प्रणित मोरे का परिचय – Pranit More introduction
आज हम आपको यहां पर प्रणित मोरे के बारे में बताने जा रहे हैं, Pranit More biography in hindi – प्रणित मोरे प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडियन और पूर्व रेडियो जॉकी है, जो मुख्य रूप से बैक बेंचर शो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में मिर्ची एफएम से की थी। प्रणित मोरे ने फिल्मफेयर अवार्ड मराठी ऑल फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड जैसे कार्यक्रमों में होस्ट के रूप में नजर आए। वर्तमान 2025 में वह बिग बॉस 19 के प्रतिभागी है और उनकी उम्र 2025 में 34 वर्ष है। चलिए हम आपको प्रणित मोरे के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

पूरा नाम – प्रणित मोरे |
जन्म – 7 जुलाई 1991 |
जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र |
उम्र – 34 वर्ष, 2025 में |
व्यवसाय – स्टैंड अप कॉमेडियन और पूर्व रेडियो जॉकी |
धर्म – हिंदू |
राष्ट्रीयता – भारतीय |
प्रसिद्धि का कारण – स्टैंड अप कॉमेडियन के रूप में जाने जाते हैं |
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित |
नेट वर्थ – लगभग 4 करोड रुपए |
pranit more in bigg boss 19, pranit more net worth, pranit more bigg boss, pranit more birthday, pranit more wife, pranit more controversy, pranit more in hindi, pranit more upcoming shows, pranit more show tickets price, pranit more प्रणित मोरे जीवन परिचय Pranit More biography in hindi (Standup comedian)
प्रणित मोरे जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Pranit More birth and early life
प्रणित मोरे का जन्म 7 जुलाई 1991 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ और इनकी उम्र वर्तमान 2025 में 34 वर्ष है। प्रणित मोरे का पालन पोषण मुंबई में हुआ, बचपन से ही हवाई जहाज में रुचि थी। उनका जन्म तो मुंबई में हुआ लेकिन उनके परिवार खेड़, रत्नागिरी से जुड़ा हुआ है। वह पायलट के तौर पर अपना करियर शुरू करना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था वह आज प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडियन बन गए।
प्रणित मोरे शिक्षा – Pranit More education
प्रणित मोरे की शुरुआती शिक्षा मुंबई के किसी निजी स्कूल से हुई, उसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज बीएमएस की पढ़ाई की इसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित कॉलेज वेलिंगकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च से मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री हासिल की।
प्रणित मोरे परिवार -Pranit More family
प्रणित मोरे का जन्म एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता रहते हैं। प्रणित मोरे के पिता का नाम की जानकारी हमें नहीं है वह इससे ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में कंडक्टर थे और उनकी मां एक ग्रहणी है। प्रणीत मोरे वर्तमान समय में अविवाहित है, फिलहाल उनकी गर्लफ्रेंड की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है जैसे ही जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

प्रणित मोरे करियर – Pranit More career
प्रणित मोरे प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडियन है, लेकिन वह बचपन में एक पायलट बनना चाहते थे। उन्होंने पायलटिंग कोर्स में एडमिशन लिया लेकिन वह फेल हो गए जिसकी वजह से उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ दी। साल 2013 में उन्होंने ऑटोमोबाइल शोरूम में सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम किया और साल 2018 में मार्केटिंग में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री पुरी की। कॉलेज के दिनों के दौरान उन्होंने कॉमेडी को अपना करियर बनाने का फैसला किया। साल 2019 से लेकर साल 2023 तक उन्होंने मिर्ची एफएम में रेडियो जॉकी और कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम किया।
साल 2023 में उन्होंने मिर्ची एफएम से नौकरी छोड़ दी, उन्होंने फिल्म गैर मराठी और फिल्मफेयर ओट अवार्ड जैसे कार्यक्रम होस्ट किए और खुद का स्टैंड अप कॉमेडियन शो साल 2023 में बाप को मत सीखा और साल 2024 में बैक बेंचर जैसा शो किया। हालांकि एक विवाद में उनकी पिटाई भी हो चुकी थी, दरअसल वह बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर जोक कर रहे थे। साल 2025 में वीर पहाड़िया की अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म स्काई फोर्स फिल्म में बॉलीवुड में वीर ने डेब्यू किया जिसको लेकर प्रणीत ने मजाक उड़ाया, उनका यह मजाक उड़ाना भारी पड़ गया। 10, 12 लोगों के ग्रुप में प्रणीत को वीर का मजाक उड़ाने को लेकर पिटाई कर दी थी।
वह इंटरनेट के सबसे चाहते चेहरे हैं, उन्होंने हाल ही में बिग बॉस 19 रियलिटी शो में भाग लिया। प्रतियोगियों की सूची ज़ीशान कादरी , गौरव खन्ना, आश्नूर कौर, आमल मलिक, अवेज़ दरबार, नागमा मिराजकर,बेसिर अली, अभिषेक बजाज, निहाल चुडासामा, ग़ौतम खन्ना ,नैटालिया जानोज़ेक, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, कुणिका सदानंद, मृिदुल तिवारी जैसे लोकप्रिय लोग शामिल हैं।

प्रणित मोरे शारीरिक बनावट- Pranit More age and height
- उम्र – 34 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.8 इंच के लगभग
- वजन – 65 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – सांवला
- बालों का रंग – काला रंग
- आंखों का रंग – काला
प्रणित मोरे सोशल मीडिया अकाउंट- Pranit More social media accounts
प्रणित मोरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2026 पोस्ट तथा 487k फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस 19 में भाग लिया, जिसकी जानकारी भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से दी। अगर आप उन्हें वोट करना चाहते हैं तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है। इसके अलावा उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। अगर आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Pranit More Instagram- “Click here“
Pranit More Youtube channel – “Click here“
प्रणित मोरे की नेट वर्थ – Pranit More net worth
प्रणित मोरे की कुल संपत्ति लगभग 4 करोड रुपए हो सकती है,यह राशि उनकी यूट्यूब चैनल, लाइव कॉमेडी शो, रेडियो जॉकी की कमाई और ब्रांड सहयोग से आती है। इसके अलावा वह अपने यूट्यूब चैनल से भी अच्छे खासे के पैसे कमा लेते हैं। अगर वह बिग बॉस 19 के विनर रहे तो उनके संपत्ति में इजाफा हो सकता है। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।
प्रणित मोरे के बारे में रोचक जानकारिया- Pranit More facts
- प्रणित मोरे का बचपन का सपना पायलट बनने का था, लेकिन उन्होंने बीच में ही एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कोर्स छोड़ दिया।
- MBA की पढ़ाई करते समय ही उन्होंने कॉमेडी में हाथ आजमाया और Canvas Laugh Club के Open Mic Maverick प्रतियोगिता को जीता।
- प्रणित ने करियर की शुरुआत एक ऑटोमोबाइल शोरूम में सेल्स असिस्टेंट की नौकरी से की थी।
- वे लंबे समय तक Radio Mirchi से जुड़े रहे और वहाँ पर RJ के तौर पर अपनी पहचान बनाई।
- प्रणित ने कई बड़े अवॉर्ड शोज़ जैसे Filmfare Marathi और Filmfare OTT Awards को भी होस्ट किया है।
- उनका पहला स्टैंड-अप शो था “Baap Ko Mat Sikha” (2023) और इसके बाद उन्होंने “Back Bencher” (2024) नाम से दूसरा शो भी किया।
- यूट्यूब चैनल “morepranit” से वे लाखों लोगों तक पहुंचे और वहाँ उनके 1 मिलियन+ सब्सक्राइबर्स हैं।
- इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन-फॉलोइंग लाखों में है और उनके छोटे-छोटे वीडियो काफी वायरल होते हैं।
- फरवरी 2025 में सोलापुर में एक शो के दौरान वीर पहाड़िया पर मजाक करने की वजह से उन पर हमला हुआ था।
- वे अपने परिवार के बहुत करीब हैं—उनके पिता बस कंडक्टर और माँ गृहिणी हैं, जो आज भी सादगी भरी जिंदगी जीते हैं।
FAQ Section
Q. प्रणित मोरे कौन है?
Ans. प्रणित मोरे प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडियन और पूर्व रेडियो जॉकी है, जो मुख्य रूप से बैक बेंचर शो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में मिर्ची एफएम से की थी। प्रणित मोरे ने फिल्मफेयर अवार्ड मराठी ऑल फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड जैसे कार्यक्रमों में होस्ट के रूप में नजर आए। वर्तमान 2025 में वह बिग बॉस 19 के प्रतिभागी है और उनकी उम्र 2025 में 34 वर्ष है।
Q. प्रणित मोरे की उम्र कितनी है?
Ans. वर्तमान 2025 में वह बिग बॉस 19 के प्रतिभागी है और उनकी उम्र 2025 में 34 वर्ष है।
इन्हें भी देखें
अविका गौर जीवन परिचय (अभिनेत्री) – “Click here“
महिमा मकवाना जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “