शाहरुख खान का परिचय – Shah Rukh khan introduction
आज हम आपको यहां पर शाहरुख खान के बारे में बताने जा रहे हैं, Shah Rukh khan biography in hindi – शाहरुख खान भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म दीवाना से की थी। शाहरुख खान ने कभी खुशी कभी गम, बाजीगर, मोहब्बतें, कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान को किंग खान और बादशाह के नाम से जाना जाता है। शाहरुख खान की उम्र वर्तमान 2025 में 59 वर्ष है। चलिए हम आपको शाहरुख खान के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

पूरा नाम – शाहरुख खान |
जन्म – 2 नवंबर 1965 |
जन्म स्थान – नई दिल्ली, भारत |
उम्र – 59 वर्ष, 2025 में |
व्यवसाय – भारतीय अभिनेता |
धर्म – मुस्लिम |
राष्ट्रीयता – भारतीय |
प्रसिद्धि का कारण – बॉलीवुड में किंग खान और बादशाह के नाम से जाने जाते हैं |
वैवाहिक स्थिति – विवाहित |
नेट वर्थ – 7000 करोड रुपए |
shah rukh khan date of birth, shah rukh khan date of birth, shah rukh khan age, shah rukh khan biography book, shah rukh khan height, shah rukh khan movies, shah rukh khan height, shah rukh khan wikipedia, शाहरुख खान का जन्मदिन, शाहरुख खान की फिल्म, शाहरुख खान की उम्र, शाहरुख खान के गाने, शाहरुख खान का गाना, शाहरुख खान कुल संपत्ति, शाहरुख खान मूवी लिस्ट शाहरुख खान की पत्नीशाहरुख खान जीवन परिचय Shah Rukh khan biography in hindi (अभिनेता)
शाहरुख खान जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Shah Rukh khan birth and early life
शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली, भारत में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 49 वर्ष है। शाहरुख खान का पालन पोषण नई दिल्ली में हुआ, उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष किया। शाहरुख खान के पिताजी स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के डर के रिश्तेदार थे। शाहरुख खान जब 15 साल के थे तब उनके पिताजी की मृत्यु हो गई थी, इसी कारण उन्हें शुरुआती जीवन में संघर्ष करना पड़ा।

शाहरुख खान शिक्षा – Shah Rukh khan education
शाहरुख खान की शुरुआती शिक्षा सेंट कोलंबा स्कूल दिल्ली से पूरी हुई, उसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
शाहरुख खान परिवार – Shah Rukh khan family
शाहरुख खान का जन्म एक साधारण मुस्लिम परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और बहन रहती थी। शाहरुख खान के पिता का नाम ताज मोहम्मद खान, वह एक बिजनेसमैन थे तथा उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा, वह एक मजिस्ट्रेट और सोशल वर्कर थी। शाहरुख खान की बहन का नाम शहनाज लाल रुख खान, वह उनसे बड़ी है।
शाहरुख खान का विवाह 25 अक्टूबर 1991 को गौरी खान के साथ हुआ वह भारतीय फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर है। शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं एक बेटी और दो बेटे बेटी का नाम सुहाना खान और बेटे का नाम आर्यन और अबराम खान है। शाहरुख खान अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, और उनके साथ मुंबई में रहते हैं।

शाहरुख खान करियर – Shah Rukh khan career
शाहरुख़ ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविज़न से की थी। 1988 में प्रसारित टीवी धारावाहिक “फौजी” में उन्होंने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु राय की भूमिका निभाई, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद “सर्कस”, “दिल दरिया” और “उम्मीद” जैसे धारावाहिकों में भी उन्होंने काम किया। टेलीविज़न के माध्यम से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी थी। साल 1991 में शाहरुख़ ने गौरी खान से शादी की और उसी साल मुंबई शिफ्ट हो गए। साल 1992 में उन्होंने बॉलीवुड में फ़िल्म “दीवाना” से डेब्यू किया। यह फ़िल्म हिट रही और शाहरुख़ को “फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड” मिला। इसके बाद उन्होंने “चमत्कार”, “राजू बन गया जेंटलमैन”, “दिल आशना है” जैसी फ़िल्मों में काम किया।
हालांकि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ नकारात्मक किरदार भी निभाए, जैसे “डर” (1993), “बाज़ीगर” (1993), “अंजाम” (1994) जिनमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। ‘बाज़ीगर’ के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। 1995 में आई “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (DDLJ)” ने शाहरुख़ को रोमांस का बादशाह बना दिया। यह फ़िल्म एक ऐतिहासिक हिट रही और आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है। उन्होंने एक के बाद एक हिट फ़िल्में दीं: “करण अर्जुन” (1995), “यस बॉस” (1997), “दिल तो पागल है” (1997, “कुछ कुछ होता है” (1998), “बादशाह” (1999)
इन फ़िल्मों में शाहरुख़ का चार्म, उनकी एक्टिंग और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने उन्हें युवाओं का दिलों का राजा बना दिया। 2000 से लेकर 2010 तक शाहरुख़ ने इंडस्ट्री पर राज किया। इस दौर में उन्होंने कई यादगार और ऐतिहासिक फ़िल्में दीं: “मोहब्बतें” (2000) अमिताभ बच्चन के साथ। “कभी खुशी कभी ग़म” (2001) फैमिली ड्रामा का नया उदाहरण। “देवदास” (2002) संजय लीला भंसाली के निर्देशन में शाहरुख़ का क्लासिक रोल। “कल हो ना हो” (2003) एक इमोशनल परफॉर्मेंस। “मैं हूं ना” (2004), “वीर ज़ारा” (2004), “डॉन” (2006), “चक दे! इंडिया” (2007), “ओम शांति ओम” (2007) इन फ़िल्मों ने उनकी रेंज और लोकप्रियता को और भी पुख्ता कर दिया।
इस दशक में शाहरुख़ की फ़िल्मों ने कभी सफलता का स्वाद चखा तो कभी नाकामी का। कुछ प्रमुख फ़िल्में रहीं: “रॉ.वन” (2011) – इंडिया की पहली हाई टेक्नोलॉजी सुपरहीरो फ़िल्म। “डॉन 2” (2011) हिट। “जब तक है जान” (2012) यश चोपड़ा की अंतिम फ़िल्म। “चेन्नई एक्सप्रेस” (2013) ब्लॉकबस्टर हिट। “हैप्पी न्यू ईयर” (2014), “दिलवाले” (2015) मिक्स रिव्यूज। “फैन” (2016) एक्टिंग सराही गई लेकिन फ़िल्म असफल रही। “रईस” (2017) बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक। “जब हैरी मेट सेजल” (2017), “ज़ीरो” (2018) फ्लॉप साबित हुईं।
इस दौर में शाहरुख़ की फिल्मों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके फैंस का प्यार कम नहीं हुआ। लगभग 4 साल के ब्रेक के बाद शाहरुख़ ख़ान ने 2023 में शानदार वापसी की: “पठान” (2023) एक्शन से भरपूर ये फ़िल्म जबरदस्त हिट रही और शाहरुख़ को फिर से टॉप पर ले आई। “जवान” (2023) डबल रोल और समाजिक संदेश के साथ इस फ़िल्म ने 1100+ करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। “डंकी” (2023) राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म इमोशनल और इम्पैक्टफुल रही।
इस कमबैक ने साबित कर दिया कि शाहरुख़ अब भी “किंग” हैं। शाहरुख़ ने 2002 में Red Chillies Entertainment नाम की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। उन्होंने VFX, फिल्म निर्माण और IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक के रूप में भी सफलता पाई है। वह एक कुशल बिजनेसमैन भी हैं। 14 से अधिक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स। भारत सरकार द्वारा पद्म श्री (2005)। फ्रांस सरकार द्वारा “Légion d’honneur” और “Ordre des Arts et des Lettres” जैसे अंतरराष्ट्रीय सम्मान। फोर्ब्स, टाइम और न्यूज़वीक जैसी पत्रिकाओं में दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल।
वर्तमान 2025 में शाहरुख खान सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगे इसके अलावा भी अपने बेटे आर्यन खान के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। वर्तमान 2025 में पर भी चर्चा चल रही है लेकिन अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। साल 2027 में उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट में भी शामिल है। साल 2025 और 2026 में उनकी फिल्म किंग और टाइगर बनाम पठान हो सकती है।

शाहरुख खान शारीरिक बनावट- Shah Rukh khan age and height
- उम्र – 59 वर्ष, 2025 में
- हाइट – 5.8 इंच के लगभग
- वजन – 70 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – सांवला
- बालों का रंग – काला रंग
- आंखों का रंग – काला
शाहरुख खान सोशल मीडिया अकाउंट- Shah Rukh khan social media accounts
शाहरुख खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 872 पोस्ट तथा 48 मिलियन फॉलोअर है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से देते हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Shah Rukh khan Instagram- “Click here“
शाहरुख खान की नेट वर्थ – Shah Rukh khan net worth
शाहरुख खान की कुल संपत्ति 7000 करोड रुपए हो सकती है, उनकी कमाई का साधन उनके एक्टिंग करियर और सोशल मीडिया अकाउंट है। इसके अलावा वह एक प्रोडक्शन कंपनी के संस्थापक भी है। वह भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाते हैं और आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी है। वह हर साल क्रिकेट से करीब 280 करोड रुपए कमाते हैं। एक फिल्म के वह डेढ़ सौ से ढाई सौ करोड रुपए चार्ज करते हैं। शाहरुख खान बड़ी-बड़ी कंपनियों में विज्ञापन भी करते हैं, और एक ऐड शूटिंग के 4 करोड रुपए लेते हैं। उन्होंने पेप्सी, डिश टीवी, बिग बॉस्केट, नोकिया जैसे बड़े ब्रांडों का प्रचार किया है।
शाहरुख खान के बारे में रोचक जानकारिया- Shah Rukh khan facts
- शाहरुख़ ख़ान का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत टीवी से की थी, फ़िल्मों में आने से पहले वे “फौजी” और “सर्कस” जैसे धारावाहिकों में दिख चुके थे।
- करियर की शुरुआत में शाहरुख़ ने “डर”, “बाज़ीगर” और “अंजाम” जैसी फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर दर्शकों को चौंका दिया।
- मुंबई में स्थित उनका बंगला “मन्नत” एक ऐतिहासिक और भव्य स्थान है, जो शाहरुख़ के संघर्ष और सफलता का प्रतीक बन चुका है।
- “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” को मुंबई के मराठा मंदिर में 25+ साल तक लगातार चलाया गया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
- शाहरुख़ ख़ान के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं, और उन्हें अक्सर “बॉलीवुड का सबसे ग्लोबल चेहरा” कहा जाता है।
- उन्होंने Red Chillies Entertainment की शुरुआत की और IPL टीम KKR के को ओनर भी हैं।
- शाहरुख़ को 14 से अधिक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं और उन्हें भारत सरकार द्वारा “पद्म श्री” से भी सम्मानित किया गया है।
- शाहरुख़ की कंपनी Red Chillies VFX ने इंडिया में VFX तकनीक को नई ऊँचाई दी, खासकर “रॉ.वन” और “फैन” जैसी फ़िल्मों में।
- शाहरुख़ ने गौरी खान से लव मैरिज की थी और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
- शाहरुख़ ने हंस राज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई भी शुरू की थी।
FAQ Section
Q. शाहरुख खान कौन है?
Ans. शाहरुख खान भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म दीवाना से की थी। शाहरुख खान ने कभी खुशी कभी गम, बाजीगर, मोहब्बतें, कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान को किंग खान और बादशाह के नाम से जाना जाता है।
Q. शाहरुख खान की उम्र कितनी है?
Ans. शाहरुख खान की उम्र वर्तमान 2025 में 59 वर्ष है।
Q. शाहरुख खान का जन्म कब हुआ था?
Ans. शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली, भारत में हुआ और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 49 वर्ष है। शाहरुख खान का पालन पोषण नई दिल्ली में हुआ, उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष किया। शाहरुख खान के पिताजी स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के डर के रिश्तेदार थे। शाहरुख खान जब 15 साल के थे तब उनके पिताजी की मृत्यु हो गई थी, इसी कारण उन्हें शुरुआती जीवन में संघर्ष करना पड़ा।
Q. शाहरुख खान की संपत्ति कितनी है?
Ans. शाहरुख खान की कुल संपत्ति 7000 करोड रुपए हो सकती है, उनकी कमाई का साधन उनके एक्टिंग करियर और सोशल मीडिया अकाउंट है। इसके अलावा वह एक प्रोडक्शन कंपनी के संस्थापक भी है। वह भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाते हैं और आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी है। वह हर साल क्रिकेट से करीब 280 करोड रुपए कमाते हैं। एक फिल्म के वह डेढ़ सौ से ढाई सौ करोड रुपए चार्ज करते हैं। शाहरुख खान बड़ी-बड़ी कंपनियों में विज्ञापन भी करते हैं, और एक ऐड शूटिंग के 4 करोड रुपए लेते हैं। उन्होंने पेप्सी, डिश टीवी, बिग बॉस्केट, नोकिया जैसे बड़े ब्रांडों का प्रचार किया है।
इन्हें भी देखें
रौशन बैद का परिचय ( Paragon Apparels के संस्थापक ) – ” Click here “
कैवल्य वोहरा जीवन परिचय ( Zepto के संस्थापक ) – ” Click here “