माधव तिवारी परिचय – Madhav Tiwari introduction
आज हम आपको यहां पर माधव तिवारी के बारे में बताने जा रहे हैं – Madhav Tiwari biography in hindi – माधव तिवारी भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के उभरते हुए ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं। अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2025 में दिल्ली कैपिटल के साथ की थी। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्य तेज गेंदबाज है। वर्तमान 2026 में उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल द्वारा रिटेन किया गया। माधव तिवारी की उम्र वर्तमान 2026 में 22 वर्ष है। चलिए हम आपको माधव तिवारी के जीवन से परिचित कराते हैं।
Table of Contents

| पूरा नाम – माधव तिवारी |
| जन्म- 28 सितंबर 2003 |
| जन्म स्थान – मऊगंज, मध्य प्रदेश |
| उम्र – 22 वर्ष , 2026 में |
| व्यवसाय – भारतीय क्रिकेटर |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण– मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं |
| वैवाहिक स्थिति – अविवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग 10 से 15 करोड रुपए |
Madhav Tiwari biography, Madhav Tiwari ipl 2026, Madhav Tiwari koun hai, Madhav Tiwari age, Madhav Tiwari kaha se hai, Madhav Tiwari and sahil parakh, Madhav Tiwari stats, Madhav Tiwari bowling speed, Madhav Tiwari ipl price, Madhav Tiwari wikipedia, Madhav Tiwari cricketer, माधव तिवारी जीवन परिचय Madhav Tiwari biography in hindi (क्रिकेटर)
माधव तिवारी जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Madhav Tiwari birth and early life
माधव तिवारी का जन्म 28 सितंबर 2003 को मऊगंज मध्य प्रदेश में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 22 वर्ष है। माधव का पालन पोषण मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के छोटे से गांव में हुआ था, उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने के प्रति काफी रुचि रही। माधव तिवारी ने 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, उन्होंने under 15 और under 18 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। माधव तिवारी ने 12 साल की उम्र में इंदौर के खूरसिया क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर ली, जहां उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां को समझा।

माधव तिवारी शिक्षा – Madhav Tiwari education
माधव तिवारी की शुरुआत की शिक्षा की जानकारी हमें नहीं है, जैसे ही जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
माधव तिवारी परिवार – Madhav Tiwari family
माधव तिवारी का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई बहन रहते हैं। माधव तिवारी के पिता का नाम अवधेश तिवारी, वह ट्रांसपोर्ट कारोबारी है तथा मां के नाम की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है। जैसे ही जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे, वह वर्तमान समय में अविवाहित है। फिलहाल हमें उनके गर्लफ्रेंड के नाम की जानकारी भी नहीं मिल पाई है, उन्होंने अपना पूरा फोकस अपने करियर पर लगाया हुआ है।
माधव तिवारी करियर – Madhav Tiwari career
माधव तिवारी भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था और बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। उन्होंने कम उम्र में ही स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर माधव ने धीरे-धीरे मध्य प्रदेश क्रिकेट सर्किट में पहचान बनाई।
माधव तिवारी दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अंडर-15, अंडर-18 और अंडर-23 स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। जूनियर क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। खास बात यह रही कि वह गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।
साल 2024 में मध्य प्रदेश टी20 लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल लेपर्ड्स टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई मैचों में तेज रन बनाए और महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। इसी दौरान क्रिकेट विशेषज्ञों ने उन्हें भविष्य का स्टार ऑलराउंडर बताना शुरू कर दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया।
माधव तिवारी के करियर की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बिना कोई बड़ा डोमेस्टिक मैच खेले ही आईपीएल में जगह बना ली। आमतौर पर खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल तक पहुंचते हैं, लेकिन माधव ने अपनी प्रतिभा और टी20 लीग प्रदर्शन के दम पर सीधे आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में Delhi Capitals ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया और अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को प्रभावित किया। अपनी पहली ही सीजन में उन्होंने दबाव भरे मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।
हालांकि वर्तमान 2026 पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 मुकाबले में माधव तिवारी ने दो विकेट लेने के साथ 8 गेंद में नबादा में 18 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्हें लगातार दूसरे सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन किया गया। यह उनके शानदार प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट के भरोसे को दिखाता है।
आईपीएल 2026 में उन्होंने अपनी गेंदबाजी की गति और निचले क्रम में तेज बल्लेबाजी से कई मुकाबलों में टीम को मजबूती दी। माधव तिवारी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार यदि वह इसी तरह मेहनत करते रहे तो आने वाले समय में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेल सकते हैं। उनकी ऑलराउंड क्षमता, शांत स्वभाव और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की कला उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

माधव तिवारी शारीरिक बनावट- Madhav Tiwari age and height
- उम्र – 21 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 5.6 इंच के लगभग
- वजन – 60 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
माधव तिवारी सोशल मीडिया अकाउंट- Madhav Tiwari social media account
माधव तिवारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम एक्टिव रहते, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29 पोस्ट तथा 5,711 फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, उन्हें अपना जीवन निजी रखना पसंद है और अपने करियर पर पूरा ध्यान देते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की शुरुआत साल 2024 में की थी। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Madhav Tiwari Instagram- “Click here“
माधव तिवारी नेट वर्थ – Madhav Tiwari net worth
माधव तिवारी की कुल संपत्ति लगभग 10 से 15 करोड रुपए हो सकती है, उनकी कमाई का मुख्य साधन इंडियन प्रीमियर लीग में मिलने वाला वेतन, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्थानीय लीग में खेलने से भी बढ़ती है। जैसे कि मध्य प्रदेश T20 लीग में भोपाल लेपर्ड्स का प्रतिनिधित्व करना। आईपीएल मेगा नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल ने 40 लाख रुपए में खरीदा। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।
माधव तिवारी रोचक जानकारियां- Madhav Tiwari facts
- माधव तिवारी मध्य प्रदेश के उभरते हुए तेज गेंदबाज ऑलराउंडर माने जाते हैं।
- उन्होंने बिना कोई बड़ा डोमेस्टिक मैच खेले सीधे आईपीएल में डेब्यू करके सभी को चौंका दिया।
- आईपीएल 2025 में Delhi Capitals ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।
- माधव दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी करते हैं।
- अंडर-18 क्रिकेट में उन्होंने एक मैच में दोहरा शतक लगाया था।
- जूनियर क्रिकेट में वह कप्तानी भी कर चुके हैं।
- मध्य प्रदेश टी20 लीग में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद वह चर्चा में आए थे।
- भोपाल लेपर्ड्स टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने तेज अर्धशतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था।
- उनकी गेंदबाजी में अच्छी गति और स्विंग देखने को मिलती है।
- क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य का स्टार ऑलराउंडर मानते हैं।
- आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन किया, जो उनके प्रदर्शन पर टीम के भरोसे को दिखाता है।
- माधव तिवारी की उम्र वर्तमान 2026 में केवल 22 वर्ष है।
- वह फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं और नियमित जिम व ट्रेनिंग करते हैं।
- युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
FAQ Section
Q. माधव तिवारी कौन है?
Ans. माधव तिवारी भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के उभरते हुए ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं। अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2025 में दिल्ली कैपिटल के साथ की थी। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्य तेज गेंदबाज है। वर्तमान 2026 में उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल द्वारा रिटेन किया गया।
Q. माधव तिवारी की उम्र कितनी है?
Ans. माधव तिवारी की उम्र वर्तमान 2026 में 22 वर्ष है।
Q. माधव तिवारी इंडियन प्रीमियर लीग में किस टीम के खिलाड़ी हैं?
Ans. वर्तमान 2026 में उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल द्वारा रिटेन किया गया।
इन्हें भी देखें
ऐश्वर्या अर्जुन जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “
जहीर इकबाल जीवन परिचय (भारतीय अभिनेता) – ” Click here “


