रणबीर कपूर परिचय – Ranbir kapoor introduction
आज हम आपको यहां पर रणबीर कपूर के बारे में बताने जा रहे हैं. Ranbir kapoor biography in hindi – रणबीर कपूर प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में सांवरिया फिल्म से की थी। रणबीर कपूर ने बचाना ऐ हसीनों, अजब प्रेम की गजब कहानी, रॉकस्टार, बर्फी, संजू और ब्रह्म शास्त्र जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। साल 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण है, जिसमें वह भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर कपूर की उम्र वर्तमान 2025 में 43 वर्ष है। चलिए हम आपको रणबीर कपूर के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – रणबीर कपूर |
| जन्म- 28 सितंबर 1982 |
| जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र |
| उम्र – 43 वर्ष, 2025 में |
| व्यवसाय – भारतीय अभिनेता |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण – बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और ऋषि कपूर के बेटे |
| वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग 50 से 60 मिलियन डॉलर |
Ranbir kapoor biography, रणबीर कपूर जीवन परिचय Ranbir kapoor biography in hindi (अभिनेता)
रणबीर कपूर जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Ranbir kapoor birth and early life
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 43 वर्ष है। रणवीर का पालन पोषण मुंबई के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, बचपन से ही वह बॉलीवुड परिवार में पले बढ़े इसलिए उनकी रुचि शुरुआती जीवन से ही फिल्मों में रही है। वह कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं, पृथ्वीराज कपूर के परपोते हैं। उनके शुरुआती जीवन काफी अच्छे से बीता, प्रतिष्ठित बॉलीवुड परिवार में जन्म लेने के कारण अपने बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही।

रणबीर कपूर शिक्षा – Ranbir kapoor education
रणबीर कपूर की शुरुआती शिक्षा मुंबई स्कॉटिश स्कूल मुंबई से पूरी हुई, के बाद उन्होंने एच आर कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद न्यूयॉर्क में फिल्म प्रोडक्शन और एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद वह भारत आए वहां उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ साल 2005 में ब्लैक हिंदी मूवी में सहायक के रूप में काम किया।
रणबीर कपूर परिवार – Ranbir kapoor family
रणबीर कपूर का जन्म बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और दादा-दादी रखते थे। रणबीर कपूर के दादाजी का नाम राज कपूर था, वह बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेता थे तथा उनकी दादी का नाम कृष्णा कपूर था। रणबीर कपूर के पिताजी का नाम ऋषि कपूर था, वह भी बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेता थे तथा उनकी मां का नाम नीतू सिंह है वह भी अभिनेत्री थी। रणवीर की बहन का नाम रिद्धिमा कपूर है, उनका कोई भी भाई नहीं है।
रणबीर कपूर वर्तमान समय में विवाहित हैं, उनका विवाह साल 2022 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ हुआ था। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा कपूर है। जिनका जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था, उसे हिसाब से राहा कपूर की उम्र वर्तमान 2025 में 3 वर्ष है। रणबीर कपूर अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, और हमेशा अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आते हैं।


रणबीर कपूर करियर – Ranbir kapoor career
रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। वे प्रसिद्ध कपूर फिल्म परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन रणबीर ने अपनी अलग पहचान अपनी मेहनत और अभिनय क्षमता से बनाई।
रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म प्रेम ग्रंथ (1996) और आ अब लौट चलें (1999) में काम करके की। अभिनय की औपचारिक ट्रेनिंग उन्होंने न्यूयॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से ली। इसके बाद उन्होंने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही, लेकिन रणबीर के अभिनय को सराहा गया।
2008 में आई फिल्म बचना ऐ हसीनों और खास तौर पर वेक अप सिड (2009) ने उन्हें युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया। अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) ने उनकी रोमांटिक इमेज को मजबूत किया। इसके बाद रॉकस्टार (2011) में जॉर्डन के किरदार ने साबित कर दिया कि रणबीर गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में भी माहिर हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। रणबीर कपूर ने बर्फी! (2012), ये जवानी है दीवानी (2013), तमाशा (2015) और संजू (2018) जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। खासकर बर्फी! और संजू में उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा। संजू में संजय दत्त की भूमिका निभाकर रणबीर ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट दी।
2022 में आई ब्रह्मास्त्र और 2023 की फिल्म एनिमल ने रणबीर कपूर को एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का सुपरस्टार साबित किया। आज रणबीर कपूर को ऐसे अभिनेता के रूप में जाना जाता है जो हर किरदार में खुद को पूरी तरह ढाल लेते हैं और बॉलीवुड में एक खास मुकाम रखते हैं। साल 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण है, जिसमें वह भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में माता सीता का किरदार सई पल्लवी निभा रही है, जो काफी सुंदर और सादगी वाली अभिनेत्री है।
रणबीर कपूर शारीरिक बनावट- Ranbir kapoor age and height
- उम्र – 43 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.9 इंच के लगभग
- वजन – 60 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
रणबीर कपूर सोशल मीडिया अकाउंट- Ranbir kapoor social media account
रणबीर कपूर का कोई भी और ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है, वह बताते हैं कि वह फिल्मों के जरिए लोगों को खुद इंप्रेस करना चाहते हैं। विभिन्न मीडिया के अनुसार उनका एक फेक प्राइवेट अकाउंट है, जिसका इस्तेमाल वह कुछ लोगों को फॉलो करने के लिए करते हैं। अगर आप आलिया भट्ट के अकाउंट को फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक कर सकते हैं।
Alia Bhatt Instagram- “Click here“
रणबीर कपूर नेट वर्थ – Ranbir kapoor net worth
रणबीर कपूर की कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 मिलियन डॉलर हो सकती है, उन्हें बॉलीवुड का सबसे अधिक कमाई करने वाला अभिनेताओं में गिना जाता है। उनकी कमाई का साधन फिल्मी करियर और उनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी है। विभिन्न मीडिया के अनुसार वह एक फिल्म के लगभग 50 से 70 करोड रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं। रणबीर कपूर इंडियन सुपर लीग फुटबाल टीम मुंबई सिटी एफसी के सह मालिक भी है।
रणबीर कपूर रोचक जानकारियां- Ranbir kapoor facts
- रणबीर कपूर प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं।
- रणबीर कपूर ने अभिनय की पढ़ाई न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से की है।
- वे बॉलीवुड के पहले अभिनेता हैं जिन्होंने अपने दादा राज कपूर की बायोपिक राज कपूर: द शोमैन में अभिनय करने की इच्छा जताई थी।
- रणबीर कपूर अपने करियर की शुरुआत में अभिनेता नहीं, बल्कि निर्देशक बनना चाहते थे।
- फिल्म रॉकस्टार के लिए उन्होंने गिटार बजाना और सिंगिंग की खास ट्रेनिंग ली थी।
- बर्फी! फिल्म में उन्होंने बिना ज्यादा डायलॉग के अपने एक्सप्रेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
- रणबीर कपूर को फुटबॉल बहुत पसंद है और वे अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बड़े फैन हैं।
- वे इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम मुंबई सिटी एफसी के सह-मालिक भी हैं।
- रणबीर कपूर ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते और निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं।
- फिल्म संजू में संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए उन्होंने उनकी बॉडी लैंग्वेज और बोलने के अंदाज पर महीनों काम किया था।
FAQ Section
Q. रणबीर कपूर कौन है?
Ans. रणबीर कपूर प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में सांवरिया फिल्म से की थी। रणबीर कपूर ने बचाना ऐ हसीनों, अजब प्रेम की गजब कहानी, रॉकस्टार, बर्फी, संजू और ब्रह्म शास्त्र जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। साल 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण है, जिसमें वह भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर कपूर की उम्र वर्तमान 2025 में 43 वर्ष है।
Q. रणबीर कपूर की कितनी शादियां हुई है?
Ans. रणबीर कपूर वर्तमान समय में विवाहित हैं, उनका विवाह साल 2022 में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ हुआ था। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम राहा कपूर है। जिनका जन्म6 नवंबर 2022 को हुआ था, उसे हिसाब से राहा कपूर की उम्र वर्तमान 2025 में 3 वर्ष है। रणबीर कपूर अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, और हमेशा अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आते हैं।
इन्हें भी देखें
ऐश्वर्या रजनीकांत जीवन परिचय (भारतीय फिल्म निर्देशक) – “Click here “
दिविता राय जीवन परिचय – ” Click here “


