अभिषेक बच्चन जीवन परिचय Abhishek Bachchan Biography in hindi (अभिनेता)

अभिषेक बच्चन परिचय – Abhishek Bachchan introduction

आज हम आपको यहां पर अभिषेक बच्चन के बारे में बताने जा रहे हैं. Abhishek Bachchan biography in hindi – अभिषेक बच्चन भारतीय अभिनेता, निर्माता और टेलीविजन होस्ट है। जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की थी। अभिषेक बच्चन ने धूम, बंटी और बबली, गुरु और पा जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। साल 2026 में अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म किंग और राजा शिवाजी है। चलिए हम आपको अभिषेक बच्चन के जीवन से परिचित कराते हैं –

अभिषेक बच्चन जीवन परिचय Abhishek Bachchan Biography in hindi (अभिनेता)
अभिषेक बच्चन जीवन परिचय Abhishek Bachchan Biography in hindi (अभिनेता)
पूरा नाम – अभिषेक बच्चन
जन्म – 5 फरवरी 1976
जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र – 50 वर्ष, 2026 में
व्यवसाय – भारतीय अभिनेता निर्माता और टेलीविजन होस्ट
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्ध का कारण – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे के रूप में
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
नेट वर्थ – लगभग ढाई सौ करोड रुपए
Abhishek Bachchan new movie, Abhishek Bachchan height in feet, Abhishek Bachchan movies, Abhishek Bachchan biography, अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन child, अभिषेक बच्चन age, अभिषेक बच्चन date of birth, अभिषेक बच्चन बायोग्राफी, अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, अभिषेक बच्चन उम्र, अभिषेक बच्चन का बेटा, अभिषेक बच्चन daughter age, अभिषेक बच्चन मूवी, अभिषेक बच्चन जीवन परिचय Abhishek Bachchan Biography in hindi (अभिनेता)

अभिषेक बच्चन जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Abhishek Bachchan birth and early life

अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 50 वर्ष है। उनका पालन पोषण मुंबई महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित परिवार में हुआ, उन्हें बचपन से एक्टिंग में काफी लगाव नहीं था। वह बचपन में डिसलेक्सिया नाम की सीखने की बीमारी से पीड़ित थे, इस बात की जानकारी उन्होंने आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर में भी की थी। अभिषेक बच्चन का शुरुआती जीवन काफी अच्छे से बीता, उनके दादाजी हरिवंश राय बच्चन हिंदी के प्रसिद्ध कवि थे। उनके दादाजी उन्हें बचपन में बाबा के नाम से बुलाते थे।

Abhishek Bachchan childhood photo
Abhishek Bachchan childhood photo

अभिषेक बच्चन शिक्षा – Abhishek Bachchan education

अभिषेक बच्चन की शुरुआती शिक्षा मुंबई के जमुना बाई नर्सी स्कूल से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने मुंबई स्कॉट स्कूल से अपनी बाकी की शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में एडमिशन लिया, स्कूल की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद वह स्कॉटलैंड के Aiglon कॉलेज गए। अभिषेक बच्चन अपनी हायर एजुकेशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए, जहां उन्होंने वाटसन यूनिवर्सिटी में बिजनेस की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। लेकिन उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

अभिषेक बच्चन परिवार – Abhishek Bachchan family

अभिषेक बच्चन का जन्म बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, उनके दादाजी हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के वेद प्रसिद्ध कवि थे। अभिषेक बच्चन के पिताजी अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक के रूप में जाने जाते हैं तथा उनकी मां जया बच्चन वह भी एक अभिनेत्री और पॉलिटिशियन है। अभिषेक बच्चन की बहन का नाम श्वेता बच्चन नंदा है, उन्होंने फिल्मों में काम नहीं किया है।

अभिषेक बच्चन का विवाह 20 अप्रैल 2007 को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ हुआ। इस जोड़े की एक बेटी है जिसका जन्म साल 2011 में हुआ उनका नाम आराध्या बच्चन है। शादी से पहले अभिषेक बच्चन का नाम करिश्मा कपूर और रानी मुखर्जी के साथ जोड़ा जाता था। फिलहाल शादी के बाद अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

Abhishek Bachchan Parents Photo
Abhishek Bachchan Parents Photo
Abhishek Bachchan Family photo
Abhishek Bachchan Family photo

अभिषेक बच्चन करियर – Abhishek Bachchan career

Abhishek Bachchan ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में फिल्म Refugee से की थी। इस फिल्म में उनके साथ Kareena Kapoor भी नजर आई थीं। हालांकि शुरुआती वर्षों में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकीं, लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत करना जारी रखा। वर्ष 2004 उनके करियर का महत्वपूर्ण साल साबित हुआ, जब Yuva और Dhoom जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई। Yuva में उनके अभिनय की खूब सराहना हुई और इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले।

वर्ष 2005 में उन्होंने Bunty Aur Babli और Sarkar जैसी सफल फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2006 में Kabhi Alvida Naa Kehna और Umrao Jaan में नजर आए। वर्ष 2007 उनके करियर का एक और यादगार वर्ष रहा, जब उन्होंने फिल्म Guru में शानदार अभिनय किया। इस फिल्म में उनके काम को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने खूब पसंद किया। इसी वर्ष उन्होंने फिल्म Jhoom Barabar Jhoom में भी अभिनय किया।

वर्ष 2008 में अभिषेक Dostana में दिखाई दिए, जिसने युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद 2009 में Delhi-6 और Paa जैसी फिल्मों में काम किया। वर्ष 2012 में रिलीज हुई Bol Bachchan उनकी सबसे सफल कॉमेडी फिल्मों में से एक बनी। इसके बाद 2014 में Happy New Year ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

कुछ समय तक फिल्मों में सीमित रूप से काम करने के बाद अभिषेक ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर रुख किया। वर्ष 2020 में वे वेब सीरीज़ Breathe: Into the Shadows में नजर आए, जिसमें उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। इसी वर्ष फिल्म Ludo में भी उनका प्रदर्शन सराहा गया। वर्ष 2022 में रिलीज हुई Dasvi में उन्होंने एक अनोखा किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने पसंद किया। वर्ष 2023 में फिल्म Ghoomer में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली और यह उनके करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल हुई।

आज अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद लगातार मेहनत और बेहतरीन अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका सफर संघर्ष, धैर्य और निरंतर सीखने की प्रेरणादायक कहानी माना जाता है।

अभिषेक बच्चन शारीरिक बनावट- Abhishek Bachchan age and height

  • उम्र – 50 वर्ष, 2026 में
  • हाइट – 6.2 इंच के लगभग
  • वजन – 60 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गोरा
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया अकाउंट- Abhishek Bachchan social media account

अभिषेक बच्चन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1255 पोस्ट तथा 12.2 मिलीयन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो वीडियो शेयर करते हैं, इसके अलावा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी विवेक सोशल मीडिया के माध्यम से देते हैं। वह अपना पारिवारिक जीवन निजी रखते हैं, अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।

अभिषेक बच्चन नेट वर्थ – Abhishek Bachchan net worth

अभिषेक बच्चन संपत्ति लगभग ढाई सौ करोड रुपए के बीच है, उनकी कमाई का मुख्य साधन फिल्मों में एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रो कबड्डी लीग से आता है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी अच्छे खासे पैसे कमा लेते हैं, इसके अलावा वह है नागिन और जेप्टो जैसे सफल ब्रांड के इन्वेस्टर हैं। उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति लगभग 800 करोड रुपए है, किसी भी सेलिब्रिटी की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।

विवेक दहिया के बारे में रोचक जानकारियां- Abhishek Bachchan facts

  • अभिषेक को बचपन से ही खेलों में काफी रुचि थी, खासकर फुटबॉल में।
  • उन्होंने अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में भी काम किया है।
  • अभिषेक Jaipur Pink Panthers कबड्डी टीम के मालिक हैं, जिसने प्रो कबड्डी लीग का पहला खिताब जीता था।
  • वह फुटबॉल टीम Chennaiyin FC के सह-मालिक भी हैं।
  • वर्ष 2007 में उन्होंने विश्व सुंदरी और अभिनेत्री Aishwarya Rai Bachchan से शादी की थी।
  • अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी का नाम Aaradhya Bachchan है।
  • फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कुछ समय तक फिल्म निर्माण से जुड़े कार्यों में भी अनुभव प्राप्त किया था।
  • उन्हें यात्रा करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है।
  • परिवार और दोस्तों के बीच उन्हें प्यार से “AB Baby” कहा जाता है।

FAQ Section

Q. अभिषेक बच्चन की उम्र कितनी है?

Ans. अभिषेक बच्चन की उम्र वर्तमान 2026 में 50 वर्ष है।

Q. अभिषेक बच्चन को क्या बीमारी है?

Ans. वह बचपन में डिसलेक्सिया नाम की सीखने की बीमारी से पीड़ित थे, इस बात की जानकारी उन्होंने आमिर खान की फिल्म तारे ज़मीन पर में भी की थी। यह बीमारी कोई मानसिक और शारीरिक बीमारी नहीं है, बल्कि सीखने और समझने की एक अलग स्थिति होती है जिसमें पीड़ित व्यक्ति को अक्षर पहचान पढ़ने और लिखने में परेशानी होती है।

इन्हें भी देखें

सितारा घट्टमनेनी जीवन परिचय (महेश बाबू की बेटी) – ” Click here “

सुहाना खान जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री और शाहरुख खान की बेटी) – ” Click here “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top