वॉशिंगटन सुंदर का परिचय – Washington Sundar introduction
आज हम आपको यहां पर वॉशिंगटन सुंदर के बारे में बताने जा रहे हैं. Washington Sundar biography in hindi – वाशिंगटन सुंदर भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से आफ स्पिनिंग बोलिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने T20 क्रिकेट करियर की शुरुआत 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में की थी। वाशिंगटन सुंदर रॉयल चैलेंज बेंगलुरु और सनराइज हैदराबाद के लिए खेलते हुए आईपीएल में अपनी पहचान बनाई है। वर्तमान 2026 में वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी हैं। वाशिंगटन सुंदर की उम्र वर्तमान 2026 में 27 वर्ष है। हम आपको वॉशिंगटन सुंदर के जीवन से परिचित कराते हैं –
Table of Contents

| पूरा नाम – वाशिंगटन सुंदर |
| जन्म- 5 अक्टूबर 1999 |
| जन्म स्थान – चेन्नई, तमिल नाडु |
| उम्र – 27 वर्ष , 2026 में |
| व्यवसाय – भारतीय क्रिकेटर |
| धर्म – हिंदू |
| राष्ट्रीयता – भारतीय |
| प्रसिद्धि का कारण– भारतीय क्रिकेटरों में से एक |
| वैवाहिक स्थिति – अविवाहित |
| नेट वर्थ – लगभग 30 से 32 करोड रुपए |
Washington Sundar batting, Washington Sundar ipl team, Washington Sundar wife, Washington Sundar age, Washington Sundar height, Washington Sundar ipl, Washington Sundar injury, Washington Sundar jersey number, Washington Sundar height in feet, Washington Sundar history, Washington Sundar wikipedia in hindi, वॉशिंगटन सुंदर जीवन परिचय Washington Sundar biography in hindi (क्रिकेटर)
वॉशिंगटन सुंदर जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Washington Sundar birth and early life
वाशिंगटन सुंदर का जन्म 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई तमिलनाडु में हुआ था, और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 27 वर्ष है। वाशिंगटन का पालन पोषण चेन्नई में हुआ, उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है। उनके पिताजी ने उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने मात्र 4 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वाशिंगटन सुंदर को बचपन से ही एक गंभीर बीमारी है वह सिर्फ एक कान से ही सुन सकते हैं, इस बात का पता चलने पर वह काफी दुखी हुए और उसके चलते हुए इन्होंने उसे परेशानी का सामना किया।
वाशिंगटन को बचपन से ही बल्लेबाजी करना काफी पसंद था, वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज बनना चाहते थे। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलना शुरू कर दिया था। उनके शुरुआती जीवन काफी संघर्ष पूर्वक रहा, लेकिन उनके पिताजी ने उन्हें काफी सपोर्ट किया।

वॉशिंगटन सुंदर शिक्षा – Washington Sundar education
वाशिंगटन सुंदर की शुरुआती शिक्षा सेंट बेड़े के एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी हुई। उसके बाद उन्होंने मात्र 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की, और फिर पढ़ाई करना छोड़ दिया। क्रिकेट को अपना पूरा समय दिया और अपना कैरियर क्रिकेट को बनाया।
वॉशिंगटन सुंदर परिवार – Washington Sundar family
वाशिंगटन सुंदर का जन्म एक साधारण हिंदू परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और बहन रहती है। वाशिंगटन सुंदर के पिता का नाम मणि सुंदर, वह एक क्रिकेटर थे जो तमिलनाडु के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। तथा उनकी मां के नाम की जानकारी हमें नहीं मिल पाई है, जैसे ही जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे। वाशिंगटन सुंदर की बहन का नाम शैलजा सुंदर है, वह भी एक क्रिकेटर है। वाशिंगटन का नाम उनके पिताजी ने गॉडफादर P.D वाशिंगटन के सम्मान में रखा, वह एक क्रिकेट क्लब भी चलाते हैं।
वाशिंगटन सुंदर वर्तमान समय में अविवाहित हैं, फिलहाल वह अपना पूरा ध्यान क्रिकेट करियर की तरफ केंद्रित कर रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड के नाम की जानकारी भी हमें नहीं मिल पाई है, जैसे ही जानकारी मिलती है हम आपको अपडेट करने की कोशिश करेंगे। और हमें इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं है कि उनकी गर्लफ्रेंड है भी या नहीं।


वॉशिंगटन सुंदर करियर – Washington Sundar career
Washington Sundar भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो अपनी शानदार गेंदबाज़ी और उपयोगी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1999 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अपने खेल से सबका ध्यान आकर्षित किया।
वॉशिंगटन सुंदर का नाम उनके पिता ने अपने एक करीबी मित्र के नाम पर रखा था, जिन्होंने उनके परिवार की काफी मदद की थी। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका झुकाव था और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। उनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाज़ी और शांत स्वभाव उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाता है।
सुंदर ने 2016-17 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में तमिलनाडु के लिए डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया। उनकी लगातार अच्छी परफॉर्मेंस के कारण उन्हें जल्द ही आईपीएल में मौका मिला। उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए अपनी गेंदबाज़ी से काफी प्रभावित किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वॉशिंगटन सुंदर ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी, जिससे वह भारत के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए। अपनी सटीक लाइन-लेंथ और किफायती गेंदबाज़ी के कारण उन्होंने टीम में अपनी जगह मजबूत की।
2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सुंदर ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और ब्रिस्बेन टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न केवल गेंदबाज़ी में विकेट लिए बल्कि बल्लेबाज़ी में भी महत्वपूर्ण रन बनाए, जिससे भारत को ऐतिहासिक जीत मिली। इस मैच ने उनके करियर को एक नई दिशा दी और उन्हें एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया।
वॉशिंगटन सुंदर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह दबाव में भी शांत रहते हैं। चाहे पावरप्ले में गेंदबाज़ी करनी हो या निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करके टीम को संभालना हो, वह हर स्थिति में खुद को साबित करते हैं। उनकी बल्लेबाज़ी तकनीक भी काफी मजबूत है और जरूरत पड़ने पर वह आक्रामक खेल भी दिखाते हैं।
वॉशिंगटन सुंदर शारीरिक बनावट- Washington Sundar age and height
- उम्र – 27 वर्ष, 2026 में
- हाइट – 6. 1 इंच के लगभग
- वजन – 70 किलो के लगभग
- त्वचा का रंग – गोरा
- आंखों का रंग – काला
- बालों का रंग – काला
वॉशिंगटन सुंदर सोशल मीडिया अकाउंट- Washington Sundar social media accoun
वाशिंगटन सुंदर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 733 पोस्ट तथा 2.6 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने करियर से जुड़ी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वह अपने अपकमिंग क्रिकेट की जानकारी भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हैं। अगर आप वाशिंगटन सुंदर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Washinton Sundar Instagram- “Click here“
वॉशिंगटन सुंदर नेट वर्थ – Washington Sundar net worth
वाशिंगटन सुंदर की कुल संपत्ति लगभग 30 से 32 करोड रुपए हो सकती है, यह संपत्ति अनुमानित है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत आईपीएल सैलरी, बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध, मैच फीस और विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी पैसे कमा लेते हैं, वर्तमान में उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति की सही जानकारी लगाना मुश्किल होता है, क्योंकि वह समय के अनुसार कम ज्यादा होती रहती है।
वॉशिंगटन सुंदर रोचक जानकारियां- Washington Sundar facts
- वॉशिंगटन सुंदर का नाम किसी शहर के नाम पर नहीं, बल्कि उनके पिता के एक करीबी दोस्त “वॉशिंगटन” के नाम पर रखा गया था।
- उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर लिया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
- सुंदर को बचपन से ही बल्लेबाज़ बनना पसंद था, लेकिन बाद में वह एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज़ भी बन गए।
- Indian Premier League में उन्होंने बहुत कम उम्र में खेलते हुए अपनी शानदार गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया।
- 2021 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन टेस्ट में उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में शानदार बल्लेबाज़ी करके भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद की।
- वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो पावरप्ले ओवरों में भी स्पिन गेंदबाज़ी करते हैं और रन रोकने में माहिर हैं।
- वॉशिंगटन सुंदर बेहद शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं और मैदान पर शायद ही कभी गुस्सा दिखाते हैं।
- उन्हें संगीत सुनना और खाली समय में रिलैक्स करना पसंद है।
- वह तमिलनाडु से आने वाले उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
- चोटों के कारण कई बार टीम से बाहर रहने के बावजूद उन्होंने हर बार मजबूत वापसी की है।
FAQ Section
Q. वाशिंगटन सुंदर की उम्र कितनी है?
Ans. वाशिंगटन सुंदर की उम्र वर्तमान 2026 में 27 वर्ष है।
Q. वाशिंगटन सुंदर का धर्म क्या है?
Ans. वाशिंगटन सुंदर हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं, सुंदर का जन्म 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई तमिलनाडु में हुआ था। वाशिंगटन का पालन पोषण चेन्नई में हुआ, उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के प्रति काफी लगाव रहा है। उनके पिताजी ने उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने मात्र 4 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
इन्हें भी देखें
विहान मल्होत्रा जीवन परिचय (क्रिकेटर)- “Click here“
कैमरन ग्रीन biography in hindi (क्रिकेटर)- “Click here“


