राधा यादव का परिचय – Radha Yadav introduction
आज हम आपको यहां पर राधा यादव के बारे में बताने जा रहे हैं, Radha Yadav biography in hindi – राधा यादव भारतीय महिला क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई बड़ौदा और पश्चिम बंगाल के लिए खेलती है। राधा यादव बाएं हाथ की स्पिनर है, उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी। वह 17 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुने जाने वाली गुजरात की पहली खिलाड़ी बनी। राधा यादव की उम्र वर्तमान 2025 में 25 वर्ष है। चलिए हम आपको राधा यादव के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – राधा यादव | 
| जन्म – 21 अप्रैल 2000 | 
| जन्म स्थान – उत्तर प्रदेश के जौनपुर अजोशी गांव | 
| उम्र – 25 वर्ष 2025 में | 
| व्यवसाय – क्रिकेटर | 
| धर्म – हिंदू | 
| राष्ट्रीयता – भारतीय | 
| प्रसिद्धि का कारण – भारत की प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं | 
| वैवाहिक स्थिति – अविवाहित | 
| नेट वर्थ – लगभग 2 से 3 करोड रुपए | 
radha yadav age, radha yadav height, radha yadav husband, radha yadav birth place, radha yadav family, radha yadav instagram, radha yadav wikipedia, radha yadav father, raha yadav father name, radha yadav born, WCW 2025 cup, राधा यादव जीवन परिचय Radha Yadav biography in hindi (क्रिकेटर)
राधा यादव का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Radha Yadav birth and early life
राधा यादव का जन्म 21 अप्रैल 2000 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर, अजोशी गांव में हुआ और उनकी उम्र अभी 2025 में 25 वर्ष है। उनके शुरुआती जीवन काफी संघर्ष पूर्वक बीता, जब वह छोटी थी तो पालन पोषण के लिए उनके परिवार मुंबई के कोलावेरी बस्ती में रहने लगा। उनके पिताजी मुंबई में एक दूध की दुकान चलाते हैं, वह चार बहन भाइयों में सबसे छोटी है। राधा को बचपन से ही पढ़ाई अधिक लगाव खेलों में रहा है।
राधा यादव की शिक्षा – Radha Yadav education
राधा यादव की शुरुआती शिक्षा उनके गांव अजोशी से पूरी हुई, उसके बाद उनके कॉलेज की पढ़ाई की जानकारी हमें नहीं है। जैसे ही जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे।
राधा यादव का परिवार – Radha Yadav family
राधा यादव का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई-बहन रहते हैं। राधा के पिता का नाम ओम प्रकाश यादव वह मुंबई में दूध की दुकान चलाते हैं और उनकी मां के नाम की जानकारी हमें नहीं है वह एक ग्रहणी है। राधा यादव के भाई का नाम दीपक यादव है अपने पिता के साथ मुंबई में दुकान चलाते हैं और दूसरे भाई का नाम राहुल यादव है मुंबई में एक राष्ट्रीय कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं और उनकी बहन का नाम सोनी यादव है।
राधा यादव वर्तमान समय में अविवाहित हैं, फिलहाल उनके बॉयफ्रेंड की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है। इन सब चीजों के लिए उनके पास समय नहीं है वह अभी अपना करियर बनाने में लगी हुई है। जैसे ही जानकारी मिलती है, हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे।

राधा यादव का करियर – Radha Yadav career
राधा यादव भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक बेहतरीन बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत घरेलू स्तर से की और अपनी शानदार स्पिन और नियंत्रण के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। राधा ने मुंबई और बाद में बड़ौदा महिला टीम के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
2018 में उन्होंने भारतीय महिला टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। टी20 क्रिकेट में राधा जल्दी ही टीम की प्रमुख स्पिनर बन गईं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में अपनी गेंदबाज़ी से टीम को जीत दिलाई, खासकर डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाज़ी की काफी तारीफ होती है। राधा ने 2018 और 2020 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अहम मौकों पर विकेट लेने की क्षमता दिखाई। इसके अलावा उन्होंने महिला एशिया कप और बिलाटर सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
WPL (महिला प्रीमियर लीग) में भी राधा यादव ने Delhi Capitals Women टीम के लिए खेलते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम को मज़बूत गेंदबाज़ी विकल्प दिया। उनकी सटीक लाइन-लेंथ, फील्डिंग स्किल्स और मैच फिनिशिंग एबिलिटी उन्हें भारतीय महिला टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है। राधा यादव आज भारतीय महिला क्रिकेट में एक भरोसेमंद स्पिन गेंदबाज़ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
वर्तमान 2025 में उन्होंने वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 भारत की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंची थी। राधा यादव ने इस टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: उदाहरणस्वरूप उन्होंने मैच में 3 विकेट लिए थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 3 विकेट / 30 रन का शानदार स्पेल दिया था। फाइनल मैच में भी उनका इस्तेमाल स्पिन विकल्प के रूप में हुआ।

राधा यादव शारीरिक बनावट- Radha Yadav age and height
- उम्र – 25 वर्ष, 2025 में
 - हाइट – 5.4 इंच के लगभग
 - वजन – 55 किलो के लगभग
 - त्वचा का रंग – गोरा
 - आंखों का रंग – काला
 - बालों का रंग – काला
 
राधा यादव सोशल मीडिया अकाउंट- Radha Yadav social media accounts
राधा यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम एक्टिव रहती है, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 347 पोस्ट तथा 610k फॉलोअर्स हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं इसके अलावा वह अपने जीवन से जुड़ी भी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। अगर आप उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक से कर सकते हैं।
Radha Yadav Instagram- “Click here“
राधा यादव की नेट वर्थ – Radha Yadav net worth
राधा यादव की कुल संपत्ति लगभग 2 से 3 करोड रुपए है, उनकी कमाई का साधन क्रिकेट करियर और उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी पैसे कमा लेती हैं। वूमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए संपत्ति में इजाफा हो सकता है। किसी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।
राधा यादव के बारे में रोचक जानकारियां- Radha Yadav facts
- राधा यादव ने बचपन में क्रिकेट टेनिस-बॉल टूर्नामेंट्स से खेलना शुरू किया था।
 - उनका परिवार शुरू में आर्थिक रूप से बहुत मजबूत नहीं था, फिर भी उन्होंने मेहनत से क्रिकेट में जगह बनाई।
 - राधा का क्रिकेट करियर मुंबई की गलियों से शुरू हुआ, जहाँ वे लड़कों के साथ खेलती थीं।
 - उन्हें बचपन से ही स्पिन गेंदबाजी का शौक था और उन्होंने खुद ही कई वैरिएशन सीखी।
 - भारत की महिला टीम में डेब्यू से पहले राधा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था।
 - WPL (Women’s Premier League) में भी वे एक भरोसेमंद स्पिनर के रूप में जानी जाती हैं।
 - मैदान में उनकी आक्रामक फील्डिंग और तेज़ थ्रो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग पहचान दिलाते हैं।
 - राधा ने कई मौकों पर टीम के लिए ब्रेकथ्रू विकेट दिलाए हैं, खासकर मिडल ओवर्स में।
 - वह मानसिक रूप से बहुत मज़बूत खिलाड़ी हैं, दबाव वाले मैचों में शांत रहकर खेलती हैं।
 - सोशल मीडिया पर अक्सर युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करने वाले पोस्ट भी शेयर करती हैं।
 
FAQ Section
Q. राधा यादव का पूरा नाम क्या है?
Ans. राधा यादव भारतीय महिला क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई बड़ौदा और पश्चिम बंगाल के लिए खेलती है। राधा यादव बाएं हाथ की स्पिनर है, उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी। वह 17 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुने जाने वाली गुजरात की पहली खिलाड़ी बनी। राधा यादव की उम्र वर्तमान 2025 में 25 वर्ष है।
Q. राधा यादव के पिता का क्या नाम है?
Ans. राधा के पिता का नाम ओम प्रकाश यादव वह मुंबई में दूध की दुकान चलाते हैं और उनकी मां के नाम की जानकारी हमें नहीं है वह एक ग्रहणी है।
Q. राधा यादव की उम्र कितनी है?
Ans. राधा यादव की उम्र वर्तमान 2025 में 25 वर्ष है।
इन्हें भी देखें
हरलीन देओल जीवन परिचय (भारतीय महिला क्रिकेटर – all rounder) – ” Click here “
रवींद्र जडेजा जीवन परिचय (भारतीय क्रिकेटर- cricketer jadeja) – ” Click here “


