।
काजोल देवगन और अजय को सबसे पसंदीदा रोमांटिक जोड़ों में गिना जाता है। उनकी जोड़ी बॉलीवुड में काफी पसंद आती है। वह जैसे ऑन स्क्रीन पर है वैसे ही रियल लाइफ में भी रहते हैं। काजोल अपने बच्चे और पति से काफी प्यार करती हैं।
- पिता का नाम– सोमू मुखर्जी
- मां का नाम- तनुजा मुखर्जी
- छोटी बहन का नाम– तनिष्ठा मुखर्जी
- पति का नाम- अजय देवगन
- बच्चों के नाम- नायसा देवगन, युग देवगन

काजोल देवगन का करियर – Kajol devgan career
काजोल देवगन एक सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में साल 1992 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म बेखुदी से की थी। जिसमें उन्होंने अभिनेता कमल और उनकी मां तनुजा के साथ काम किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, फिर साल 1993 में उन्होंने बाजीगर फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार निभाया, यह फिल्म उनकी काफी सुपरहिट हुई। साल 1994 में उधार की जिंदगी में एक अनाथ लड़की का किरदार निभाया।
साल 1994 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म यह दिल्लगी में एक ड्राइवर की बेटी सपना का किरदार निभाया था। साल 1995 में हलचल हिंदी फिल्म में शर्मीली का किरदार निभाया। इसी साल 1995 में गुंडाराज फिल्म में रितु का किरदार निभाया, इस फिल्म में अजय देवगन भी उनके साथ थे।
साल 1995 में करण अर्जुन एक्शन फिल्म में सोनिया सक्सेना का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी सुपरहिट हुई थी, इसमें सलमान खान और शाहरुख खान शामिल थे। काजोल के करियर की सबसे सुपर डुपर हिट फिल्म साल 1995 में आई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इस फिल्म में उन्होंने सिमरन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। साल 1996 में मुंबई का बाबू, साल 1997 में गुप्त द हिडन ट्रुथ में सीरियल किलर इशा दीवान का किरदार निभाया। साल 1997 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इश्क इस फिल्म में अजय देवगन, आमिर खान काजोल और जूही चावला शामिल थे।
साल 1998 में प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था और कुछ कुछ होता है। यह तीन सफल फिल्मों से काजोल देवगन को और भी प्रसिद्धि मिली, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में गिनी जाती हैं। साल 1998 में दुश्मन फिल्म में जुड़वा बहन सोनिया और नैना का किरदार निभाया। साल 1999 में दिल क्या करें रोमांटिक फिल्म में नंदिता राय का किरदार निभाया था। साल 1999 में हम आपके दिल में रहते हैं अनिल कपूर के साथ मेघा का किरदार निभाया। साल 1999 में होते-होते प्यार हो गया पिंकी का किरदार निभाया।
साल 2001 में कुछ खट्टी कुछ मीठी फिल्म में टीना का किरदार निभाया। साल 2001 में काजोल की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम, इसमें उन्होंने अंजली शर्मा का किरदार निभाया। फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन, करीना कपूर खान, जीवरन खान, जया बच्चन शामिल थे। कभी खुशी कभी गम फिल्म के बाद काजोल ने थोड़े समय के लिए फिल्म से ब्रेक ले लिया। साल 2006 में फना फिल्म में जुनी अलीबाग का किरदार निभाया। साल 2008 में यू मी और हम फिल्म में पिया थापर का किरदार निभाया।
साल 2010 में माय नेम इस खान फिल्म में मंदिरा खान का किरदार निभाया। साल 2010 में we are फैमिली फिल्म में माया का किरदार निभाया। साल 2010 में उनके बेटे का जन्म हुआ था इसलिए उन्होंने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया साल 2015 में दिलवाले फिल्म में मीरा देव मलिक का किरदार निभाया। साल 2014 में तमिल फिल्म वेलाइल्ला पट्टाधारी 2 काजोल ने विरोधी भूमिका निभाई। साल 2020 में ऐतिहासिक फिल्म तानाजी इसमें उन्होंने मराठा योद्धा तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभाया।
साल 2021 में फैमिली ड्रामा फिल्म त्रिभंगा में अनुराधा का किरदार निभाया। साल 2023 में नेटफ्लिक्स फिल्म लास्ट स्टोरी 2। साल 2023 में डिजनी हॉटस्टार कानूनी ड्रामा सीरीज the ट्रायल में वकील का किरदार निभाया। साल 2024 में दो पत्ती फिल्म में विद्या ज्योति का किरदार निभाया, इस फिल्म में कृति सनों डबल रोल में थी। काजोल देवगन की अपकमिंग फिल्म पौराणिक हॉरर फिल्म मां 27 जून 2025 को सिनेमा रिलीज घरों में होगी फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली के साथ नजर आएंगे। साल 2025 में फिल्म महारागिनी क्वींस का क्वींस इस फिल्म में काजोल और प्रभु देवा साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में काजोल देवगन के एक्शन अवतार में नजर आएंगी।

काजोल देवगन शारीरिक बनावट- Kajol devgan age
- उम्र – 52 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.8 इंच के लगभग
- वजन – 65 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – डार्क ब्राउन
काजोल देवगन सोशल मीडिया अकाउंट- Kajol devgan social media accounts
काजोल देवगन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1148 पोस्ट तथा 17.7 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपनी अपकमिंग फिल्म सीरीज की जानकारी और अपने परिवार के साथ भी फोटो शेयर करती रहती हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Kajol devgan Instagram- “Click here“
काजोल देवगन की नेट वर्थ – Kajol devgan net worth
काजोल देवगन की कुल संपत्ति लगभग 250 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का साधन उनका फिल्मी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो और उनके मेकअप ब्रांड से आती है। काजोल देवगन ने कई सफल फिल्मों में काम किया है, जिससे उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। काजोल का अपना मेकअप ब्रांड kay है जिससे वह अच्छी खासी कमाई कर लेती है। काजोल देवगन का मुंबई में शानदार घर जिसका नाम शिव शक्ति है तथा उनके पास महंगी गाड़ी audi शामिल है। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।
काजोल देवगन के बारे में रोचक जानकारिया- Kajol devgan facts
- काजोल मशहूर अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं और उनकी नानी शोभना समर्थ भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं।
- काजोल ने मात्र 16 साल की उम्र में फिल्म Bekhudi (1992) से डेब्यू किया और फिल्मों में करियर बनाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।
- काजोल ने 1999 में अजय देवगन से शादी की थी। यह शादी मीडिया से दूर, बहुत साधारण तरीके से हुई थी।
- काजोल ने अब तक 6 बार फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं, जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, फना और माई नेम इज खान शामिल हैं।
- काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। इनकी फिल्म DDLJ इतिहास की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म है।
- काजोल को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। वे फिक्शन और माइथोलॉजी की शौकीन हैं।
- काजोल एक सोशल वर्कर भी हैं और बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं।
- उनके दो बच्चे हैं — एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग।
- काजोल ने कभी ज्यादा मेकअप पर भरोसा नहीं किया, उनकी मुस्कान और आंखें ही उनकी पहचान बन गईं।
- उनके पिता बंगाली थे और मां मराठी, इसलिए काजोल दोनों ही संस्कृति को अपनाती हैं।
FAQ Section
Q. काजोल का जन्म कहाँ हुआ था?
Ans. काजोल देवगन का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 51 वर्ष है। काजोल का पालन पोषण मुंबई में हुआ, जब वह छोटी थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। लेकिन अपने पिता के साथ बॉन्डिंग अच्छी थी, वह अक्सर काजोल और तनीषा के बोर्डिंग स्कूल उनसे मिलने जाते थे। काजोल को बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही, क्योंकि उनके माता-पिता बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
Q. काजोल का पूरा नाम क्या है?
Ans. काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी देवगन है।
Q. काजोल की शादी किससे हुई है?
Ans. काजोल देवगन का विवाह भारत के मशहूर अभिनेता अजय देवगन के साथ 24 फरवरी 1999 को महाराष्ट्रीयन परंपरा से हुआ। अजय देवगन और काजोल की मुलाकात साल 1994 में गुंडाराज फिल्म के दौरान हुई थी। तभी से उन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
Q. काजोल की उम्र कितनी हैं?
Ans. काजोल देवगन की उम्र वर्तमान 2025 में 51 वर्ष है।
इन्हें भी देखें
प्रणय पचौरी जीवन परिचय (भारतीय अभिनेता) – ” Click here “
योगिता बिहानी जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “