संजू सैमसंग का परिचय – Sanju Samson introduction
आज हम आपको यहां पर संजू सैमसंग के बारे में बताने जा रहे हैं, Sanju Samson biography in hindi – संजू सैमसंग भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलते हैं। संजू एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज है, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। वर्तमान 2025 आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम के कप्तान है, उन्हें टीम ने 18 करोड रुपए की कीमत पर रिटेन किया है। संजू सैमसंग की उम्र वर्तमान 2025 में 31 वर्ष है। चलिए हम आपको संजू सैमसंग के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

पूरा नाम – संजू विश्वनाथ सैमसंग |
जन्म – 11 नवंबर 1994 |
जन्म स्थान – पुल्लुविला, तिरुअनंतपुरम (केरल) |
उम्र – 31 वर्ष, 2025 में |
व्यवसाय – क्रिकेटर |
धर्म – ईसाई |
राष्ट्रीयता – भारतीय |
प्रसिद्धि का कारण – भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तथा साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय मैच में तीन शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी |
वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
नेट वर्थ- लगभग 80 करोड रुपए |
sanju samson in csk,sanju samson age, sanju samson ipl 2025, sanju samson injury, sanju samson wife, sanju samson ipl 2025 price, sanju samson ipl 2026, sanju samson biopic, cricketer sanju samson biodata, संजू सैमसंग धर्म, संजू सैमसंग आईपीएल 2026 टीम, संजू सैमसन जर्सी नंबर, संजू सैमसन आईपीएल, संजू सैमसंग पत्नीसंजू सैमसंग कहां का है, संजू सैमसंग आईपीएल 2025, संजू सैमसंग बायोग्राफी, संजू सैमसंग जीवन परिचय Sanju Samson biography in hindi (क्रिकेटर)
संजू सैमसंग का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Sanju Samson birth and early life
संजू सैमसंग का जन्म 11 नवंबर 1994 को पुल्लुविला, तिरुअनंतपुरम (केरल) में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 31 वर्ष है। संजू का पालन पोषण काफी अच्छे से हुआ, उनके पिता पुलिस कांस्टेबल और फुटबॉल खिलाड़ी थे। संजू सैमसंग का शुरुआती जीवन उत्तरी दिल्ली के जीटीवी नगर इलाके में पुलिस क्वार्टर में बीता, उनके पिताजी एक पुलिस कांस्टेबल थे तो ट्रांसफर होता रहता था। उनके पिताजी की नौकरी पूरी हो जाने के बाद वह केरल वापस चले गए। केरल में उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और मास्टर्स क्रिकेट क्लब में भाग लिया। संजू को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है, क्योंकि उनका संबंध एक खिलाड़ी परिवार से है।

संजू सैमसंग की शिक्षा – Sanju Samson education
संजू सैमसंग की शुरुआती शिक्षा सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल तिरुवंतपुरम केरल से पूरी हुई। उसके बाद उन्होंने मार इवानियोस कॉलेज, से तिरुवनंतपुरम से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री इंग्लिश में हासिल की। संजू अपने शुरुआती जीवन में आईपीएस ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनका रुझान क्रिकेट के तरफ बढ़ता गया।
संजू सैमसंग का परिवार – Sanju Samson family
संजू सैमसंग का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई रहते हैं। संजू सैमसन के पिता का नाम सैमसंग विश्वनाथ, वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और पूर्व फुटबॉलर हैं तथा उनकी मां का नाम लिजी विश्वनाथ, वह एक ग्रहणी है। संजू सैमसंग के भाई का नाम शैली सैमसंग, जो जूनियर क्रिकेट में केरल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संजू सैमसंग वर्तमान समय में विवाहित है, उनका विवाह साल 2018 में कॉलेज की फ्रेंड चारुलता से हुआ। 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली, उनकी पत्नी एक बिजनेस वूमेन है। संजू एक ईसाई समुदाय से है, जबकि उनकी पत्नी हिंदू नायर है।


संजू सैमसंग का करियर – Sanju Samson career
संजू सैमसंग भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में केरल और इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान है। संजू ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली से की लेकिन बाद में केरल चले गए। साल 2021 में केरल के लिए प्रथम श्रेणी से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। फिर साल 2013 में राजस्थान रॉयल के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया। उन्होंने साल 2015 में जिंबॉब्वे के खिलाफ T20 और साल 2021 में भारत के लिए वनडे मैच में अपना डेब्यू किया था।
साल 2019 में विजय हजारी ट्रॉफी में 212 रन बनाए और 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में तीसरे वनडे में अपना पहला वनडे शतक बनाया। वह साल 2007 में केरल की under- 13 टीम के सदस्य भी थे। साल 2014 अगस्त में संजू को इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे और एक T20 खेलने के लिए भारत की 17 सदस्य टीम में शामिल किया गया। साल 2022 फरवरी में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारत की T20 टीम में शामिल किया गया दो मैच में 39 और 18 रन बनाए। साल 2022 जून में उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भारत टीम में शामिल किया गया था।
IPL और राजस्थान रॉयल्स
IPL में उनका डेब्यू 2013 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए हुआ। वहीं से उनके करियर को रफ्तार मिली और 2013 में उन्हें “Emerging Player of the Season” भी चुना गया। 2016‑17 में वे दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए खेले, फिर 2018 में वापस RR में लौटे।
2021 में RR के कप्तान बने, और पहले ही मैच में 119 (63 गेंदों में) की शानदार पारी खेली। कप्तानी में उनके करियर को नई दिशा मिली—484 रन (2021), 458 रन (2022), और 531 रन (2024) की तूफानी पारियाँ। उन्हें RR का सबसे अधिक रन बनाने वाला और सबसे ज्यादा कैच/स्ट्रम्प करने वाला विकेटकीपर भी कहा जाता है। साल 2025 में उन्हें राजस्थान रॉयल टीम ने 18 करोड रुपए में रि टेन किया और कप्तान घोषित कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय करियर
टेस्ट टीम में अभी तक स्थान नहीं, लेकिन T20I में 2015 में पदार्पण किया। ODI का डेब्यू 2021 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ। अब तक उन्होंने 42 T20I मैचों में 861 रन (तीन T20I शतक) औसत 25.32 से और 16 ODI में 510 रन औसत 56.66 से बनाये हैं। 2024 में विदेशों में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ तीन T20I शतक लगाकर रिकार्ड बनाया—”तीन T20I शतक एक कैलेंडर वर्ष में” का विश्व रिकॉर्ड।
संजू सैमसंग शारीरिक बनावट- Sanju Samson age and height
- उम्र – 31 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.7 इंच के लगभग
- वजन – 70 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
संजू सैमसंग सोशल मीडिया अकाउंट- Sanju Samson social media accounts
संजू सैमसंग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 868 पोस्ट तथा 10.5 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा अपने परिवार के साथ भी फोटो और वीडियो अपलोड करते रहते हैं। उनकी पत्नी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। अगर आप संजू सैमसंग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Sanju Samson Instagram- “Click here“
संजू सैमसंग की नेट वर्थ – Sanju Samson net worth
संजू सैमसंग की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड रुपए है, उनकी कमाई का साधन आईपीएल ब्रांड एंडोर्समेंट और बीसीसीआई है। उन्हें साल 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल राजस्थान रॉयल टीम ने 18 करोड रुपए में रिटर्न किया है, वह अकेले आईपीएल से 90 करोड़ से अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें प्रत्येक वनडे मैच के लिए 6 लाख और प्रत्येक T20 मैच के लिए ₹3लाख फीस मिलती है। वह केरल घरेलू क्रिकेट खेलकर भी कमाई करते हैं। संजू सैमसंग के पास 6 करोड़ का बंगला और बेंगलुरु और मुंबई हैदराबाद जैसी सिटी में आलीशान बंगला है। अगर बात करें गाड़ियों की तो उनके पास ऑडी बीएमडब्ल्यू सीरीज और रेंज रोवर स्पोर्ट्स लग्जरी गाड़ियां शामिल है।
संजू सैमसंग के बारे में रोचक जानकारिया- Sanju Samson facts
- संजू सैमसन ने विजय हज़ारे ट्रॉफी 2019 में गोवा के खिलाफ मात्र 129 गेंदों में 212* रन बनाकर लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाया।
- वे IPL में खेलने वाले केरल के पहले क्रिकेटर बने, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
- साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मात्र 18 साल की उम्र में अर्धशतक जड़ा और उस समय के सबसे युवा अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी बने।
- संजू ने क्रिकेट को गंभीरता से अपनाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी और क्रिकेट में पूरा ध्यान लगाया।
- साल 2021 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया और पहले ही मैच में उन्होंने 119 रन की धमाकेदार पारी खेली।
- उनके पिता दिल्ली पुलिस में थे और दिल्ली अंडर-19 टीम से क्रिकेट खेल चुके हैं, जिससे संजू को क्रिकेट की प्रेरणा मिली।
- शांत स्वभाव और फिनिशिंग स्किल्स के कारण कई बार उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की गई है।
- केरल और दक्षिण भारत में संजू को एक क्रिकेटिंग हीरो की तरह पूजा जाता है।
- बल्लेबाज़ी के अलावा वे एक भरोसेमंद विकेटकीपर भी हैं, जो तेज़ स्टंपिंग के लिए जाने जाते हैं।
- साल 2024 में उन्होंने एक ही कैलेंडर वर्ष में तीन T20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
FAQ Section
Q. संजू सैमसंग कौन है?
Ans. संजू सैमसंग भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलते हैं। संजू एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज है, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। वर्तमान 2025 आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम के कप्तान है, उन्हें टीम ने 18 करोड रुपए की कीमत पर रिटेन किया है। संजू सैमसंग की उम्र वर्तमान 2025 में 31 वर्ष है।
Q. संजू सैमसंग का जन्म कब और कहां हुआ था?
Ans. संजू सैमसंग का जन्म 11 नवंबर 1994 को पुल्लुविला, तिरुअनंतपुरम (केरल) में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 31 वर्ष है। संजू का पालन पोषण काफी अच्छे से हुआ, उनके पिता पुलिस कांस्टेबल और फुटबॉल खिलाड़ी थे। संजू सैमसंग का शुरुआती जीवन उत्तरी दिल्ली के जीटीवी नगर इलाके में पुलिस क्वार्टर में बीता, उनके पिताजी एक पुलिस कांस्टेबल थे तो ट्रांसफर होता रहता था। उनके पिताजी की नौकरी पूरी हो जाने के बाद वह केरल वापस चले गए।
Q. संजू सैमसंग आईपीएल में कितने में बिका?
Ans. वर्तमान 2025 आईपीएल में राजस्थान रॉयल टीम के कप्तान है, उन्हें टीम ने 18 करोड रुपए की कीमत पर रिटेन किया है।
Q. संजू सैमसंग कितने करोड़ का मालिक है?
Ans. संजू सैमसंग की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड रुपए है, उनकी कमाई का साधन आईपीएल ब्रांड एंडोर्समेंट और बीसीसीआई है। उन्हें साल 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल राजस्थान रॉयल टीम ने 18 करोड रुपए में रिटर्न किया है, वह अकेले आईपीएल से 90 करोड़ से अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें प्रत्येक वनडे मैच के लिए 6 लाख और प्रत्येक T20 मैच के लिए ₹3लाख फीस मिलती है। वह केरल घरेलू क्रिकेट खेलकर भी कमाई करते हैं।
Q. संजू सैमसंग की पत्नी का नाम क्या है?
Ans. संजू सैमसंग वर्तमान समय में विवाहित है, उनका विवाह साल 2018 में कॉलेज की फ्रेंड चारुलता से हुआ। 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली उनकी पत्नी एक बिजनेस वूमेन है संजू एक ईसाई समुदाय से है जबकि उनकी पत्नी हिंदू नायर है।
इन्हें भी देखें
ड्वेन जॉनसन जीवन परिचय (American actor and wrestler) – ” Click here “
किरण डेम्बला जीवन परिचय (celebrity fitness trainer) – ” Click here “