अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in hindi (अभिनेता)

अजय देवगन का परिचय – Ajay Devgan introduction

आज हम आपको यहां पर अजय देवगन के बारे में बताने जा रहे हैं, Ajay Devgan biography in hindi – अजय देवगन भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से की थी। अजय देवगन ने सिंघम, गोलमाल, तानाजी, सन ऑफ सरदार, दृश्यम जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। अजय देवगन की उम्र वर्तमान 2025 में 56 वर्ष है। चलिए हम आपको अजय देवगन के जीवन से परिचित कराते हैं –

अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in hindi (अभिनेता)
अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in hindi (अभिनेता)
पूरा नाम – अजय देवगन
जन्म – 2 अप्रैल 1969
जन्म स्थान – नई दिल्ली, भारत
उम्र – 56 वर्ष, 2025 में
व्यवसाय – भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक
धर्म – हिंदू
राष्ट्रीयता – भारतीय
प्रसिद्धि का कारण – अजय देवगन को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
नेट वर्थ – लगभग 400 से 500 करोड रुपए
ajay devgan biography, ajay devgan biography in hindi, ajay devgan age, ajay devgan date of birth, ajay devgan ki picture, ajay devgan ki film, ajay devgan new movie, ajay devgan ke gane, ajay devgan movies, ajay devgan birth date, ajay devgan history movie, अजय देवगन की फिल्म, अजय देवगन की पिक्चर , अजय देवगन के गाने, अजय देवगन की नई फिल्म, अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म, अजय देवगन की फुल मूवी, अजय देवगन मूवी लिस्ट, अजय देवगन की फिल्मों के नाम, अजय देवगन की फोटो, अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in hindi (अभिनेता)

अजय देवगन जन्म एवं प्रारंभिक जीवन – Ajay Devgan birth and early life

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ, और उनकी उम्र वर्तमान 2025 में 56 वर्ष है। अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है, फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम अजय रख लिया। अजय का पालन पोषण दिल्ली में हुआ, उन्होंने मात्र 9 साल की उम्र में गाड़ी चलाना सीख लिया था क्योंकि उनके पिताजी एक स्टंट निदेशक थे। अजय का शुरुआती जीवन काफी अच्छे से बीता, उन्हें बचपन से ही किसी चीज की कमी नहीं रही क्योंकि उनका जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ था।

अजय देवगन शिक्षा – Ajay Devgan education

अजय देवगन की शुरुआती शिक्षा सिल्वर बीच हाई स्कूल मुंबई से हुई, उसके बाद उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज मुंबई से पूरी की।

अजय देवगन परिवार – Ajay Devgan family

अजय देवगन का जन्म एक हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ था, उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई रहते थे। अजय देवगन के पिता का नाम वीरू देवगन, वह हिंदी फिल्म के एक प्रसिद्ध स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन फिल्म निर्देशक थे। उनकी मां का नाम वीणा देवगन, वह एक फिल्म निर्माता है। अजय देवगन के भाई का नाम अनिल देवगन, वह एक फिल्म निर्माता और पट कथा लेखक थे। अजय देवगन वर्तमान समय में विवाहित है, इनका विवाह साल 1999 में अभिनेत्री काजोल के साथ हुआ।

अजय देवगन का नाम रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के साथ भी जोड़ा जाता था। अजय और काजोल के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम न्यासा देवगन जिनका जन्म साल 2003 में हुआ तथा बेटे का नाम युग देवगन, जिनका जन्म साल 2010 में हुआ। अजय देवगन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं, वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ मुंबई रेजिडेंस शिव शक्ति जुहू मुंबई में रहते हैं।

Ajay Devgan family photo
Ajay Devgan family photo अजय देवगन परिवार
Ajay devgan father photo
Ajay devgan father photo

अजय देवगन करियर – Ajay Devgan career

अजय देवगन भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1985 में फिल्म प्यारी बहना से की थी, लेकिन बतौर हीरो उनका असली डेब्यू 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से हुआ। इस फिल्म में उनके स्टंट्स और जोड़ीदारों के बीच बाइक पर किया गया प्रसिद्ध एक्शन सीन आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म ने उन्हें तुरंत स्टारडम दिला दिया और वे सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने में सफल रहे।

1990 के दशक में अजय ने एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनकी फिल्में जिगर (1992), दिलवाले (1994), सुहाग (1994), विजयपथ (1994) और नाजायज (1995) ने उन्हें सुपरहिट एक्शन स्टार बना दिया। इस दौर में वे अपनी गंभीर अदाकारी और दमदार संवादों के लिए पहचाने जाने लगे। 1998 का साल उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ जब उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म जख्म में बेहतरीन अभिनय किया और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (बेस्ट एक्टर) जीता। इसके बाद उन्होंने रोमांटिक और गंभीर भूमिकाओं में भी खुद को साबित किया। हम दिल दे चुके सनम (1999) में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ उनकी भूमिका ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

2000 के दशक में अजय ने कई हिट फिल्मों का हिस्सा बने, जैसे कंपनी (2002), दीवाने (2000), गंगाजल (2003), खाकी (2004) और रेनकोट (2004)। गंगाजल में ईमानदार पुलिस अधिकारी की उनकी भूमिका को काफी सराहना मिली। 2002 में आई फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में शहीद भगत सिंह के किरदार के लिए उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।इसके बाद अजय ने कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाया और 2006 में आई गोलमाल सीरीज ने उनकी इमेज बदल दी। इस सीरीज की सफलता के बाद वे सिर्फ एक्शन हीरो ही नहीं, बल्कि कॉमेडी किंग भी बन गए। गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, ऑल द बेस्ट और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

2010 के बाद अजय ने सिंघम (2011) जैसी दमदार एक्शन फिल्में कीं, जो सुपरहिट रहीं। सिंघम की सफलता ने उन्हें एक बार फिर एक्शन सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर दिया। इसके बाद सन ऑफ सरदार (2012), सिंघम रिटर्न्स (2014), शिवाय (2016) और तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (2020) जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। तान्हाजी उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और उन्हें कई अवॉर्ड्स दिलाए।

अजय देवगन ने साल 2022 में RRR और साल 2022 में दृश्य 2 फिल्म में विजय सलगोलकर का किरदार निभाया, यह फिल्म काफी सस्पेंस वाली मूवी रही है जो लोगों की पहली पसंद बनी। साल 2023 में भोला। साल 2024 में मैदान। साल 2024 में सिंघम अगेन। इसी साल और मैं कहां दम था और शैतान फिल्म में दिखाई दिए। अजय देवगन की साल 2025 में फिल्म आजाद, सन ऑफ सरदार 2, दे दे प्यार दे 2 , रेड 2 शामिल है। साल 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्में धमाल 4, चार दृश्य 3 रहेगी। अजय देवगन अपने करियर में 126 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in hindi (अभिनेता)
अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in hindi (अभिनेता)

अजय देवगन शारीरिक बनावट- Ajay Devgan age and height

  • उम्र – 56 वर्ष, 2025 में
  • हाइट – 5.9 इंच के लगभग
  • वजन – 70 किलो के लगभग
  • त्वचा का रंग – सांवला
  • बालों का रंग – काला रंग
  • आंखों का रंग – काला

अजय देवगन सोशल मीडिया अकाउंट- Ajay Devgan social media accounts

अजय देवगन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 912 पोस्ट तथा 12.1 मिलीयन फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिकतर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी देते हैं। इसके अलावा वह अपनी फैमिली के साथ भी फोटो शेयर करते रहते हैं। अगर आप उन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से कर सकते हैं।

अजय देवगन की नेट वर्थ – Ajay Devgan net worth

अजय देवगन की कुल संपत्ति लगभग 400 से 500 करोड रुपए हो सकती है, उनकी कमाई का साधन उनके एक्टिंग करियर, फिल्म निर्माण और ब्रांड एंडोर्समेंट है इसके अलावा उनके पास मुंबई और लंदन में अधीक्षक घर और कहीं लग्जरी गाड़ियां भी शामिल है। अजय देवगन के पास मर्सिडीज़, रंगे रोवर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू Z4 जैसी लक्जरी गाड़ियां है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत के खुद के प्रोडक्शन हाउस से आता है। किसी भी व्यक्ति की संपत्ति समय के हिसाब से कम ज्यादा होती रहती है, इसलिए सटीक जानकारी लगाना मुश्किल होता है।

अजय देवगन के बारे में रोचक जानकारिया- Ajay Devgan facts

  • अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है।
  • उन्हें बॉलीवुड का स्टंट किंग कहा जाता है क्योंकि वे ज्यादातर खतरनाक स्टंट खुद ही करते हैं।
  • अजय देवगन ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन हीरो के तौर पर की थी, लेकिन आज वे कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा फिल्मों में भी शानदार काम करते हैं।
  • अजय देवगन बॉलीवुड के पहले ऐसे स्टार हैं जिनकी कार में प्राइवेट जेट है, जिसे वे शूटिंग और यात्रा के लिए इस्तेमाल करते हैं।
  • अजय देवगन को डांसिंग पसंद नहीं है, फिर भी उनकी कई गाने हिट हुए हैं।
  • अजय ने 1999 में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल से शादी की और यह जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में मानी जाती है।
  • फिल्म फूल और कांटे का उनका बाइक स्टंट आज भी सबसे आइकॉनिक स्टंट माना जाता है।
  • अजय देवगन को अब तक 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (जख्म और भगत सिंह के लिए) और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं।
  • वे बहुत सिंपल लाइफ जीते हैं और ज्यादा मीडिया में नहीं रहते।
  • अजय देवगन एक सफल निर्देशक और प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी फिल्म तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी।

FAQ Section

Q. अजय देवगन कौन है?

Ans. अजय देवगन भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक है, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से की थी। अजय देवगन ने सिंघम, गोलमाल, तानाजी, सन ऑफ सरदार, दृश्यम जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। अजय देवगन की उम्र वर्तमान 2025 में 56 वर्ष है।

Q. अजय देवगन की उम्र कितनी है?

Ans. अजय देवगन की उम्र वर्तमान 2025 में 56 वर्ष है।

Q. अजय देवगन का धर्म कौन सा है?

Ans. अजय देवगन हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं।

Q. अजय देवगन का गांव कौन सा है?

Ans. अजय का जन्म दिल्ली में हुआ, लेकिन उनका गांव अटारी है, जो भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर पर स्थित है लेकिन वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।

इन्हें भी देखें

रौशन बैद का परिचय ( Paragon Apparels के संस्थापक ) – ” Click here “

कैवल्य वोहरा जीवन परिचय ( Zepto के संस्थापक ) – ” Click here “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top