मिथुन चक्रवर्ती जीवन परिचय Mithun Chakraborty biography in hindi (अभिनेता)

मिथुन चक्रवर्ती परिचय – Mithun Chakraborty introduction

आज हम आपको यहां पर मिथुन चक्रवर्ती के बारे में बताने जा रहे हैं – Mithun Chakraborty biography in hindi – मिथुन चक्रवर्ती भारतीय अभिनेता, डांसर और पॉलिटिशियन है, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1976 में मृगया फिल्म से की थी। मिथुन चक्रवर्ती ने डिस्को डांसर, एंटरटेनमेंट, ओ माय गॉड, गुंडा गोलमाल 3 जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा साल 2024 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिथुन चक्रवर्ती की उम्र वर्तमान 2026 में 76 वर्ष है। चलिए हम आपको मिथुन चक्रवर्ती के जीवन से परिचित कराते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती जीवन परिचय Mithun Chakraborty biography in hindi (अभिनेता)
मिथुन चक्रवर्ती जीवन परिचय Mithun Chakraborty biography in hindi (अभिनेता)
पूरा नाम – मिथुन चक्रवर्ती
जन्म- 16 जून 1950
जन्म स्थान – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
उम्र – 76 वर्ष , 2026 में
व्यवसाय – भारतीय अभिनेता, पॉलीटिशियंस और डांसर
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण– बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
नेट वर्थ – लगभग 50 मिलियन डॉलर
Mithun Chakraborty movies, Mithun Chakraborty biography, Mithun Chakraborty ki film, Mithun Chakraborty ki picture, Mithun Chakraborty in bhoot bangla, Mithun Chakraborty son, Mithun Chakraborty date of birth, Mithun Chakraborty son, Mithun Chakraborty age 2026, मिथुन चक्रवर्ती जीवन परिचय Mithun Chakraborty biography in hindi (अभिनेता)

मिथुन चक्रवर्ती जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Mithun Chakraborty birth and early life

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था और उनकी उम्र वर्तमान 2026 में 76 वर्ष है। मिथुन चक्रवर्ती का पालन पोषण कोलकाता में हुआ, जन्म के समय उनका नाम गौरंगा चक्रवर्ती था। मिथुन अपने शुरुआती जीवन में एक नक्सलवादी थे, अपने नक्सलवादी दिनों के दौरान वह एक लोकप्रिय नक्सलवादी रवि रंजन के मित्र थे। उन्होंने अपने शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष किया, उनके खिलौने भाई की एक बिजली दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह अपने माता-पिता के इकलौते बैठे हैं, मिथुन चक्रवर्ती विचारधारा को त्याग कर अपने परिवार के पास वापस आने का फैसला लिया।

Mithun chakarborty childhood photo
Mithun chakarborty childhood photo

मिथुन चक्रवर्ती शिक्षा – Mithun Chakraborty education

मिथुन चक्रवर्ती की शुरुआती शिक्षा कोलकाता की किसी निजी स्कूल से पूरी हुई उसके बाद उन्होंने कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने पुणे स्थित फिल्म और टेलीविजन संस्था से एक्टिंग की डिग्री हासिल की।

मिथुन चक्रवर्ती परिवार – Mithun Chakraborty family

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म एक साधारण बंगाली परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई-बहन रहते थे। मिथुन चक्रवर्ती के पिता का नाम बसंत कुमार चक्रवर्ती तथा मां का नाम शांति रानी चक्रवर्ती था। इनका एक बड़े भाई भी थे जिसकी बिजली दुर्घटना में मौत हो गई थी तथा में मिथुन चक्रवर्ती की बहन का नाम कल्याणी चक्रवर्ती है। मिथुन चक्रवर्ती का नाम पहले श्रीदेवी, योगिता वाली के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि उनका विवाह साल 1980 के लगभग अभिनेत्री योगिता बाली के साथ हुआ।

इनके चार बच्चे हैं, तीन बेटे और एक बेटी है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे का नाम महाक्षय चक्रवर्ती, उसमें चक्रवर्ती, नमशी चक्रवर्ती है। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम दिशानी चक्रवर्ती है। दीशानी चक्रवर्ती मुख्य रूप से एक्टिंग एंटरटेनमेंट फील्ड में रुचि रखती है, उन्होंने न्यूयॉर्क में फिल्म और एक्टिंग से जुड़ी पढ़ाई की है और कुछ शॉर्ट फिल्म मीडिया प्रोजेक्ट से जुड़ रही हैं।

Mithun Chakraborty family photo
Mithun Chakraborty family photo

मिथुन चक्रवर्ती करियर – Mithun Chakraborty career

Mithun Chakraborty भारतीय सिनेमा के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और अलग अंदाज़ से बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई। उनका जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। उनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन ने अपनी पढ़ाई Film and Television Institute of India (FTII), पुणे से पूरी की, जहां से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखी। मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी करियर 1976 में फिल्म Mrigayaa से शुरू हुआ। इस फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (Best Actor) मिला। यह किसी भी नए कलाकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन शुरुआती दौर में उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ा।

1980 के दशक में मिथुन का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। 1982 में आई फिल्म Disco Dancer ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म के गाने और उनका डांस स्टाइल आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। मिथुन को “डिस्को किंग” के नाम से जाना जाने लगा। खास बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि रूस और अन्य देशों में भी बहुत हिट रही। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कई हिट फिल्मों में काम किया जैसे Kasam Paida Karne Wale Ki, Dance Dance, Commando और Agneepath।

उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए—एक्शन, रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी—जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा सामने आई। 90 के दशक में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाए रखी और कई बी-ग्रेड फिल्मों के जरिए भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

मिथुन चक्रवर्ती सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने ऊटी में Monarch Group के नाम से होटल बिजनेस शुरू किया, जो आज काफी सफल है। इसके अलावा उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और राज्यसभा सदस्य बने। 2000 के बाद मिथुन ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी काम किया। वे डांस रियलिटी शो Dance India Dance में जज के रूप में नजर आए, जहां उन्हें “ग्रैंडमास्टर” के नाम से जाना गया। उनकी मौजूदगी ने शो को और भी लोकप्रिय बना दिया।

मिथुन चक्रवर्ती को उनके शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने Tahader Katha और Swami Vivekananda जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर अपनी कला का अलग ही स्तर दिखाया। हाल ही 2026 में आई अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में नजर आने वाले हैं।

Mithun Chakraborty biography
मिथुन चक्रवर्ती प्रसिद्ध फिल्म डिस्को डांसर के सेट पर

मिथुन चक्रवर्ती शारीरिक बनावट- Mithun Chakraborty age and height

  • उम्र – 76 वर्ष, 2026 में
  • हाइट – 5.8 इंच के लगभग
  • वजन – 70 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – गेहुआ
  • आंखों का रंग – काला
  • बालों का रंग – काला

मिथुन चक्रवर्ती सोशल मीडिया अकाउंट- Mithun Chakraborty social media account

मिथुन चक्रवर्ती अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी कम एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मात्र एक पोस्ट तथा 86k फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, हालांकि उनके फैंस द्वारा बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। जिस पर उनके फैंस उनके जीवन से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं, अगर आप मिथुन चक्रवर्ती के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक से कर सकते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती नेट वर्थ – Mithun Chakraborty net worth

मिथुन चक्रवर्ती की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर हो सकती है, उनकी कमाई का साधन एक्टिंग करियर, टेलीविजन प्रस्तुतियां और रियलिटी शो के माध्यम से होती है। इसके अलावा उनके पास मोनार्क होटल में बड़ी हिस्सेदारी है, इनका ऊटी और मैसूर में आलीशान बंगला है। मिथुन चक्रवर्ती का मुंबई के महाद्वीप में स्थित एक आलीशान बंगला जिसकी कीमत लगभग 45 करोड रुपए से भी अधिक है। अगर बात करें तो उनकी कार कलेक्शन की तो उनके पास मर्सिडीज़, टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लक्जरी गाड़ियां शामिल है। 1980 के दशक में बॉलीवुड के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक है ।

मिथुन चक्रवर्ती रोचक जानकारियां- Mithun Chakraborty facts

  • मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है।
  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Mrigayaa से की थी, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला।
  • मिथुन को “डिस्को किंग” के नाम से जाना जाता है, खासकर फिल्म Disco Dancer के बाद।
  • उनकी फिल्म Disco Dancer रूस और कई देशों में सुपरहिट हुई थी।
  • वे Film and Television Institute of India (FTII) के छात्र रहे हैं। मिथुन ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
  • उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली, ओड़िया और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।
  • मिथुन चक्रवर्ती ने ऊटी में Monarch Group नाम से होटल बिजनेस भी शुरू किया।
  • वे एक समय पर राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
  • उन्हें 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुके हैं।
  • वे टीवी शो Dance India Dance में “ग्रैंडमास्टर” के रूप में काफी लोकप्रिय हुए।
  • मिथुन अपने खास डांस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जो 80s में युवाओं के बीच ट्रेंड बन गया था।
  • उन्होंने फिल्म Agneepath में भी अहम भूमिका निभाई थी।

FAQ Section

Q. मिथुन चक्रवर्ती की उम्र कितनी है?

Ans. मिथुन चक्रवर्ती की उम्र वर्तमान 2026 में 76 वर्ष है।

Q. मिथुन चक्रवर्ती के कितने बच्चे हैं?

Ans.इनके चार बच्चे हैं, तीन बेटे और एक बेटी है। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे का नाम महाक्षय चक्रवर्ती, उसमें चक्रवर्ती, नमशी चक्रवर्ती है। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम दिशानी चक्रवर्ती है। दीशानी चक्रवर्ती मुख्य रूप से एक्टिंग एंटरटेनमेंट फील्ड में रुचि रखती है, उन्होंने न्यूयॉर्क में फिल्म और एक्टिंग से जुड़ी पढ़ाई की है और कुछ शॉर्ट फिल्म मीडिया प्रोजेक्ट से जुड़ रही हैं।

Q. मिथुन की पहली फिल्म कौन सी थी?

Ans. मिथुन चक्रवर्ती भारतीय अभिनेता, डांसर और पॉलिटिशियन है, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1976 में मृगया फिल्म से की थी।

इन्हें भी देखें

ऐश्वर्या अर्जुन जीवन परिचय (भारतीय अभिनेत्री) – ” Click here “

जहीर इकबाल जीवन परिचय (भारतीय अभिनेता) – ” Click here “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top