You are currently viewing पुपुल जयकर जीवन परिचय Pupul jayakar biography in hindi (भारतीय लेखिका तथा सांस्कृतिक सलाहकार)

पुपुल जयकर जीवन परिचय Pupul jayakar biography in hindi (भारतीय लेखिका तथा सांस्कृतिक सलाहकार)

पुपुल जयकर परिचय

पुपुल जयकर एक लेखिका, समाज सेविका तथा सांस्कृतिक कार्यकर्ता (सलाहकार) थी. Pupul jayakar biography in hindi पुपुल जयकर चर्चा में तब आई जब उनकी मित्रता इंदिरा गांधी से हुई. पुपुल जयकर इंदिरा गांधी की बहुत करीबी मित्र थी. पुपुल जयकर के गहरे संबंध 3 प्रधानमंत्रियों के साथ थे- इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी. देश की आजादी के बाद पुपुल जयकर ने कई बार कला उत्सव का आयोजन करवाया। सन 1967 में पुपुल जयकर को भारत सरकार द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

पुपुल जयकर जीवनी, जन्म, मृत्यु, उम्र, पति, बच्चे, इंदिरा गांधी, व्यवसाय, मूवी, इमरजेंसी मूवी, परिवार, शिक्षा, family, birth, पुपुल जयकर जीवन परिचय Pupul jayakar biography in hindi (भारतीय लेखिका तथा सांस्कृतिक सलाहकार) 

pupul jayakar biography in english – ” Click here “

पुपुल जयकर जीवन परिचय Pupul jayakar biography in hindi (भारतीय लेखिका तथा सांस्कृतिक सलाहकार)
पुपुल जयकर
पूरा नाम – पुपुल जयकर 
जन्म – 11 सितंबर 1915 
जन्म स्थान – इटावा, उत्तर प्रदेश (भारत)
मृत्यु –  29 मार्च 1997 
मृत्यु स्थान – मुंबई 
व्यवसाय – लेखिका, सांस्कृतिक सलाहकार, समाजसेवी 
धर्म –  हिंदू 
राष्ट्रीयता – भारतीय 
उम्र – 82 वर्ष (मृत्यु के समय) 
विवाह की स्थिति –  वैवाहिक 
मित्र –  इंदिरा गांधी 
फिल्म – इमरजेंसी , अभिनेता – महिमा चौधरी

पुपुल जयकर जन्म व प्रारंभिक जीवन

पुपुल जयकर का जन्म 11 सितंबर 1915 में उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ था। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी थी। इन्होंने अपना शुरुआती जीवन इटावा में ही रहकर व्यतीत किया। पुपुल जयकर ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह आने वाले समय में देश के लिए इतने महान कार्य करेंगी। पुपुल जयकर के पिता सिविल सेवा में अधिकारी थे, इस कारण पुपुल को शुरू से ही कई जगह घूमने का मौका मिला था। 

पुपुल जयकर की शिक्षा 

पुपुल जयकर ने शिक्षा की शुरुआत तो इटावा से ही की थी। परंतु वह 11 वर्ष की उम्र में (पिता की बदली के कारण) बनारस चली गई थी. इन्होंने एनी बेसेंट द्वारा बनाए गए स्कूल में शिक्षा का अध्ययन किया। फिर पिता की बदली इलाहाबाद में हो गई थी, तब पुपुल जयकर 15 साल की थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई इलाहाबाद में जारी रखी। और वह अपने पिता के कारण इतनी कम उम्र में नेहरू परिवार के संपर्क में आई थी, क्योंकि पुपुल जयकर के पिताजी मोतीलाल नेहरू (जवाहरलाल नेहरू के पिता) के मित्र थे. इसके बाद पुपुल जयकर ने अपने स्नातक की पढ़ाई ” लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स और बेडफोर्ड कॉलेज लंदन ” से पूरी की थी. 

पुपुल जयकर का परिवार 

पुपुल जयकर का परिवार बहुत ही साधारण था। इनके माता-पिता का नाम ज्ञात नहीं है। पुपुल जयकर के पिताजी भारतीय सिविल सेवा में अधिकारी थे। इनकी माता गृहणी थी, जो कि गुजरात के ब्राह्मण परिवार से थी। पुपुल जयकर का एक भाई और चार बहने थी। भाई का नाम – कुमारिल मेहता था, और बहने – पूर्णिमा, अमरगंगा, नंदिनी और प्रेमलता मेहता थी. सन 1937 में पुपुल जयकर ने वेरिस्टर मनमोहन जयकर से शादी (लव मैरिज) कर ली थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम राधिका हर हर्जबर्गर है। पुपुल जयकर के  पति का सन 1972 में निधन हो गया था। 

  • माता का नाम – ज्ञात नहीं 
  • पिता का नाम – ज्ञात नहीं (भारतीय सिविल सेवा अधिकारी) 
  • भाई – एक – कुमारिल मेहता 
  • बहन –  चार –  पूर्णिमा, प्रेमलता, अमरगंगा, नंदिनी मेहता
  • पति का नाम – बैरिस्टर मनमोहन जयकर 
  • बेटी –  राधिका हर्जबर्गर 

पुपुल जयकर का कॅरिअर

पुपुल जयकर ने लंदन से पत्रकार की पढ़ाई की, इसके बाद उन्होंने “द टाइम्स ऑफ इंडिया” में नौकरी के लिए आवेदन किया था. परंतु इतनी शिक्षा के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल पाई थी. इसके बाद बॉम्बे ( मुंबई) जाने के बाद पुपुल जयकर ने बच्चों की पत्रिका “टॉय कार्ट” को लॉन्च किया, जो कि प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन और जैमीनी रॉय द्वारा चित्रित की गई है। 

सन 1940 में पुपुल जयकर राजनीति में शामिल हुई. वे कस्तूरबा ट्रस्ट में भारतीय राष्ट्रीय योजना समिति में महिला मामलों की सहायक सचिव नियुक्त की गई। इसी समय उनकी मित्रता जे. कृष्णमूर्ति से हुई. और वह हथकरघा उद्योग में भी शामिल हो गई। इसके बाद पुपुल जयकर ने कपड़ा मंत्रालय के दौरान मद्रास (चेन्नई) में बुनकर सेवा केंद्र की स्थापना की थी. इसी की शुरुआत में पुपुल जयकर की मित्रता इंदिरा गांधी से हो गई. इंदिरा गांधी ने 1966 में प्रधानमंत्री बनने पर पुपुल जयकर को अपना सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया, और इंदिरा गांधी अपनी सारी बातें उनसे शेयर करती थी। पुपुल जयकर भारतीय हस्तशिल्प तथा हथकरघा निगम की अध्यक्ष बनी। सन 1974 से लेकर 1977 तक पुपुल जयकर ने अखिल हस्तशिल्प बोर्ड ( HHEC) की अध्यक्षता की।

सन 1980 में पुपुल जयकर ने लंदन, अमेरिका तथा पेरिस और जापान में भारतीय कला उत्सवों की श्रंखला आयोजित की। जिसके कारण पश्चिम में भारतीय कलाओं को लोकप्रियता मिली। इसके बाद सन् 1982 में पुपुल जयकर को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की उपाध्यक्ष भी रही थी। पुपुल जयकर ने कृष्णमूर्ति फाउंडेशन में बहुत मदद की और अपनी मृत्यु तक वे भारत में कृष्णमूर्ति फाउंडेशन के साथ सक्रिय रही थी। पुपुल जयकर ने जे. कृष्णमूर्ति और इंदिरा गाँधी की जीवनी की किताब भी लिखी है। 

पुपुल जयकर जीवन परिचय Pupul jayakar biography in hindi (भारतीय लेखिका तथा सांस्कृतिक सलाहकार)
पुपुल जयकर जीवन परिचय

पुपुल जयकर द्वारा लिखी किताबे

पुपुल जयकर ने अपने करीबी मित्र जे. कृष्णमूर्ति तथा इंदिरा गांधी के जीवन को अच्छी तरह से जाना, और उनके जीवन के बारे में लिखा। वैसे तो पुपुल जयकर ने कई किताबें लिखी है, परंतु सबसे प्रसिद्ध दो किताबें हैं. पहली जे. कृष्णमूर्ति की जीवनी – पुस्तक का नाम – “ए बायोग्राफी” जो कि सन 1988 में लिखी थी। दूसरी किताब इंदिरा गांधी की जीवनी – पुस्तक का नाम – “ए एंटीमेट बायोग्राफी” जो कि सन 1992 में लिखी थी. 

पुपुल जयकर मृत्यु

पुपुल जयकर का निधन 29 मार्च सन 1997 में 82 वर्ष की उम्र में हुआ था। किसी संक्षिप्त बीमारी के चलते उनका निधन मुंबई में हो गया था। 

फिल्म – इमरजेंसी

पुपुल जयकर तथा इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित एक बॉलीवुड फिल्म बनने वाली है।  जिसका नाम “इमरजेंसी” रखा गया है. फिल्म में पुपुल जयकर का किरदार अभिनेत्री महिमा चौधरी निभा रही है, तथा इंदिरा गांधी का किरदार कंगना रनौत निभा रही है. अगस्त 2022 में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है. फिल्म की कोई रिलीज डेट अभी तक नहीं आई है. फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। 

पुपुल जयकर उपलब्धियां 

पुपुल जयकर को भारत सरकार द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में सन 1967 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

पुपुल जयकर के बारे में रोचक जानकारियां

  • पुपुल जयकर इंदिरा गांधी की करीबी मित्र तथा सलाहकार थी। 
  • पुपुल जयकर लेखिका, समाजसेवी तथा सांस्कृतिक कार्यकर्ता थी। 
  • पुपुल जयकर ने दो प्रसिद्ध किताबें लिखी हैं। जे. कृष्णमूर्ति की बायोग्राफी “ए बायोग्राफी” और इंदिरा गांधी की बायोग्राफी “ए एंटीमेट बायोग्राफी“.
  • पुपुल जयकर का निधन सन् 1997 में 82 वर्ष की उम्र में हुआ था।
  • पुपुल जयकर तथा इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित एक फिल्म बन रही है, जिसका नाम “इमरजेंसी” है। 
  • पुपुल जयकर इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र की संस्थापक भी रही थी। 
  • पुपुल जयकर ने सन् 1956 मे राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय तथा सन् 1984 में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज ( INTACH) की स्थापना की थी। 
  • पुपुल जयकर ने सन 1990 में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिक संस्थान की स्थापना नई दिल्ली में की थी।

FAQ

Q. पुपुल जयकर कौन है? 

A. पुपुल जयकर एक लेखिका, समाज सेविका तथा सांस्कृतिक कार्यकर्ता (सलाहकार) थी.

Q. पुपुल जयकर का जन्म कब हुआ था? 

A. जन्म – 11 सितंबर 1915 

Q. पुपुल जयकर की मृत्यु कब हुई थी? 

A. मृत्यु –  29 मार्च 1997  , मृत्यु स्थान – मुंबई 

Q. पुपुल जयकर का घर कहां है? 

A. जन्म स्थान – इटावा, उत्तर प्रदेश (भारत) , वर्तमान निवास मुंबई

Q. पुपुल जयकर का परिवार कौन है?

A. भाई – एक – कुमारिल मेहता,  बहन –  चार –  पूर्णिमा, प्रेमलता, अमरगंगा, नंदिनी मेहता
पति का नाम – बैरिस्टर मनमोहन जयकर 
बेटी –  राधिका हर्जबर्गर

Q. इमरजेंसी फिल्म किसकी बायोपिक है? 

A. पुपुल जयकर तथा इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित। 

Q. पुपुल जयकर की उम्र क्या है? 

A. उम्र – 82 वर्ष (मृत्यु के समय) 

Q. पुपुल जयकर के पति का नाम क्या है? 

A. पति का नाम – बैरिस्टर मनमोहन जयकर, पति का सन 1972 में निधन हो गया था।

Q. पुपुल जयकर क्या करती थी? 

A. पुपुल जयकर एक लेखिका, समाज सेविका तथा सांस्कृतिक कार्यकर्ता (सलाहकार) थी. सन 1974 से लेकर 1977 तक पुपुल जयकर ने अखिल हस्तशिल्प बोर्ड ( HHEC) की अध्यक्षता की।


इन्हें भी देखे

  • पुपुल जयकर के बारे मे अधिक जानकारी ” Click here “
  • द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचय (15वी राष्ट्रपति INDIA )   – ” Click here
  • सावित्री जिंदल जीवन परिचय   – “ Click here

Leave a Reply