ऋषभ शेट्टी का परिचय – Risabh shetty introduction
आज हम आपको यहां पर ऋषभ शेट्टी के बारे में बताने जा रहे हैं. Risabh shetty biography in hindi – ऋषभ शेट्टी भारतीय अभिनेता, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है, जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में कन्नड़ फिल्म तुगलक से की थी। वह कांतारा मूवी के लेखन निर्देशन और अभिनय के लिए भी प्रसिद्ध है।
ऋषभ शेट्टी ने बेल बॉटम, बलवान बादशाह, हीरो, कांतारा और कांतारा चैप्टर 1 जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म द प्राइड ऑफ़ छत्रपति शिवाजी महाराज जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज का मुख्य किरदार निभाने वाले हैं। ऋषभ शेट्टी की उम्र वर्तमान 2026 में 43 वर्ष है। चलिए हम आपको ऋषभ शेट्टी के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – ऋषभ शेट्टी |
| जन्म – 7 जुलाई 1983 |
| जन्म स्थान – केराडी गांव, उडुपी (कर्नाटक) |
| उम्र – 43 वर्ष 2026 में |
| व्यवसाय – भारतीय अभिनेता, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण –कांतारा फिल्म के लिए काफी प्रसिद्ध हुए |
| वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
| नेट वर्थ – |
Risabh shetty movies, Risabh shetty wikipedia, Risabh shetty brother, Risabh shetty age, Risabh shetty upcoming movies, Risabh shetty net worth, Risabh shetty brother name, Risabh shetty koun hai, ऋषभ शेट्टी कौन है, ऋषभ शेट्टी अभिनेता, ऋषभ शेट्टी फोटो, ऋषभ शेट्टी शिवाजी महाराज, ऋषभ शेट्टी की फिल्में, ऋषभ शेट्टी wife, ऋषभ शेट्टी बायोग्राफी इन हिंदी, ऋषभ शेट्टी जीवन परिचय Risabh shetty Biography in hindi (अभिनेता)
ऋषभ शेट्टी जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Risabh shetty birth and early life
ऋषभ शेट्टी का जन्म 7 जुलाई 1983 को केराड़ी, उडुपी कर्नाटक में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 43 वर्ष है। ऋषभ का पालन पोषण कर्नाटक के उडुपी जिले के एक छोटे से गांव केराडी में हुआ था। ऋषभ को बचपन से एक्टिंग में रुचि नहीं थी, बल्कि उन्हें कॉलेज के दिनों में पढ़ाई के दौरान एक्टिंग में रुचि जागृत हुई। वह एक साधारण परिवार से आते हैं, तो इस बात से अंदाजा लगाए जा सकता है कि उनके शुरुआती जीवन काफी साधारण पूर्वक ही बीता होगा।
ऋषभ शेट्टी शिक्षा – Risabh shetty education
ऋषभ शेट्टी की शुरुआती शिक्षा कुंडापुर कर्नाटक में बोर्ड हाई स्कूल से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने जयानगर बेंगलुरू कर्नाटका से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी हो जाने के बाद उन्होंने कुंडापुर कर्नाटक में भंडारकर कला और विज्ञान कॉलेज से भी पढ़ाई की। पोस्ट ग्रेजुएशन में उन्होंने मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने गवर्नमेंट फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट बैंगलोर कर्नाटक से फिल्म निर्देशन में डिप्लोमा हासिल किया।
ऋषभ शेट्टी परिवार – Risabh shetty family
ऋषभ शेट्टी का जन्म एक साधारण कन्नड़ परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक बहन रहती है। ऋषभ के पिता का नाम बाई भास्कर शेट्टी वह ज्योतिष है तथा उनकी मां का नाम लक्ष्मी शेट्टी है। ऋषभ शेट्टी की बहन का नाम प्रतिभा हेगडे, वह विप्रो सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। ऋषभ शेट्टी वर्तमान समय में विवाहित है, उनका विवाह साल 2017 में 9 फरवरी को प्रगति शेट्टी से हुआ था। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, बेटे का नाम रणवीर शेट्टी तथा बेटी का नाम राधा शेट्टी है। वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ भारत के कर्नाटक राज्य के उडुपी जिले के कुंडापुरा में स्थित एक शानदार हवेली में रहते हैं।


ऋषभ शेट्टी करियर – Risabh shetty career
ऋषभ शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म Tuglak से छोटे रोल के साथ की। इसके बाद 2013 में Lucia और 2014 में Ulidavaru Kandanthe जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं, जहां से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई। एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्म मेकिंग भी सीखी और 2016 में बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म Ricky बनाई। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म Kirik Party रिलीज हुई, जो बड़ी हिट साबित हुई और उन्हें कन्नड़ इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाई।
इसके बाद उन्होंने 2018 में Sarkari Hi. Pra. Shaale, Kasaragodu जैसी फिल्मों का निर्देशन किया और कंटेंट-बेस्ड सिनेमा के लिए जाने जाने लगे। 2019 में Bell Bottom के जरिए वे लीड एक्टर के रूप में सामने आए और दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई। फिर 2021 में Garuda Gamana Vrishabha Vahana में उनके अभिनय ने उनकी इमेज को और मजबूत किया।
उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 2022 में आया, जब उनकी फिल्म Kantara रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग, डायरेक्शन और राइटिंग तीनों जिम्मेदारियां निभाईं। फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें पूरे भारत में पहचान मिली। इसके बाद वे पैन इंडिया स्टार बन गए। आगे चलकर उन्होंने Kantara Chapter 1 पर काम शुरू किया, जिससे उनके करियर को और ऊंचाई मिली।
आज ऋषभ शेट्टी कन्नड़ सिनेमा के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपने दम पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की। हालांकि उनकी अपकमिंग फिल्म संदीप सिंह द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक जीवनी फिल्म द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज में वह महान मराठा शासक की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21 जनवरी 2027 को विश्व स्तर पर सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मराठी, मलयालम और बंगाली भाषा में रिलीज हो रही है।

ऋषभ शेट्टी शारीरिक बनावट- Risabh shetty age and height
- उम्र – 43 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 5.8 इंच के लगभग
- वजन – 70 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
ऋषभ शेट्टी सोशल मीडिया अकाउंट- Risabh shetty social media accounts
ऋषभ शेट्टी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 457 पोस्ट तथा 1.7 मिलियन फॉलोअर्स है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं इसके अलावा वह अपने फैमिली के साथ भी फोटो शेयर करते हैं। वह अपना अधिकतर समय अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं, जिसकी तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी करते हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Risabh shetty instagram- ” Click here “
ऋषभ शेट्टी नेट वर्थ – Risabh shetty net worth
ऋषभ शेट्टी की संपत्ति लगभग 50 से 60 करोड रुपए हो सकती है, उनकी कमाई का मुख्य साधन फिल्म एक्टिंग (एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये) डायरेक्शन और प्रोडक्शन ब्रांड एंडोर्समेंट सोशल मीडिया और अन्य प्रोजेक्ट Kantara और Kantara Chapter 1 की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी कमाई और फीस में बहुत बड़ा उछाल आया है, यहां तक कि उनकी फीस में हजारों प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई। किसी भी सेलिब्रिटी की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना काफी मुश्किल होता है।
ऋषभ शेट्टी के बारे में रोचक जानकारियां- Risabh shetty facts
- ऋषभ शेट्टी का असली नाम प्रशांत शेट्टी है।
- फिल्मों में आने से पहले उन्होंने पानी के डिब्बे बेचने और छोटे-मोटे काम भी किए।
- उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्लैप बॉय और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी।
- फिल्म Kirik Party ने उन्हें डायरेक्टर के रूप में बड़ी पहचान दिलाई।
- Bell Bottom उनकी पहली फिल्म थी जिसमें वे लीड हीरो बने।
- Kantara फिल्म के लिए उन्होंने एक्टर, डायरेक्टर और राइटर तीनों काम किए।
- Kantara की कहानी उन्होंने अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से प्रेरित होकर लिखी थी।
- इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड (Best Actor) मिला, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।
- ऋषभ शेट्टी हमेशा कंटेंट-आधारित और अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
- वे कन्नड़ इंडस्ट्री के उन कलाकारों में हैं जिन्होंने छोटे स्तर से शुरू करके बड़ा मुकाम हासिल किया।
FAQ Section
Q. ऋषभ शेट्टी कौन है?
Ans. ऋषभ शेट्टी भारतीय अभिनेता, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है, जो मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में कन्नड़ फिल्म तुगलक से की थी। वह कांतारा मूवी के लेखन निर्देशन और अभिनय के लिए भी प्रसिद्ध है। ऋषभ शेट्टी ने बेल बॉटम, बलवान बादशाह, हीरो, कांतारा और कांतारा चैप्टर 1 जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म द प्राइड ऑफ़ छत्रपति शिवाजी महाराज जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज का मुख्य किरदार निभाने वाले हैं।
Q. ऋषभ शेट्टी का पुराना नाम क्या है?
Ans. ऋषभ शेट्टी का पुराना नाम प्रशांत शेट्टी है, फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम ऋषभ शेट्टी अपनाया।
Q. ऋषभ शेट्टी की उम्र कितनी है?
Ans. ऋषभ शेट्टी की उम्र वर्तमान 2026 में 43 वर्ष है।
इन्हें भी देखें
ऐश्वर्या अर्जुन जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “
जहीर इकबाल जीवन परिचय (भारतीय अभिनेता) – ” Click here “


