राजपाल यादव परिचय – Rajpal Yadav introduction
आज हम आपको यहां पर राजपाल यादव के बारे में बताने जा रहे हैं –Rajpal Yadav biography in hindi – राजपाल यादव भारतीय हास्य अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म दिल क्या करे से की थी। राजपाल यादव ने भूल भुलैया, चुप चुप के, मुझसे शादी करोगी, भागम भाग, भूतनाथ और सत्य प्रेम की कथा जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। वर्तमान 2026 में राजपाल यादव अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में है। राजपाल यादव की उम्र वर्तमान 2026 में 55 वर्ष है। चलिए हम आपको राजपाल यादव के जीवन से परिचित कराते हैं।
Table of Contents

| पूरा नाम – राजपाल यादव |
| जन्म- 16 मार्च 1971 |
| जन्म स्थान – कुंद्रा, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश |
| उम्र – 55 वर्ष , 2026 में |
| व्यवसाय – भारतीय अभिनेता |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण– भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन के रूप में जाने जाते हैं |
| वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग 50 करोड रुपए |
rajpal yadav net worth, rajpal yadav wife, Rajpal yadav height, rajpal yadav children, rajpal yadav age, rajpal yadav movies, rajpal yadav wikipedia, rajpal yadav cfather, rajpal yadav wiki, rajpal yadav koun hai, राजपाल यादव की कुल संपत्ति, राज्यपाल यादव न्यूज़, राजपाल यादव की कॉमेडी मूवी, राजपाल यादव की कॉमेडी, राजपाल यादव wife, राजपाल यादव जीवन परिचय Rajpal Yadav biography in hindi (अभिनेता)
राजपाल यादव जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Rajpal Yadav birth and early life
राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को कुंद्रा, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 55 वर्ष है। राजपाल यादव का पालन पोषण बहुत ही साधारण ढंग से हुआ, वह बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे और शाहजहांपुर के रंगमंच प्रस्तुति का हिस्सा थे। राजपाल यादव का शुरुआती जीवन बहुत ही संघर्ष पूर्वक बिता, उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में काफी गरीबी देखी। स्कूल जाने के लिए भी कभी-कभी ट्रक में लिफ्ट लेना पड़ता था। वह ग्रामीण परिवेश में पले बड़े, एक्टिंग के प्रति लगाव होने के कारण उन्होंने टेलरिंग का काम किया।
राजपाल यादव शिक्षा – Rajpal Yadav education
राजपाल यादव की शुरुआती शिक्षा की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है, लेकिन उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई अकादमी लखनऊ से पूरी की, फिर उन्होंने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा नई दिल्ली से रंगमंच का कोर्स भी किया था। स्कूल के दिनों में भी उन्होंने काफी संघर्ष किया, स्कूल जाने के लिए लिफ्ट लेते थे।
राजपाल यादव परिवार – Rajpal Yadav family
राजपाल यादव का जन्म परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई रहते थे। राजपाल यादव के पिता का नाम नवरंग लाल यादव था, जिनका निधन 24 जनवरी 2025 को हो गया था उनकी मां का नाम गोदावरी यादव है। राजपाल यादव के भाई का नाम इंद्रपाल यादव है, उनका भाई साधारण जीवन जीते हैं।
राजपाल यादव वर्तमान समय में विवाहित है, उनका विवाह 10 जून 2003 को राधा यादव के साथ। राजपाल यादव की दो बेटियां भी है उनके नाम मोनी और हनी यादव है। राजपाल यादव अपने परिवार के साथ मुंबई के लोखंडवाला इलाके में रहते हैं। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। इनका पहला विवाह करुणा से हुआ था, जिसका किसी कारण निधन हो गया था।


राजपाल यादव करियर – Rajpal Yadav career
राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की। उन्होंने 1999 में टीवी शो Mungeri Ke Bhai Naurangilal में काम किया, जिससे उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके अलावा उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत भी साल 1999 में दिल क्या करे से की थी। शुरुआत में उन्हें छोटे-छोटे रोल मिले, लेकिन उन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया। उनकी पहली बड़ी पहचान फिल्म Jungle (2000) से मिली, जिसमें उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्हें काफी सराहना मिली और लोगों ने उनकी एक्टिंग को नोटिस किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
राजपाल यादव को असली लोकप्रियता कॉमेडी फिल्मों से मिली। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड का एक खास कॉमेडियन बना दिया। उन्होंने Hungama, Chup Chup Ke, Bhool Bhulaiyaa, और Dhol जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। इन फिल्मों में उनके किरदार आज भी दर्शकों को हंसाते हैं।
राजपाल यादव की खास बात यह है कि वे सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि सीरियस और नेगेटिव रोल भी बखूबी निभाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं, जिससे उनकी एक्टिंग रेंज साफ नजर आती है। छोटे कद और साधारण लुक के बावजूद उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। हालांकि उनके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव भी आए। कुछ समय ऐसा भी रहा जब उनकी फिल्में ज्यादा सफल नहीं रहीं, और उन्हें कम काम मिलने लगा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। वे वेब सीरीज और नए प्रोजेक्ट्स के जरिए फिर से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं।
आज राजपाल यादव बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स में से एक हैं। उनकी एक्टिंग लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर आपके अंदर टैलेंट है और आप मेहनत करने से नहीं डरते, तो सफलता जरूर मिलती है।

राजपाल यादव शारीरिक बनावट- Rajpal Yadav age and height
- उम्र – 61 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 5.3 इंच के लगभग
- वजन – 60 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गेहुआ
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
राजपाल यादव सोशल मीडिया अकाउंट- Rajpal Yadav social media account
राजपाल यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1650 पोस्ट तथा 6.3 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने करियर से जुड़ी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी सोशल मीडिया अकाउंट कर देते हैं। अगर आप राजपाल यादव को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं।
Rajpal Yadav Instagram- “Click here“
राजपाल यादव नेट वर्थ – Rajpal Yadav net worth
राजपाल यादव की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड रुपए है, उनकी कमाई का साधन फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आता है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं, राजपाल यादव एक फिल्म के लगभग एक करोड रुपए लेते हैं। बात करें कार कलेक्शन की तो उनके पास ऑडी A8, और बीएमडब्ल्यू शामिल है।
वह मध्य प्रदेश के प्रति खेड़ा गांव में 5000 वर्ग फुट का एक घर जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है। फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार यादव की कुल संपत्ति के बावजूद उन्हें महत्वपूर्ण वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें चेक बाउंस मामले में से संबंधित 9 करोड रुपए का कर्ज भी शामिल है जिसके कारण उन्हें 6 महीने की सजा भी हुई थी।
राजपाल यादव रोचक जानकारियां- Rajpal Yadav facts
- राजपाल यादव का सपना शुरू से ही हीरो बनने का था, लेकिन उनकी हाइट कम होने की वजह से उन्हें ज्यादातर कॉमेडी रोल ही मिले और वहीं से वे सुपरहिट हो गए।
- उन्होंने National School of Drama (NSD) से एक्टिंग सीखी, जहां से कई बड़े कलाकार निकले हैं।
- फिल्म Jungle में उन्होंने एक खतरनाक विलेन का रोल किया था, जो उनके कॉमिक इमेज से बिल्कुल अलग था।
- राजपाल यादव ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हर फिल्म में अपने अलग अंदाज से दर्शकों को हंसाया है।
- फिल्म Bhool Bhulaiyaa में उनका छोटा सा रोल भी काफी यादगार बन गया।
- वे अपने डायलॉग डिलीवरी और फेस एक्सप्रेशन के लिए जाने जाते हैं यही उनकी कॉमेडी की सबसे बड़ी ताकत है।
- राजपाल यादव ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
- वे एक बहुत ही साधारण और जमीन से जुड़े इंसान माने जाते हैं, जो आज भी अपने गांव से जुड़े हुए हैं।
- उन्होंने कुछ समय के लिए डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें असली पहचान एक्टिंग से ही मिली।
- मुश्किल समय में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार काम करते रहे यही उनकी सफलता का सबसे बड़ा राज है।
FAQ Section
Q. राजपाल यादव की उम्र कितनी है?
Ans. राजपाल यादव की उम्र वर्तमान 2026 में 55 वर्ष है।
Q. राजपाल यादव कितने करोड़ के मालिक हैं?
Ans. राजपाल यादव की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड रुपए है, उनकी कमाई का साधन फिल्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आता है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं, राजपाल यादव एक फिल्म के लगभग एक करोड रुपए लेते हैं। बात करें कार कलेक्शन की तो उनके पास ऑडी A8, और बीएमडब्ल्यू शामिल है। वह मध्य प्रदेश के प्रति खेड़ा गांव में 5000 वर्ग फुट का एक घर जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है।
Q. राजपाल यादव की पत्नी का नाम क्या है?
Ans. राजपाल यादव वर्तमान समय में विवाहित है, उनका विवाह 10 जून 2003 को राधा यादव के साथ। राजपाल यादव की दो बेटियां भी है उनके नाम मोनी और हनी यादव है। राजपाल यादव अपने परिवार के साथ मुंबई के लोखंडवाला इलाके में रहते हैं। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। इनका पहला विवाह करुणा से हुआ था, जिसका किसी कारण निधन हो गया था।
इन्हें भी देखें
ऐश्वर्या अर्जुन जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “
जहीर इकबाल जीवन परिचय (भारतीय अभिनेता) – ” Click here “


